IPL इतिहास में अजिंक्य रहाणे का कीर्तिमान, विराट-वार्नर क्लब में मारी एंट्री, हासिल किया ये बड़ा मुकाम

IPL 2025 GT vs KKR, Ajinkya Rahane Record: आईपीएल 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 39 रन से हराकर हर विभाग में दबदबा दिखाया. केकेआर की ओर से सिर्फ अजिंक्य रहाणे ही लड़ते नजर आए, जिन्होंने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए. भले ही टीम हार गई, लेकिन रहाणे ने आईपीएल में 500 चौकों का अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

IPL 2025 GT vs KKR, Ajinkya Rahane Record: आईपीएल 2025 के 39वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के सामने एक तरह से सरेंडर ही कर दिया. टाइटंस ने कोलकाता को खेल के हर पक्ष में मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने स्कोर बोर्ड पर 198 रन टांग दिए, जिसके जवाब में 20 ओवर में केकेआर 159 रन ही बना सकी और अपने 8वें मुकाबले में छठवीं हार का सामना करना पड़ा. वहीं गुजरात इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई. कोलकाता की ओर से केवल रहाणे ही संघर्ष करते दिखाई दिए. उन्होंने 36 गेंद में 50 रन की पारी खेली, लेकिन टीम की जीत के लिए यह नाकाफी रही. हालांकि उनकी टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपने नाम पर एक रिकॉर्ड कायम कर लिया. 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 500 से ज्यादा चौके लगाने वाले छठे खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जारी आईपीएल मुकाबले में रहाणे ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम हासिल किया.  रहाणे ने 36 गेंदों में 50 रन की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. अपनी जोरदार अर्धशतकीय पारी के दौरान रहाणे ने पांच चौकों की बदौलत आईपीएल में उनके कुल चौकों की संख्या 502 हो गई. उन्होंने यह उपलब्धि 193 मैचों में हासिल की और इस खास क्लब में शामिल हो गए, जिसमें शिखर धवन (768), विराट कोहली (732), डेविड वॉर्नर (664), रोहित शर्मा (609) और सुरेश रैना (506) जैसे दिग्गज शामिल हैं.

IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

शिखर धवन – 768 चौके (IPL में सबसे ज्यादा)

विराट कोहली – 732 चौके

डेविड वॉर्नर – 664 चौके

रोहित शर्मा – 609 चौके

सुरेश रैना – 506 चौके

अजिंक्य रहाणे – 502 चौके (193 मैचों में)

GT vs KKR मैच में संघर्ष करती दिखी कोलकाता

वहीं मैच की बात करें तो केकेआर की ओर से 199 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए रहाणे अकेले ही लड़े. जहां बाकी बल्लेबाज ज्यादा असर नहीं छोड़ सके, वहीं रहाणे ने बतौर कप्तान पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई. उन्होंने लगातार रन बटोरे और गुजरात की ढीली गेंदों का फायदा उठाकर उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला. उनकी यह बहुमूल्य पारी 13वें ओवर में खत्म हुई, जब गुजरात के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें चकमा दिया. सुंदर ने कप्तान रहाणे के कदमों की हलचल को भांपते हुए गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर फेंका, बल्ला चूक गया और विकेटकीपर जोस बटलर ने शानदार स्टंपिंग करते हुए केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

आईपीएल 2025 में स्पिन गेंदबाज़ी रहाणे के लिए मुश्किल साबित हुई है. उन्होंने स्पिन के खिलाफ 81 गेंदों में सिर्फ 100 रन बनाए हैं, पांच बार आउट हुए हैं, औसत 20.0 रहा है और डॉट बॉल प्रतिशत 30.1 फीसदी रहा है. रहाणे के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने पारी को संभालने की कोशिश की. रसेल ने कुछ आकर्षक चौके लगाए लेकिन राशिद खान के सामने वो भी टिक नहीं सके. अंगकृष रघुवंशी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में आए और दो चौके लगाए, लेकिन अंत में वो भी हार को नहीं टाल सके. गुजरात ने 198 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए केकेआर को 39 रनों से हरा दिया.

GT की जीत के बावजूद गिल को रह गई इस बात की कसक, मैच के बाद कहा- अगर थोड़ी देर…

लगातार क्यों हार रही केकेआर? अजिंक्य रहाणे ने बताया, GT के खिलाफ उजागर हुई कमजोरी

Watch Video: रोबोट डॉग को देख उछल पड़े आकाश अंबानी, खुद तो डरे ही हार्दिक को भी चौंका दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >