धोनी के आउट होते ही छा गई फैन गर्ल, दिलकश रिएक्शन पर इंटरनेट झूम उठा, देखें Video

MS Dhoni: गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में CSK और RR के बीच रोमांचक मुकाबले के दौरान रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त छक्का लगाया. लेकिन जब सबकी निगाहें धोनी पर थीं, तभी एक ऐसा पल आया जिसने पूरे स्टेडियम को स्तब्ध कर दिया. MS Dhoni wicket fan girl reaction.

MS Dhoni: IPL 2025 में गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर था. स्टेडियम में पीले रंग का समुद्र उमड़ा हुआ था, जब रवींद्र जडेजा ने तुषार देशपांडे की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर छक्का जड़ा. लेकिन जब सबकी निगाहें एमएस धोनी पर थीं और फैंस उनकी फिनिशिंग का इंतजार कर रहे थे, तभी एक ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे स्टेडियम को सन्न कर दिया. उनके आउट होते ही एक लड़की के रिएक्शन ने इंटरनेट पर धूम मचा दी.

चेन्नई को आखिरी ओवर में 20 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर धोनी थे. ऐसा लग रहा था कि धोनी का क्लासिक फिनिश देखने को मिलेगा, लेकिन संदीप शर्मा की लो वाइड फुल टॉस पर जब धोनी ने लॉन्ग-ऑन की ओर बड़ा शॉट खेला, लेकिन शिमरॉन हेटमायर ने एक जबरदस्त डाइव लगाकर कैच लपक लिया. पूरा स्टेडियम स्तब्ध रह गया, वहीं टीवी स्क्रीन पर एक फैनगर्ल का रिएक्शन छा गया. Fan React on MS Dhoni wicket.

कैमरे ने धोनी के आउट होते ही एक युवा महिला प्रशंसक को कैद किया, जो गुस्से से उबल रही थी. उसके चेहरे के हाव-भाव बताते थे कि वह धोनी के शॉट से खुश नहीं थी, लेकिन अपनी नाराजगी जताने से खुद को रोक रही थी. उसने अपने हाथ को फैलाया और कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन फिर भींचकर चुप हो गई और मायूस चेहरा मन मसोस कर रह गया. यह नजारा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, और फैंस ने इसे IPL 2025 का “नया मीम” करार दिया.

चेन्नई सुपर किंग्स आखिर में केवल छह रन से मुकाबला हार गई. जैमी ओवरटन ने अंतिम ओवर में एक छक्का जरूर जड़ा, लेकिन जीत के लिए काफी नहीं था. राजस्थान के 182 रन के जवाब में चेन्नई 176 रन ही बना सका. इस हार के साथ CSK को लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी. रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम अब 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अगले मुकाबले में वापसी करने की कोशिश करेगी.

क्या भारत में बनी दवा से हुई शेन वार्न की मौत? जांच के दौरान हटाई गई बोतल! एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का खुलासा

नीतीश राणा को नंबर 3 पर उतारने का प्लान किसने बनाया? CSK के खिलाफ तहलका मचाने के बाद खुद किया खुलासा

अश्विन-धोनी की जुगलबंदी का अनोखा रिकॉर्ड, बिजली जैसी तेजी से राणा को भेजा पवेलियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >