‘हम फिर से दो…’, RCB के खिलाफ हार के बाद छलका हार्दिक पांड्या का दर्द, इनको बताया कुसूरवार

IPL 2025 MI vs RCB: आईपीएल 2025 के सबसे रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में हराकर इतिहास रच दिया. विराट कोहली (67) और रजत पाटीदार की तूफानी पारियों की बदौलत RCB ने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. मुंबई ने जोरदार कोशिश की लेकिन पूरी टीम 209 रन तक ही पहुंच सकी और 10 साल बाद घर में हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद MI कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार पर निराशा जताई और गेंदबाजों का बचाव किया. Hardik Pandya Statement after MI vs RCB match.

IPL 2025 MI vs RCB: आईपीएल 2025 के सबसे धमाकेदार मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को सांसे रोक देने वाले मैच में हरा दिया. 10 साल मुंबई के गढ़ में बंगलुरु को जीत मिली तो इसमें आरसीबी के बल्लेबाजों खासकर विराट कोहली ( 42 गेंदों पर 67 रन ) और रजत पाटीदार ( ने कमाल दिखाया. आईपीएल 2025 के इस मुकाबले में RCB ने मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर 222 रनों का लक्ष्य देते हुए 10 ओवर में हराकर एक और बड़ा किला फतह किया, जिसके जवाब में मुंबई 209 रन तक ही पहुंच पाई. इससे पहले RCB ने चेपॉक में 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया था. मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार के बाद निराशा जाहिर की. Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru.

मुंबई के लिए तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या की धमाकेदार साझेदारी ने एक वक्त लक्ष्य के करीब पहुंचने की उम्मीद जगाई थी, लेकिन टीम जीत से चूक गई. हार्दिक ने 15 गेंद पर ही 42 रन ठोक डाले, जबकि तिलक वर्मा (29 गेंद 56 रन) ने 89 रन की साझेदारी की.  मैच के बाद हार्दिक ने कहा, “यह रन फेस्ट था. विकेट काफी अच्छा था. मैं अभी खुद से यही बात कर रहा था कि हम फिर दो शॉट पीछे रह गए. कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. विकेट को देखते हुए यह स्कोर बराबरी का था या नहीं, इस पर कहना मुश्किल है क्योंकि गेंदबाजों के पास छिपने की ज्यादा जगह नहीं थी. बात मैच समाप्त करने की आती है. बल्लेबाजों को रोका जा सकता है, लेकिन मैं गेंदबाजों पर ज्यादा सख्त नहीं होना चाहता. पिच कठिन थी, हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं थे.” Hardik Pandya Statement after MI vs RCB match.

तिलक ने शानदार खेल दिखाया

टीम संयोजन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी टीम के मूल ढांचे में नमन निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. पिछले मैच में रोहित उपलब्ध नहीं थे, इसलिए हमें किसी को ऊपर भेजना पड़ा. उनके जैसे खिलाड़ी बहुआयामी होते हैं, जो ऊपर भी खेल सकते हैं और डेथ ओवर्स में भी. रोहित की वापसी के साथ ही नमन को नीचे भेजना तय था. तिलक वर्मा शानदार रहे. पिछली बार उनके बारे में कई बातें कही गईं, लेकिन लोग नहीं जानते कि उन्हें एक दिन पहले उंगली में गंभीर चोट लगी थी. यह एक रणनीतिक फैसला था और कोच ने सोचा कि किसी फ्रेश खिलाड़ी को भेजना बेहतर रहेगा. आज उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे मैचों में पावरप्ले अहम होते हैं. हम बीच के ओवरों में लय नहीं बना पाए, जिससे पीछा करना मुश्किल हो गया. डेथ ओवर्स में भी हम सही गेंदों पर शॉट नहीं खेल सके.”

जसप्रीत की वापसी पर बोले हार्दिक

जसप्रीत बुमराह की वापसी पर हार्दिक ने कहा, “उनका होना किसी भी टीम को खास बना देता है. उन्होंने आकर अपना काम किया, हम उनके प्रदर्शन से खुश हैं. जिंदगी में कभी हार मत मानो, हमेशा चीजों का सकारात्मक पक्ष देखो. जाओ, अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलो और खुद पर भरोसा रखो. हम सभी उनका समर्थन कर रहे हैं और उम्मीद है कि नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे.”

रोहित शर्मा एमआई की बड़ी कमजोरी

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की शुरुआत ही सबसे निराशाजनक रही. ओपनर रोहित शर्मा ने फिर एकबार निराश किया. इस मैच में वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे और पारी की शुरुआत करते हुए नौ गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. रोहित शर्मा ने इस मैच से पहले तीन मुकाबलों में क्रमशः 13, 8 और 0 रन बनाए थे और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे. 

इस हार के साथ 5 मैचों में 4 गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस 8वें पायदान पर खिसक गई है. जबकि बंगलुरु 4 मैचों में तीन जीत के साथ तीसरे नंबर पर है. अब मुंबई का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा. 

RCB ने 10 साल बाद वानखेड़े में दर्ज की जीत, मुंबई इंडियंस की चौथी हार

पाकिस्तान की हार पर हार, अब ICC की मार, एक ही गलती के लिए 10 दिनों में 3 बार लगाया जुर्माना

Harry Brook को मिला बड़ा प्रमोशन, इंग्लैंड ने बनाया व्हाइट बॉल का कप्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >