IPL 2025 Final RCB vs PBKS: ट्रॉफी के मुकाबले में 8 की प्लेयर्स के बीच होगी जंग, कौन किस पर पड़ेगा भारी?

IPL 2025 Final RCB vs PBKS Key Players Battle: आईपीएल 2025 का फाइनल मंगलवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमें अब ���क खिताब नहीं जीत पाई हैं और इस बार इतिहास रचने उतरेंगी. आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में पंजाब को हराया था, जबकि पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. इस बार के फाइनल में दोनों टीमों के 8 खिलाड़ियों के बीच अहम मुकाबला देखने को मिल सकता है.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS Key Players Battle: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं और इस बार अपना खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगी. आरसीबी इससे पहले तीन बार आईपीएल फाइनल में पहुंच चुकी है (2009, 2011 और 2016), लेकिन तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) एक बार 2014 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उस मुकाबले में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार मिली थी.

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में 14 में से 19 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और फिर क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में टॉप पर रहते हुए क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इस सीजन लाजवाब प्रदर्शन किया है. फाइनल में इनमें से कुछ खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. 

1. विराट कोहली बनाम अर्शदीप सिंह

विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने इस सीजन 14 पारियों में 55.81 की औसत और 146.53 की स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. PBKS के लिए पावरप्ले में शुरुआती सफलता की उम्मीद अर्शदीप सिंह से होगी, जो टीम के अग्रणी विकेटटेकर हैं. बाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ की स्विंग कराने की क्षमता कोहली की तकनीक की कड़ी परीक्षा ले सकती है. दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने अर्शदीप के खिलाफ 175.43 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, हालांकि वह दो बार आउट भी हुए हैं. यह मुकाबला रोमांच और धमाकों से भरपूर हो सकता है. Virat Kohli vs Arshdeep Singh.

2. श्रेयस अय्यर बनाम जोश हेजलवुड

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन 603 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया है, उनका स्ट्राइक रेट 177.80 और औसत 54.81 रहा है. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कमजोर रहा है. हेजलवुड ने अय्यर को 6 पारियों में 4 बार आउट किया है, जहां अय्यर ने सिर्फ 11 रन बनाए हैं. 22 गेंदों पर उनका स्ट्राइक रेट 50 और औसत महज 2.75 रहा है, जो चिंता का कारण हो सकता है. ऐसे में आज के फाइनल में अय्यर बनाम हेजलवुड की जंग मुकाबले का रुख तय कर सकती है. Shreyas Iyer vs Josh Hazlewood.

3. रजत पाटीदार बनाम युजवेंद्र चहल

रजत पाटीदार का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अपेक्षाकृत शांत रहा है, जहां उन्होंने कुल 286 रन बनाए हैं. हालांकि, उन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ मजबूत बल्लेबाज माना जाता है, और फाइनल में उनका मुकाबला पंजाब किंग्स के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल से होगा. चहल ने केकेआर के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है और इस सीजन में अब तक 15 विकेट अपने नाम किए हैं. पाटीदार ने आईपीएल में चहल के खिलाफ 27 गेंदों पर 148.1 के स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए हैं, लेकिन दो बार उनका शिकार भी हुए हैं. ऐसे में यह व्यक्तिगत भिड़ंत फाइनल की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है. Rajat Patidar vs Yuzvendra Chahal.

4. प्रभसिमरन सिंह बनाम भुवनेश्वर कुमार

प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने 16 मैचों में 523 रन बनाए हैं. हालांकि आईपीएल में प्रभसिमरन सिंह का भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ रिकॉर्ड कमजोर रहा है. भुवी ने उन्हें अब तक 3 से 5 बार तक आउट किया है, खासकर पावरप्ले में उनकी स्विंग से. प्रभसिमरन ने 35 गेंदों पर 59 रन तो बनाए हैं, लेकिन उनका औसत महज 13.6 से 19.66 के बीच रहा है. हालांकि स्ट्राइक रेट 168.57 रहा है, फिर भी आउट होने की दर कहीं ज़्यादा रही है. इन आंकड़ों को देखा जाए तो भुवनेश्वर कुमार, प्रभसिमरन पर पूरी तरह हावी रहे हैं. Prabhsimran Singh vs Bhuvneshwar Kumar.

RCB vs PBKS दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB और PBKS के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 36 बार आमने-सामने हो चुकी हैं और दोनों ने 18-18 मैच जीते हैं. इस सीजन में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं, जिसमें RCB ने दो और PBKS ने एक मैच जीता. पंजाब ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी जबकि RCB ने दूसरा लीग मैच और क्वालीफायर-1 जीता.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज बंडागे, टिम सिफर्ट, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, ब्लेसिंग मुजारबानी, नुवान तुशारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमारजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सुर्यांश शेज, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश.

भारत-पाक मूल के खिलाड़ी की एंट्री, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जारी किया सेंट्रल कांट्रैक्ट, विलियमसन के लिए स्पेशल प्रबंध

साथियों ने लूट लिए सारे बैट, अर्जुन तेंदुलकर से झुककर मिले, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से ऐसे हुए विदा, देखें वीडियो

‘अगर विराट को नहीं निकाला…’ योगराज सिंह ने PBKS को दी सलाह, अगर फाइनल जीतना है तो ये करो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >