‘अगर विराट को नहीं निकाला…’ योगराज सिंह ने PBKS को दी सलाह, अगर फाइनल जीतना है तो ये करो

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल आज शाम 7:30 बजे अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अपना पहला खिताब जीतने के लिए बेताब हैं, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो अब तक खिताब से दूर रहे हैं. इस मुकाबले को लेकर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने पंजाब को अपनी पसंदीदा टीम बताया है. साथी ही उसे विराट कोहली को लेकर आगाह किया है.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबले के लिए अब कुछ घंटे ही शेष हैं. अहमदाबाद के विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम को 7.30 बजे पहली गेंद फेंकी जाने से ही शह और मात खेल शुरू हो जाएगा. रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की पंजाब किंग्स दोनों ही अपनी-अपनी टीम के पहले खिताब के लिए बेकरार होंगे. लेकिन इनमें सबसे बड़ी चाहत विराट कोहली की होगी, जो 18 साल के इतिहास में तीन बार फाइनल खेलने के बाद भी इस ट्रॉफी को चूमने से महरूम रहे हैं. लीग के 18वें सीजन के विजेता के लिए तमाम भविष्यवाणियां आ रही हैं, अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी अपनी पसंद की टीम बताई है.  

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह का मानना है कि पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपना पहला खिताब जीत सकती है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस रोमांचक मुकाबले में एकतरफा क्वालिफायर-1 के उलट जबरदस्त संघर्ष देखने को मिल सकता है, जहां बेंगलुरु ने पूरी तरह दबदबा दिखाया था. योगराज को भरोसा है कि पंजाब आरसीबी को पीछे छोड़ सकती है, लेकिन उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) के विकेट को निर्णायक करार दिया.

अगर विराट नहीं आउट हुआ तो…

योगराज ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “अगर पंजाब ने विराट को नहीं निकाला तो वे मुश्किल में पड़ सकते हैं. अगर वह आउट नहीं हुआ, तो वह 250 या 300 रन भी चेज कर सकता है. मुझे लगता है पंजाब जीत सकता है. अगर विराट पहले 10 ओवर में आउट नहीं होता, तो खेल खत्म हो सकता है. मेरी सोच कहती है कि पंजाब जीतेगा.”

विराट और श्रेयस का IPL के फाइनलों में रिकॉर्ड

विराट कोहली की जबरदस्त फॉर्म आरसीबी की सफलता की सबसे बड़ी वजह रही है. इस सीजन उन्होंने 55.82 की औसत और 146.53 के स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाए हैं, जिससे आरसीबी नौ साल बाद अपने पहले फाइनल में पहुंची है. 36 वर्षीय विराट इससे पहले तीन बार (2009, 2011, 2016) आरसीबी के साथ फाइनल खेल चुके हैं, जहां उन्होंने क्रमशः 7, 11 और 54 रन बनाए थे. वहीं अब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अब तक दो आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं और दोनों बार नाबाद रहे हैं. उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 65* रन बनाए थे और पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6* रन बनाकर अपनी तत्कालीन टीम केकेआर को 2024 की ट्रॉफी दिलाई थी. 

पंजाब को श्रेयस जिता सकता है

योगराज ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी खास बताया और कहा कि वह भी विराट की तरह अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं. श्रेयस ने इस सीजन पंजाब की बल्लेबाजी को मजबूती दी है. उन्होंने अब तक 39 छक्के लगाए हैं, और इस मामले में सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरण (41) उनसे आगे हैं. योगराज ने कहा, “पंजाब के पास एक शानदार कप्तान है. वह एक कमाल का खिलाड़ी है. ये मुकाबला पंजाब के कप्तान और विराट कोहली के बीच होगा. जैसे आरसीबी के पास विराट है, वैसे ही पंजाब के पास श्रेयस है. पंजाब को जीतना चाहिए. जैसे विराट किसी भी स्थिति से आरसीबी को जिता सकता है, वैसे ही श्रेयस भी जिता सकता है.”

आईपीएल को मिलने वाला है नया चैंपियन

इस मुकाबले में कोई भी टीम जीते, आईपीएल को नया चैंपियन ही मिलने वाला है. गौरतलब है कि आईपीएल इतिहास के इन 15 वर्षों में यह केवल दूसरी बार है जब दोनों फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स और आरसीबी में से किसी ने भी अब तक खिताब नहीं जीता है. इससे पहले ऐसा मौका 2016 में आया था, जब आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल खेला गया था. उस साल एसआरएच के हाथ जीत की बाजी आई थी. 

कप्तानों की क्या है कमजोरी

रजत पाटीदार ने सीजन की शुरुआत में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया. उन्होंने पहले चार मैचों में 161 रन बनाए थे, जबकि अगली नौ पारियों में सिर्फ 125 रन ही जोड़ सके. वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जोश हेजलवुड के खिलाफ कमजोरी साफ देखी जा सकती है. अय्यर आईपीएल में हेजलवुड के खिलाफ छह पारियों में चार बार आउट हुए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के खिलाफ अब तक 22 गेंदों में केवल 11 रन बनाए हैं.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: फाइनल में कैसी रहेगी पिच? क्या बारिश करेगी खेल? दोनों टीमों का ओवरऑल-सीजन हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया-ए के चार बल्लेबाजों ने आखिरी दिन जड़ी फिफ्टी, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ, देखें कैसा रहा सभी का प्रदर्शन

विराट की ‘18 नंबर की जर्सी’ को टेस्ट से ‘रिटायर’ करेगा BCCI! सामने आई जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >