मुंबई की हार की जिम्मेदारी किसकी? हार्दिक पांड्या ने बताया- क्यों हारी एमआई

IPL 2025 LSG vs MI: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया. हार्दिक पांड्या ने पहली बार टी20 में पांच विकेट लिए और सूर्या ने अर्धशतक लगाया. इसके बावजूद मुंबई लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और मैच गंवा बैठी. पांड्या ने हार के बाद टीम की फील्डिंग और रणनीति में चूक स्वीकार की. Hardik Pandya Statement after LSG vs MI match.

IPL 2025 LSG vs MI: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर अहम जीत दर्ज की. इस मैच में कई व्यक्तिगत प्रदर्शन चमके, लेकिन टीम प्रयासों के मुकाबले वे फीके पड़ गए. हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जमाया, लेकिन मुंबई लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से हार के बाद कहा कि उनकी टीम महत्वपूर्ण क्षणों में कमजोर पड़ गई. उन्होंने स्वीकार किया कि फील्डिंग में चूक और कुछ रणनीतिक गलतियों के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया. Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians.

खेल के बाद हार्दिक ने कहा, “जब आप हारते हैं तो निराश होते हैं. अगर ईमानदारी से कहें तो फील्ड में हमने 10-12 रन ज़्यादा दे दिए. हम अंत में कमजोर पड़ गए.” हार्दिक ने इस मैच में खुद गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठाया है. मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, लेकिन मैं विकेट को पढ़ता हूँ और सही गेंदें डालने की कोशिश करता हूँ. मैं विकेट के लिए नहीं जाता, बल्कि बल्लेबाजों से गलती करवाने की कोशिश करता हूँ. आज भी ऐसा ही हुआ.” Hardik Pandya Statement after LSG vs MI match.

बल्लेबाजी को लेकर भी हार्दिक ने निराशा जताई. उन्होंने कहा, “बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम कमज़ोर रहे. हम एक टीम के रूप में जीतते हैं और एक टीम के रूप में हारते हैं. मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ.” मैच के दौरान तिलक वर्मा के रन आउट के फैसले पर भी चर्चा हुई. इस पर हार्दिक ने कहा, “हमें कुछ बड़े शॉट्स की ज़रूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे. क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन होते हैं, जब आप कोशिश करते हैं लेकिन चीजें नहीं होतीं.”

सीजन में लगातार हार के बावजूद हार्दिक को आगे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने कहा, “बस अच्छा क्रिकेट खेलो, मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूँ. बेहतर फैसले लो, गेंदबाजी में समझदारी दिखाओ, बल्लेबाजी में जोखिम लो. टूर्नामेंट लंबा है, कुछ जीतें मिलेंगी तो लय आ जाएगी.”

IPL 2025 LSG vs MI मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिशेल मार्श (60) और एडेन मारक्रम (53) की पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 203 रन बनाए. जवाब में मुंबई की शुरुआत खराब रही, लेकिन नमन धीर (46) और सूर्या (43 गेंद 67 रन) ने टीम को संभाला. आखिरी ओवर में मुंबई को 22 रन चाहिए थे, लेकिन आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जीत दिला दी. मुंबई की पूरी टीम 20 ओवर में 15 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी. पांड्या के 5 विकेट और सूर्या की पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सके. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिग्वेश राठी ने 4 ओवर में 21 रन देकर नमन का अहम विकेट लिया और मैच का रुख मोड़ दिया.

17 साल में पहली बार, हार्दिक पांड्या ने IPL में रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बनें पहले कप्तान

MS Dhoni की कैप्टन के रूप में फिर होगी धमाकेदार इंट्री, इस मैच में करेंगी CSK की कप्तानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >