GT vs MI एलिमिनेटर में जो हारा, उसकी सारी मेहनत बेकार, जानें कौन-किस पर पड़ेगा भारी

IPL 2025 GT vs MI Eliminator: आईपीएल 2025 एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगी, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही मुंबई, अब खिताब की रेस में बने रहने के लिए एलिमिनेटर जीतना चाहेगी.

IPL 2025 GT vs MI Eliminator: खिताब के दावेदार के रूप में शुरुआत करने के बाद लड़खड़ाने वाली शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में शुक्रवार को यहां पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगी. एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी जबकि विजेता टीम को दूसरे क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा. खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियन्स की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही.

टाइटंस ने पिछले चार सत्र में तीसरी बार प्ले ऑफ में जगह बनाई है और इस दौरान 2022 में पदार्पण करते हुए खिताब भी जीता. हालांकि गिल और हार्दिक दोनों को ही काफी कुछ साबित करना है. अगर टाइटंस खिताब जीतता है तो भारत के नव नियुक्त टेस्ट कप्तान गिल की कप्तान के रूप में साख मजबूत होगी. हार्दिक को पिछले साल टीम में वापसी पर हूटिंग का सामना करने के बाद प्रशंसकों का प्यार वापस मिल गया है और आईपीएल ट्रॉफी से वह फ्रेंचाइजी के महान खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह पक्की कर लेंगे. हालांकि दोनों कप्तान को खिताब की तलाश में अपने सामने मौजूद मुद्दों का हल खोजना होगा.

गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ से पहले गंवाई लय

टाइटंस की टीम अधिक चिंतित होगी क्योंकि उसने प्ले ऑफ से पहले लय गंवा दी है. टीम ने अपने पिछले दो मैच में हार के दौरान विरोधी टीम को 465 रन बनाने दिए और प्ले ऑफ में उसे गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा. टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मोहम्मद सिराज को पावर प्ले में टीम को सफलता दिलानी होगी.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान को नई गेंद से संघर्ष करना पड़ा है जिससे टाइटंस की समस्याएं बढ़ गई हैं और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है जो मौजूदा सत्र में 23 विकेट के साथ टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुए हैं. तेज गेंदबाजी विभाग की कमजोरियों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान की प्रभावहीनता ने गेंदबाजी में टीम की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है.

बल्लेबाजी विभाग में शीर्ष तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, गिल और जोस बटलर ने टीम को प्ले ऑफ में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बटलर लीग चरण के बाद राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए स्वदेश रवाना हो चुके हैं और प्ले ऑफ में टीम को उनकी कमी खलेगी. बटलर के विकल्प के तौर पर टीम ने कुसाल मेंडिस को टीम में शामिल किया है लेकिन देखना होगा कि वह इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज की कमी को पूरा कर पाते हैं या नहीं.

टाइटंस के मध्यक्रम में मौजूद शाहरूख खान और शेरफेन रदरफोर्ड सबसे अधिक भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं जिससे मुंबई के खिलाफ टाइटंस की राह आसान नहीं होगी. टाइटंस की तरह मुंबई को भी विदेशी खिलाड़ियों के जाने से नुकसान हुआ है.

मुंंबई इंडियंस के लिए चिंताएं विदेशी खिलाड़ी

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा के साथ रेयान रिकल्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अब राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुका है. इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स के साथ भी ऐसा ही है. इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के अलावा रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका को मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है. दोनों का भारत आते ही कमाल कर पाना इतना आसान नहीं होगा.

एलिमिनेटर में रोहित के साथ बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं. मध्यक्रम में तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भी मुंबई के लिए चिंता का सबब है. सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह मौजूदा सत्र में 640 रन बना चुके हैं. अगर वह विफल रहते हैं तो मुंबई की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाज जिस रन गति से रन जोड़ रहे हैं वह भी परेशानी का सबब है और हार्दिक को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों की अगुआई में मुंबई के गेंदबाज विरोधी टीम को अधिक परेशान कर रह हैं.

GT vs MI Eliminator के लिए दोनों टीम :

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जन्नत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बरार, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और जोस बटलर.

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका.

समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

‘इंग्लैंड दौरे के लिए अंदाजे से चुनी गई है भारतीय टीम’, गौतम गंभीर के ऊपर पूर्व क्रिकेटर का जोरदार हमला

धोनी ही नहीं बिहार के एक और महेंद्र सिंह ने रवींद्र को बनाया था ‘सर जडेजा’, खुद खोला बड़ा राज

बेशऊर पाकिस्तानी! कोई तमीज नहीं, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी से किया ऐसा व्यवहार, देखें वीडियो 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >