उभर आई चैंपियंस ट्रॉफी में न चुने जाने की टीस, मोहम्मद सिराज ने दिल खोलकर दिया बयां, वापसी के लिए ऐसे की तैयारी

IPL 2025 GT vs SRH: मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटकते हुए धमाकेदार गेंदबाज़ी की. यह उनका आईपीएल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसमें उन्होंने अपने 100 विकेट भी पूरे किए. अपने घरेलू मैदान पर और पूर्व फ्रेंचाइज़ी के खिलाफ यह प्रदर्शन सिराज के लिए बेहद खास रहा. हालांकि इस कामयाबी के पीछे एक चुप जंग भी थी खुद पर भरोसा बनाए रखने की, जब उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया. Mohammad Siraj Statement on Champions Trophy Snub.

IPL 2025, Mohammad Siraj Statment: मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT vs SRH) के लिए धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट झटके. यह प्रदर्शन न सिर्फ GT को सात विकेट की आसान जीत दिलाने वाला साबित हुआ, बल्कि सिराज के लिए भी यादगार रहा. उन्होंने IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और साथ ही अपने 100 विकेट भी पूरे किए. अपने घरेलू क्रिकेट के होम ग्राउंड पर अपने पिछली फ्रेंचाइजी के खिलाफ इस प्रदर्शन ने सिराज को रिकॉर्ड बुक में जगह दिला दी, लेकिन इस जश्न के पीछे एक चुपचाप चल रही जंग भी थी, वह जंग थी खुद पर भरोसे की, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में शामिल न किए जाने के बाद शुरू हुई.

भारतीय तेज गेंदबाज पिछले साल तक वनडे टीम का अहम हिस्सा थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें इस बार 15 सदस्यीय स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया. टीम इंडिया ने स्पिन-भरी गेंदबाजी पर भरोसा जताया और सिर्फ दो प्रमुख पेसर्स मोहम्मद शमी और हर्षित राणा को चुना. इनमें से सिर्फ शमी ने सभी मुकाबले खेले, जबकि हर्षित को दो मैचों में मौका मिला.

मैच के बाद सिराज ने न सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात की, बल्कि यह भी साझा किया कि चयन से बाहर किए जाने का असर उनके मानसिक हालात पर कैसा रहा और किस तरह उनके करीबी लोगों ने उन्हें संभाला. सिराज ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “जब आप अपने घरेलू मैदान पर खेलते हैं, तो वो अहसास अलग होता है. मेरी फैमिली स्टेडियम में थी और उनसे मुझे हिम्मत मिली. मैंने सात साल RCB के लिए खेला है. अपनी गेंदबाजी पर और अपने माइंडसेट पर कड़ी मेहनत की है और अब उसका असर दिख रहा है. एक समय ऐसा आया था जब मुझे ये हजम नहीं हो रहा था कि मुझे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया, लेकिन मैंने अपना हौसला बनाए रखा और अपनी फिटनेस और खेल पर ध्यान दिया.” Mohammad Siraj Statement on Champions Trophy Snub.

“मन में शक आना लाजमी है”

GT की जर्सी में सिराज इस सीजन में लगभग अजेय रहे हैं. चार मैचों में उन्होंने अब तक 13.77 की औसत और 7.75 की इकोनॉमी से कुल 9 विकेट लिए हैं. रविवार को उनका स्पेल SRH को केवल 152/8 पर रोकने में निर्णायक साबित हुआ. उन्होंने आगे कहा, “जो भी गलतियां मैं कर रहा था, मैंने उन पर काम किया और अब मैं अपनी गेंदबाज़ी का मजा ले रहा हूं.” एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर, जब आप लगातार भारतीय टीम के साथ होते हैं और फिर आपको बाहर कर दिया जाता है, तो मन में शक आना लाजमी है. लेकिन मैंने खुद को मोटिवेट किया और IPL पर फोकस रखा. 

सिराज ने टीम में नहीं चुने जाने पर अफसोस जताया, लेकिन कहा, “जब आप टीम में नहीं होते, तब आपके मन में ये सवाल जरूर आता है क्या मैं इतना अच्छा नहीं हूं? लेकिन मैं IPL के लिए पूरी तरह तैयार था. जब आप जो प्लान करते हैं उसे मैदान पर उतार पाते हैं, तो आपकी रैंकिंग ऊपर रहती है. जब गेंद को अंदर और बाहर स्विंग कराते हो और वो नैचुरली होता है, तो उसका फील ही कुछ और होता है.”

गुजरात टाइटन्स ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (4/17) की घातक गेंदबाजी और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 61) के अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट झटके, जिससे SRH की टीम 20 ओवर में 152/8 तक ही पहुंच सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने शुरुआत में दो विकेट जल्दी गंवाए, लेकिन गिल और वाशिंगटन सुंदर (49 रन) की तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी ने टीम को जीत की राह पर लौटाया. बाद में शेरफाने रदरफोर्ड (35*, 16 गेंद) ने तेजी से रन बनाकर 16.4 ओवर में मैच खत्म कर दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद पर 7 विकेट से जीत से गदगद हैं शुभमन गिल, इनको बताया गेंम चेंजर; आप भी जानें

मैच नहीं जीत पाए तो पैट कमिंस ने पिच पर ही फोड़ा ठीकरा, घरेलू मैदान पर क्यों हारी सनराइजर्स हैदराबाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >