बच्चों की तरह उछलकर रवि शास्त्री की गोद में चढ़ गए विराट कोहली, जीत का जश्न देख अनुष्का भी हैरान, देखें वीडियो

IPL 2025 Final Virat Kohli and Ravi Shastri Fun: आईपीएल 2025 फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता. विराट कोहली ने 43 रनों की अहम पारी खेली और जीत के बाद भावुक हो गए. खुशी के इस पल में कोहली की सबसे मजेदार मुलाकात रवि शास्त्री से हुई, जहां दोनों ने गर्मजोशी से गले लगाया.

IPL 2025 Final Virat Kohli and Ravi Shastri Fun: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया, जहां उन्होंने पंजाब किंग्स को हराया. फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन की अहम पारी खेली. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी और 6 रन से मुकाबला हार गई. इस तरह दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इस जीत के बाद विराट कोहली आंसुओं में डूब गए, हालांकि यह खुशी की नमी थोड़ी ही देर रही और उसके बाद उन्होंने एक-एक कर सबसे मुलाकात की. हालांकि सबसे मजेदार मुलाकात पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ रही.  

जब आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया, तब विराट कोहली अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सके उनकी आंखों में आंसू थे, चेहरे पर मुस्कान थी और हंसी भी. उनके जश्न का सबसे भावुक पल वह था जब वे एक बच्चे की तरह कूद पड़े और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को उछलकर गले लगा लिया और थोड़ी देर तक उनसे लिपटे रहे. यह सीन देख कर कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी ताली बजाते हुए दिल खोलकर हंस पड़ीं.

विराट और कोच के बीच यह रिश्ता लंबे समय से रहा है, खासकर जब शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच थे और कोहली कप्तान. शास्त्री का टीम इंडिया के साथ कार्यकाल 2021 टी20 वर्ल्ड कप (यूएई) के बाद समाप्त हुआ था, जब भारत ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था. इसके बाद विराट कोहली ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय की कप्तानी छोड़ दी थी.

आरसीबी ने आईपीएल 2025 सीजन के फाइनल में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई आरसीबी ने 190/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें कोहली ने 43 रन बनाए. इसके बाद, पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 184/7 पर रोक दिया और 6 रन से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के बाद आरसीबी कैंप में खासा भावुक माहौल था, खासकर विराट कोहली के लिए, जो 2008 से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं.

‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल

ट्रॉफी जीत के बाद ई साला कप नामडू…, डिविलियर्स, गेल और विराट का जश्न, RCB साथियों ने दिल की बातें भी की साझा

साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और CSK तक IPL 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >