क्यों आखिरी समय में रिटायर आउट हुए तिलक वर्मा? मचे बवाल पर हार्दिक पांड्या ने बताया कारण

Hardik Pandya on Tilak Varma Retire Out: आईपीएल 2025 में लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया. मुंबई की पारी में तिलक वर्मा को आखिरी ओवर से पहले रिटायर आउट कर मिचेल सैंटनर को भेजा गया. तिलक उस वक्त 23 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे थे और 7 गेंदों में 24 रन चाहिए थे. आवेश खान ने आखिरी ओवर में सटीक गेंदबाजी कर मुंबई की उम्मीदें खत्म कर दीं. हार्दिक पांड्या ने इस निर्णय पर अपनी बात रखी.

IPL 2025: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया. इस मैच में मुंबई की ओर से एक चौंकाने वाला फैसला देखने को मिला, जब तिलक वर्मा को रन चेज के आखिरी ओवर से पहले ‘रिटायर आउट’ कर दिया गया. तिलक उस समय 23 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे थे और मुंबई को 7 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी. शार्दुल ठाकुर के ओवर की अंतिम गेंद से पहले तिलक पवेलियन लौटे और उनकी जगह मिचेल सैंटनर को भेजा गया. अंतिम ओवर में आवेश खान ने सिर्फ 12 रन खर्च करते हुए मुंबई की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. LSG vs MI.

इस तरह आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले तिलक वर्मा केवल चौथे खिलाड़ी बने. उनसे पहले आर अश्विन लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ ही 2022 में आउट हुए थे. 2023 में अथर्व तायदे और साई सुदर्शन इसी तरह आउट हुए थे. अब तिलक वर्मा का नाम भी इसमें शामिल हो गया है.  

आईपीएल में रिटायर्ड आउट

आर अश्विन बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2022

अथर्व तायदे बनाम डीसी, धर्मशाला, 2023

साई सुदर्शन बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023

तिलक वर्मा बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025*

हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

आखिरी ओवर में मुंबई को 22 रन चाहिए थे और हार्दिक ने पहली गेंद पर छक्का जरूर जड़ा, लेकिन आवेश खान ने बाकी पांच गेंदों पर कोई मौका नहीं दिया. खास बात यह रही कि हार्दिक ने स्ट्राइक भी रोटेट नहीं की, जिससे तिलक को बाहर भेजने का फैसला और भी विवादित हो गया. मैच में लखनऊ ने 12 रन से जीत दर्ज की, लेकिन मुंबई की रणनीति पर कई सवाल खड़े हो गए. Hardik Pandya on Tilak Varma Retire Out

तिलक वर्मा को आउट करने का फैसला पूर्व क्रिकेटर्स को रास नहीं आया. उन्होंने इसकी आलोचना की. अंतिम समय तेज बल्लेबाजी करने की जरूरत थी. लेकिन तिलक काफी धीमा खेल रहे थे. हालांकि हार्दिक ने अपने फैसले का बचाव किया. मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, “हमें बाउंड्री की ज़रूरत थी और वो नहीं आ रही थी, कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप कोशिश करते हैं लेकिन नहीं होता. यही वजह रही उस फैसले के पीछे.”

IPL 2025 LSG vs MI मैच का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिशेल मार्श (31 गेंद में 60 रन) और एडेन मारक्रम (38 गेंद में 53 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 203/8 का स्कोर खड़ा किया. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टी20 करियर में पहली बार पांच विकेट झटके और 36 रन देकर लखनऊ की पारी पर लगाम लगाने की कोशिश की. जवाब में मुंबई इंडियंस 191/5 तक ही पहुंच सकी. सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 67 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी ने एक-एक विकेट लिया.

मुंबई की हार की जिम्मेदारी किसकी? हार्दिक पांड्या ने बताया- क्यों हारी एमआई

LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां

MS Dhoni की कैप्टन के रूप में फिर होगी धमाकेदार इंट्री, इस मैच में करेंगी CSK की कप्तानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >