IPL 2025 Final RCB vs PBKS: फाइनल में कैसी रहेगी पिच? क्या बारिश करेगी खेल? दोनों टीमों का ओवरऑल-सीजन हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा, दोनों टीमें पहली ट्रॉफी की तलाश में हैं. आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में PBKS को हराया था, जबकि पंजाब ने मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब खिताब जीतने के लिए दोनों पूरी ताकत लगाएंगी. पहली ट्रॉफी के लिए होने वाले इस मैच के लिए आइये जानते हैं पिच और मौसम रिपोर्ट, हेड-टू-हेड, सीजन की भिड़ंत और क्या हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2025 के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे. यह मुकाबला मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों ही टीमें अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी के बेहद करीब हैं. आरसीबी ने तीन बार फाइनल में पहुंची है, जबकि पंजाब दूसरी बार खिताब के लिए उतरेगी और दोनों को ही हर बार हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए दोनों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है और वे खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी. इस सीजन ये दोनों टीमें प्रदर्शन के लिहाज से सबसे बेहतरीन रही हैं. 

पंजाब किंग्स लीग स्टेज में अंक तालिका में शीर्ष पर रही, जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर रही. दोनों टीमों के 14 मैचों के बाद 19-19 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर पंजाब ने बढ़त बनाई थी. हालांकि पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने पीबीकेएस को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर दमदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया. अब खिताबी मुकाबले से पहले आइए मैच के सभी जरूरी पहलुओं पर एक नजर डालते हैं. 

IPL 2025 Final RCB vs PBKS पिच रिपोर्ट: फाइनल में होगी रन बरसात!

फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है. इस सीजन यह मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है और आरसीबी बनाम पीबीकेएस फाइनल भी हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है. मिक्स्ड मिट्टी की इस पिच पर खेले गए क्वालिफायर 2 में गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203/6 का स्कोर बनाया था, जिसे पीबीकेएस ने 19 ओवर में हासिल कर लिया. ऐसे में फाइनल में पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग हो सकता है. (IPL 2025 Final RCB vs PBKS Pitch Report)

IPL 2025 Final RCB vs PBKS नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL मैचों का रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 43 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 मैच में जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 मैच जीते गए हैं. टॉस जीतने वाली टीमों ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि टॉस हारने वाली टीमें 23 बार विजयी रही हैं. इस मैदान पर अब तक का सर्वोच्च स्कोर 243/5 है, जबकि सबसे कम स्कोर 89 रन दर्ज किया गया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च स्कोर 207/5 रहा है, जो पिछले मैच (क्वालिफायर-2) में बना था. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां औसत स्कोर 177 रहा है. (IPL 2025 Final RCB vs PBKS Narendra Modi Stadium IPL Record)

IPL 2025 Final RCB vs PBKS मौसम रिपोर्ट: दोपहर में बारिश, शाम को सुधर सकता है माहौल

3 जून को अहमदाबाद में मौसम दोनों टीमों की योजनाओं पर पानी फेर सकता है, क्योंकि दोपहर में 66 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है. तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने और उच्च आर्द्रता की भी उम्मीद है. हालांकि, शाम तक हालात सुधर सकते हैं, जब बारिश की संभावना घटकर 5 प्रतिशत रह जाएगी, लेकिन 33 प्रतिशत बादल छाए रहने से दोनों टीमों की चिंता बनी रह सकती है. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 7 बजे के बाद बारिश रुक जाएगी और मुकाबला तय समय पर शुरू हो सकता है. लेकिन अगर क्वालीफायर 2 के दौरान हुई बारिश को देखा जाए, तो मौसम को लेकर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता. ऐसे में आईपीएल फाइनल को पूरा कराने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय और एक रिजर्व डे का विकल्प रखा गया है. (IPL 2025 Final RCB vs PBKS Weather Report)

RCB vs PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

यह दोनों पक्षों के बीच बराबरी का है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक आईपीएल में 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 18-18 जीत पर लॉक है. हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, आरसीबी ने हाल ही में स्पष्ट बढ़त हासिल की है. उन्होंने 2023 से अपने पिछले छह मुकाबलों में से पांच में पंजाब किंग्स को शिकस्त दी है. (IPL 2025 Final RCB vs PBKS Head to Head Record)

IPL 2025 में RCB vs PBKS 

आईपीएल 2025 में RCB ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक बढ़त बनाए रखी है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए, जिनमें से दो बेंगलुरु ने जीते. पहला मैच 18 अप्रैल को बारिश से प्रभावित रहा, जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की, लेकिन सिर्फ दो दिन बाद RCB ने जोरदार वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की. सबसे बड़ा प्रदर्शन क्वालीफायर 1 में देखने को मिला, जहां RCB ने पंजाब को सिर्फ 101 रन पर ऑलआउट कर दिया और लक्ष्य को महज 10 ओवर में हासिल कर लिया. इस एकतरफा जीत ने उन्हें सीधे फाइनल में पहुंचा दिया. यह पहला मौका था जब ये दोनों टीमें आईपीएल प्लेऑफ में आमने-सामने थीं और आरसीबी ने साफ तौर पर बाजी मारी. (RCB vs PBKS Record in IPL 2025)

IPL 2025 Final RCB vs PBKS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्रीव्यू

चोट/उपलब्धता अपडेट: टीम के सभी खिलाड़ी फाइनल के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि टिम डेविड की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

विराट कोहली का पंजाब के खिलाफ कुल औसत 36 है (35 मैचों में 1116 रन), लेकिन हालिया आठ मुकाबलों में उन्होंने 62.5 की औसत से 375 रन बनाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म का संकेत है. गेंदबाज़ी विभाग में, जोश हेजलवुड पंजाब के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. उन्होंने पांच प्लेऑफ मुकाबलों में 12 विकेट लिए हैं और बड़े मुकाबलों में खुद को बार-बार साबित किया है.

RCB संभावित प्लेइंग इलेवन: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS पंजाब किंग्स प्रीव्यू

चोट/उपलब्धता अपडेट: युजवेंद्र चहल का फाइनल में खेलना संदिग्ध है, लेकिन हरप्रीत बराड़ एक सक्षम विकल्प के तौर पर मौजूद हैं. अन्य सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं.

पंजाब की ओपनिंग जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य इस सीजन में काफी सफल रही है, हालांकि पिछले दो मैचों में ये दोनों असफल रहे हैं. टीम को उम्मीद है कि फॉर्म का नियम इस बार उनके पक्ष में होगा और वे फाइनल में रन बनाएंगे. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैदान पर दो नाबाद मैच विजयी पारियां (97* और 87*) खेली हैं, जो उनका आत्मविश्वास दर्शाती हैं.

PBKS संभावित प्लेइंग इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़/युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, ब्लेसिंग मुजरबानी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा. अभिनंदन सिंह

पंजाब किंग्स टीम:  श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन. हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिया-ए के चार बल्लेबाजों ने आखिरी दिन जड़ी फिफ्टी, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ, देखें कैसा रहा सभी का प्रदर्शन

विराट की ‘18 नंबर की जर्सी’ को टेस्ट से ‘रिटायर’ करेगा BCCI! सामने आई जानकारी

11 साल यानी 4000 दिन बाद टी20 में वापसी, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >