‘मैच हारना अच्छा…’, RCB ने गंवाया टॉप 2 का मौका, ऊपर से कप्तान का ये बयान

IPL 2025 RCB vs SRH Jitesh Sharma Statement: सनराइजर्स हैदराबाद ने 231 रन बनाकर RCB को 42 रन से हराया और उनकी टेबल टॉप करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा ने इसे एक अच्छा संकेत बताया. उन्होंने माना कि टीम ने 20-30 रन ज्यादा दे दिए और यह हार आगे की तैयारी के लिए जरूरी झटका है.

IPL 2025 RCB vs SRH Jitesh Sharma Statement: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु का गुजरात टाइटन्स को शीर्ष स्थान से हटाने की सुनहरा मौका छीन लिया. हैदराबाद ने इसी हफ्ते लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया था, अब एक और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए RCB की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी 19.5 ओवर में 189 रन पर ही ऑलआउट हो गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 रन की करारी हार एक अच्छा संकेत है क्योंकि इससे उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले और प्लेऑफ टक्कर से पहले खुद को परखने और विश्लेषण करने का मौका मिलेगा.

रजत पाटीदार की जगह कप्तानी कर रहे जितेश ने माना कि उन्होंने 20 से 30 रन अतिरिक्त दे दिए, टीम थोड़ी जड़ नजर आई और सनराइजर्स के आक्रमण का उनके पास कोई जवाब नहीं था, जबकि टॉस जीतने के बावजूद उन्होंने विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर किया. जितेश ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है हमने 20-30 रन ज्यादा दे दिए. उन्होंने बहुत अच्छा खेला. उनके आक्रमण का मेरे पास कोई जवाब नहीं था. हम थोड़े जड़ थे. शुरुआत में वो तीव्रता नहीं दिखी. डेथ ओवर्स में हमने सटीक गेंदबाजी की.”

जितेश ने बताया कि वह टिम डेविड से नहीं मिले, जिन्हें पहली पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन का शॉट रोकने की कोशिश में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी. चोट के बावजूद डेविड 17वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन दौड़ने में परेशानी के कारण एक रन लेने की कोशिश में आउट हो गए जब उन्होंने ईशान मलिंगा की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा दिया. जितेश ने कहा, “अभी तक मैं डेविड से नहीं मिला हूं क्योंकि मैं खुद के आउट होने से दुखी था.”

मैच हारना अच्छा संकेत- जितेश

इस पहली घर के बाहर हार के नकारात्मक पहलुओं पर ज्यादा ध्यान न देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ने सकारात्मक सोच को प्राथमिकता दी और कहा, “कभी-कभी एक मैच हारना अच्छा संकेत होता है, क्योंकि आप खुद को जांच सकते हैं और विश्लेषण कर सकते हैं. सकारात्मक बात यह है कि हर कोई योगदान दे रहा है. इस हार से हमें फिर से खुद को जांचने का मौका मिला है. हम आगे बढ़ेंगे.”

RCB vs SRH मैच का हाल

मैच की बात करें, तो ईशान किशन की 48 गेंदों में नाबाद 94 रन की तूफानी पारी और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान की बदौलत हैदराबाद ने 231/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में विराट कोहली (43 रन) और फिल सॉल्ट (62 रन) ने RCB को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन मिडल ऑर्डर उस लय को बरकरार नहीं रख सका. अंतिम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और आरसीबी 189 रन पर ही ऑलआउट हो गई. 

टीम इंडिया को मिल गया नया टेस्ट कप्तान, BCCI इस दिन इतने बजे करेगा खुलासा

अब कोचिंग की दुनिया में छक्के लगाएंगे युवराज सिंह, विश्व कप विजेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025: टॉप 2 के लिए GT, RCB, MI और PBKS के बीच जंग, कौन मारेगा बाजी, देखें समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >