GT की जीत के बावजूद गिल को रह गई इस बात की कसक, मैच के बाद कहा- अगर थोड़ी देर…

IPL 2025 GT vs KKR Shubman Gill Statement: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 39वें मैच में केकेआर को 39 रनों से हराया. यह गुजरात की 8 मैचों में 6वीं जीत रही, जबकि केकेआर को सीजन की पांचवीं हार मिली. गिल ने जीत के बाद कहा कि टीम 10 रन और बना सकती थी और ओपनिंग साझेदारी को लेकर कोई तय योजना नहीं थी.

IPL 2025 GT vs KKR Shubman Gill Statement: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस जीत के रथ पर सवार है. आईपीएल 2025 के 39वे मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके ही घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में 39 रनों से हराया. यह गुजरात की इस सीजन 8 मैचों में 6वीं जीत है, वहीं केकेआर को इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर मिली जीत के बाद गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी और ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन की बल्लेबाजी रणनीति पर बात की और महसूस किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी के दौरान 10 रन और जोड़ सकती थी. Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders.

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा, “मैं काफी खुश हूं. हमारी बातचीत में पहले ही तय था कि ये दो मुकाबले तय करेंगे कि हम पॉइंट्स टेबल पर कहां खड़े हैं, इसलिए इन दो जीतों से बहुत संतुष्टि मिली. साई सुदर्शन के साथ कोई खास रणनीति नहीं होती कि किसी एक को अंत तक टिके रहना है, हम दोनों बस अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं और जितना हो सके रन बनाते हैं. हमारी सोच होती है कि जितना गहराई तक बल्लेबाजी कर सकें, करें.”

गिल ने आगे कहा, “हम मुकाबले में पहले से ही आगे थे, लेकिन मैच को फिनिश करना बहुत जरूरी होता है. अच्छी टीमें यही करती हैं. इस फॉर्मेट में एकदम परफेक्ट गेम होना मुश्किल होता है. आज भी अगर मैं थोड़ी देर और रुकता, तो शायद 10 रन और जोड़ सकते थे. लेकिन जीत का रास्ता ढूंढना जरूरी होता है और हम इसी में माहिर हैं.” शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 90 रन बनाए और इस सीजन में अपने पहले शतक से चूक गए.

GT vs KKR मैच का हाल

मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद गिल (90 रन, 55 गेंदों में, 10 चौके और 3 छक्के) और साई सुदर्शन (52 रन, 36 गेंदों में, 6 चौके और 1 छक्का) ने 114 रन की ओपनिंग साझेदारी की. फिर गिल और जोस बटलर (41* रन, 23 गेंदों में, 8 चौके) के बीच 58 रन की साझेदारी ने टीम को 20 ओवर में 198/3 के स्कोर तक पहुंचाया. केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया. जवाबी पारी में केकेआर की ओर से सिर्फ कप्तान अजिंक्य रहाणे (50 रन, 36 गेंदों में, 5 चौके और 1 छक्का) ही कुछ संघर्ष कर सके. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (2/25) और राशिद खान (2/25) की शानदार गेंदबाजी ने केकेआर को 20 ओवर में 159/8 पर रोक दिया.

गिल को उनकी 90 रनों की पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस हार के साथ केकेआर अंकतालिका में तीन जीत और पांच हार के साथ सातवें स्थान पर फिसल गई है, जबकि गुजरात टाइटंस छह जीत और दो हार के साथ 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है.

लगातार क्यों हार रही केकेआर? अजिंक्य रहाणे ने बताया, GT के खिलाफ उजागर हुई कमजोरी

क्या जल्द ही शादी करने वाले हैं शुभमन गिल? इस सवाल का क्रिकेटर ने शर्माते हुए दिया जवाब

Watch Video: रोबोट डॉग को देख उछल पड़े आकाश अंबानी, खुद तो डरे ही हार्दिक को भी चौंका दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >