IPL 2025 में शुरू होगा ‘शिकार’, लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘शेर’, टेंशन में RCB कैंप!

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को इस सीजन अब तक 4 में से 3 मैचों में हार मिली और टीम अंकतालिका में 8वें स्थान पर है. हालांकि अब टीम की सबसे बड़ी ताकत की वापसी होने जा रही है, जिससे उम्मीदें फिर से जागी हैं. मुंबई इंडियंस ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट कर अपने स्टार तेज गेंदबाज की वापसी की जानकारी दी. चार महीने से क्रिकेट से दूर रहे ‘शेर के बच्चे’ जसप्रीत बुमराह अब MI पलटन से जुड़ चुके हैं।

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए अब तक यह आईपीएल कोई बहुत बढ़िया नहीं रहा है. उसने कुल खेले गए 4 मैचों में से 3 मैच गंवाए हैं. बुरी तरह मिली हार के बाद वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है. लेकिन अब उसकी यह समस्या दूर होने वाली है. ‘शेर का बच्चा’ अब इस एमआई पलटन से जुड़ने वाला है. जी हां उसका सबसे बड़ा हथियार अब वापसी कर चुका है. रविवार को मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो पोस्ट कर इसकी सूचना दी. वीडियो में दिखा वो खिलाड़ी, जो पिछले चार महीने से क्रिकेट मैदान से दूर रहा अब उसकी वापसी हो गई है. Jasprit Bumrah Joins Mumbai Indians.

रिहैब पूरा करने के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी टीम से जुड़ गए हैं. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मुकाबले से एमआई ने वीडियो जारी कर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया. इसमें बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे को एक कहानी सुना रही हैं. 1.07 मिनट के इस वीडियो में संजना कहती हैं, “2013 में एक शावक जंगल में घुस आया था. रनों, छक्कों और चौकों से भरा जंगल. जहां हर कोई डरा हुआ था, उसने हिम्मत दिखाई. इन सालों में उसने कई लड़ाइयाँ लड़ीं. उसने अस्तित्व और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी. वह जीता और हारा, लेकिन कभी हार नहीं मानी. इन लड़ाइयों ने उसके शरीर पर निशान छोड़ दिए, लेकिन इन कारों ने उसे बर्बाद नहीं किया. कभी शावक, अब शेर है. शेर वापस आ गया है. वह फिर से जंगल का राजा बनने के लिए वापस आ गया है.” Jasprit Bumrah Returns to Cricket Fields.

बुमराह 2013 में आईपीएल डेब्यू के बाद से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. उन्होंने अब तक मुंबई के लिए 133 मैचों में 165 विकेट झटके हैं. उनकी वापसी से मुंबई को मजबूती मिलेगी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बुमराह 7 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं, लेकिन 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके खेलने की संभावना ज्यादा है.

बुमराह जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ की चोट के बाद से क्रिकेट से दूर थे. उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेले, जिसकी वजह से टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. अब जब बुमराह की वापसी करीब है, तो फ्रेंचाइजी को भी टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की उम्मीद जगी है.

पैर लगाया और फूट पड़ा फव्वारा, जान लगाकर भागे अंपायर और खिलाड़ी, देखें Video

‘CSK को सख्त होकर धोनी को बाहर करना चाहिए’: पूर्व क्रिकेटर, सलाह देते हुए आगे कहा, उन्हें 2023 में…

समुराई सैमसन! विकेट क्या गया उबल पड़े संजू, हवा में उछाल दिया बल्ला सेकेंडों गुलाटी मारता रहा, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >