IPL 2025 फाइनल में भी बरस सकता है पानी! अगर रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा चैंपियन?

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल आज 3 जून को अहमदाबाद में RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. हालांकि बारिश की आशंका इस बड़े मुकाबले में भी खलल डाल सकती है. इससे पहले क्वालीफायर-2 में भी बारिश ने टॉस के बाद करीब सवा दो घंटे की देरी करवाई थी. ऐसे में फाइनल में भी बारिश हुई तो कौन बन सकता है चैंपियन?

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 के फाइनल का महामुकाबला आज मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, इस बहुप्रतीक्षित फाइनल पर मौसम का साया मंडरा रहा है और बारिश एक बार फिर मैच में बाधा डाल सकती है. बारिश की संभावनाओं पर बल इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि इसी मैदान पर 1 दिन पहले आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया, लेकिन टॉस के तुरंत बाद हुई बारिश ने खलल डाली और मुकाबला रात 9:45 बजे शुरू हो सका. चूंकि इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था, इसलिए फैंस की चिंता बढ़ गई थी. ऐसे में अगर फाइनल मुकाबले में भी ऐसा हुआ, तो क्या होगा?

अहमदाबाद में बारिश के आसार, फैंस की धड़कनें तेज

मंगलवार को दिन के समय शहर में हल्की बारिश के आसार हैं. शाम तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम पूर्वानुमान वेबसाइट AccuWeather के अनुसार, शाम में 5-6 बजे के बीच करीब एक घंटे तक बारिश हो सकती है, जिससे मैच की योजना प्रभावित हो सकती है. हालांकि बाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन अहमदाबाद का मौसम कब करवट ले ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है, क्योंकि क्वालीफायर-2 में बारिश की आशंका दूसरे हाफ में थी लेकिन बारिश ने पहले ही पारी में खलल डाल दिया था. 

अगर आज का फाइनल नहीं हो पाया तो?

अगर बारिश की वजह से आज का फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो पाता, तो फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. IPL के नॉकआउट मैचों की तरह इस फाइनल में भी 120 मिनट का अतिरिक्त समय तय किया गया है ताकि बारिश की स्थिति में खेल को पूरा कराने की कोशिश की जा सके. इसके अलावा IPL 2025 फाइनल के लिए रिजर्व डे भी निर्धारित किया है. यानी अगर 3 जून को मैच नहीं हो पाता तो इसे 4 जून (बुधवार) को फिर से आयोजित किया जाएगा. ऐसा ही कुछ IPL 2023 के फाइनल में भी देखा गया था, जब मुकाबला रिजर्व डे पर खेला गया था. वह मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को डीएलएस मेथड से 5 विकेट से शिक्सत देकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी. 

रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ फाइनल तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?

अब बड़ा सवाल है कि अगर दुर्भाग्यवश 4 जून को भी बारिश के चलते मैच नहीं खेला जा सका और कोई नतीजा नहीं निकला, तो फिर विजेता कौन बनेगा? ऐसे में लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. इस स्थिति में पंजाब किंग्स को ट्रॉफी दी जाएगी, क्योंकि उन्होंने RCB के बराबर 19 अंक हासिल किए थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते पहले स्थान पर रहे. वहीं, बेंगलुरु की टीम दूसरे नंबर पर रही थी.

साथियों ने लूट लिए सारे बैट, अर्जुन तेंदुलकर से झुककर मिले, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से ऐसे हुए विदा, देखें वीडियो

‘अगर विराट को नहीं निकाला…’ योगराज सिंह ने PBKS को दी सलाह, अगर फाइनल जीतना है तो ये करो

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: फाइनल में कैसी रहेगी पिच? क्या बारिश करेगी खेल? दोनों टीमों का ओवरऑल-सीजन हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >