ट्रॉफी जीत के बाद ई साला कप नामडू…, डिविलियर्स, गेल और विराट का जश्न, RCB साथियों ने दिल की बातें भी की साझा

IPL 2025 Final RCB vs PBKS Virat Kohli AB de Villiers Chris Gayle: आईपीएल इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक RCB ने 18 साल बाद आखिरकार पहली ट्रॉफी जीत ली और करोड़ों फैंस का सपना पूरा हुआ. विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों ने वर्षों तक टीम को अपना सब कुछ दिया, लेकिन जीत अब जाकर नसीब हुई. 3 जून 2025 की रात जब RCB ने पंजाब को हराया, तो डिविलियर्स और गेल भले टीम में न थे, लेकिन मैदान पर विराट संग जश्न में डूबे थे.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS Virat Kohli AB de Villiers Chris Gayle: आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाली टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार 18 साल बाद इस लीग की ट्रॉफी जीती. इस टीम के करोड़ों प्रशंसक ऐसे ही नहीं बने हैं. इसमें साल दर साल कितने ही खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है. विराट कोहली इस टीम की शुरुआत से ही धुरी बने रहे, तो एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने अपना सब कुछ झोंक दिया, लेकिन टीम को सफलता मिलने में इतने साल गए. हालांकि 3 जून 2025 को 11.25 मिनट पर जब पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आरसीबी ने इस ट्रॉफी पर अपना हस्ताक्षर करवाया, तो डिविलियर्स और क्रिस गेल टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन मैदान पर मौजूद थे. विराट कोहली के लंबे समय के साथियों ने इस जीत का भरपूर जश्न मनाया. 

विराट कोहली ने टीम की जीत के बाद दोनों धुरंधरों से मुलाकात की. डिविलियर्स ने मैच जीतने के बाद विराट कोहली को गले लगाया. वहीं क्रिस गेल भी पंजाबी पगड़ी पहने साथी कोहली की खुशी मे शरीक हुए. विराट की जीत के बाद आंसुओं पर गले लगाने का मरहम इतने सालों का इंतजार खत्म कर गया. इन मुलाकातों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. विराट ने क्रिस गेल से इस मौके पर ई साला कप नामडू भी कहलवाया, जिसका क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.  

विराट ने ट्रॉफी को लिफ्ट करने के लिए एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को भी पोडियम पर आमंत्रित किया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स को लेकर कहा, “उन्होंने इस फ्रैंचाइज़ के लिए जो किया है, वह वाकई बहुत बढ़िया है और मैंने उनसे मैच से पहले भी यही कहा था कि यह जितना हमारा है, उतना ही आपका भी है और मैं चाहता हूँ कि जब हम रात के अंत में ट्रॉफी उठाएँगे, तो आप हमारे साथ जश्न मनाएँ.”

विराट ने आगे कहा, उन्होंने आरसीबी के लिए जो किया है, वह बहुत खास है, उन्हें अभी भी सबसे ज़्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड “मिले हैं और वे अब 4 साल से रिटायर हैं, तो इससे आपको पता चलता है कि इस लीग, इस टीम, मुझ पर उनका क्या प्रभाव पड़ा है, हमारी दोस्ती और बैंगलोर के लोगों, इस टीम और इस फ्रैंचाइज के लिए उनका क्या मतलब है, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता, इसलिए जैसा कि मैंने कहा कि वे आज रात हम सभी के साथ उस पोडियम पर कप उठाने के हकदार हैं.”

विराट आरसीबी की इस जीत में सबसे बड़ा किरदार रहे हैं. उन्होंने फाइनल मैच में 43 रन की धीमी लेकिन असरदार पारी खेली, जिसकी बदौलत बेंगलुरु 190 रन तक पहुंच सकी. इसके जवाब में पंजाब ने ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर की नाकाम पारी जरूरी संबल नहीं दे सकी. हालांकि अंत में शशांंक सिंह ने जरूर तेजतर्रार 61 रन बनाकर जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनके नाबाद रहते हुए भी किंग्स 184 रन ही बना सकी.  

‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल

विराट से मिलने भागी-भागी आईं अनुष्का शर्मा, IPL 2025 जीतने के बाद विरुष्का का सेलीब्रेशन, देखें वीडियो

जीत के बाद आंसुओं पर काबू नहीं कर पाए विराट, घुटनों पर बैठे और फफक-फकक कर रो पड़े, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >