साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और CSK तक IPL 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

IPL 2025 Full List Of Award Winners: आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में खेला गया, जहां RCB ने PBKS को 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता. विराट कोहली ने 15 मैचों में 657 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस सीजन कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किए. देखें पूरी लिस्ट.

IPL 2025 Full List Of Award Winners: आईपीएल 2025 का समापन आखिरकार 74 दिन बाद हुआ. 22 मार्च से शुरू हुई लीग का फाइनल मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आईपीएल को नया विजेता मिलना ही था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/9 रन बनाए और फिर PBKS को 184/7 पर रोक दिया. विराट कोहली ने फाइनल में टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने पंजाब के दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया. 

इस सीजन इस सीजन में विराट कोहली ने भी 15 मैचों में 657 रन बनाकर आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई और 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया. RCB अब आईपीएल जीतने वाली 8वीं टीम बन गई है. हालांकि कई खिलाड़ियों ने लीग के 18वें संस्करण में जलवा बिखेरा, जिनको उनकी कैटेगरी में अवार्ड दिया गया. आईपीएल 2025 के सभी पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) ने 15 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 759 रन बनाए.

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) ने 15 मैचों में कुल 25 विकेट चटकाए.

प्रसिद्ध कृष्णा.

फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच: क्रुणाल पांड्या (आरसीबी) 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 अहम विकेट लिए, जिसकी बदौलत आरसीबी ने खिताब जीता. 

क्रुणाल पांड्या.

सीजन का इमर्जिंग प्लेयर: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)  पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 759 रन.

साई सुदर्शन

सीजन का सुपर-स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) 14 वर्षीय खिलाड़ी ने 7 मैचों में 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. उनके शतक ने इस सीजन मे सबसे ज्यादा खलबली मचाई. 

वैभव सूर्यवंशी.

फैंटेसी किंग ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) कुल 1495 फैंटेसी पॉइंट्स के साथ सीजन में टॉप पर रहे.

साई सुदर्शन.

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)14 मैचों में कुल 40 छक्के लगाए. हालांकि केवल उनके दम पर टीम नहीं जीत सकती थी, इसलिए एलएसजी का सफर लीग स्टेज में समाप्त हुआ. 

निकोलस पूरन.

सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) ने 15 मैचों में 87 चौके जड़े.

साई सुदर्शन.

सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) 151 डॉट गेंदें डालीं. डीएसपी ने शानदार गेंदबाजी की. 

मोहम्मद सिराज

सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: कमिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) को 25 अप्रैल को चेन्नई में खेले गए CSK बनाम SRH मैच में डेवाल्ड ब्रेविस का शानदार कैच के लिए खिताब दिया गया.

फेयर प्ले अवॉर्ड: चेन्नई सुपर किंग्स

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) को 16 मैचों में 717 रन और हर मैच में 25 से ज्यादा रन बनाने के लिए खिताब से नवाजा गया. 

सूर्यकुमार यादव.

बेस्ट पिच और ग्राउंड अवॉर्ड: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

  • सभी इमेज सोशल मीडिया.

ट्रॉफी जीत के बाद ई साला कप नामडू…, डिविलियर्स, गेल और विराट का जश्न, RCB साथियों ने दिल की बातें भी की साझा

‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल

18 साल की तपस्या रंग लाई, 18 नंबर की जर्सी पहन विराट ने उठाई पहली IPL ट्रॉफी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >