डुप्लेसी और प्रीति जिंटा पर मूवी की मांग, दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किया ‘मूवी टीजर’, देखें वीडियो

IPL 2025 Faf du Plessis and Preity Zinta Movie Teaser: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का अंत पंजाब पर जीत के साथ किया, लेकिन चर्चा का विषय बना फाफ डु प्लेसिस और प्रीति जिंटा का वायरल मोमेंट. मैच के बाद एक फैन ने दोनों की तस्वीर शेयर कर उन्हें फिल्म में कास्ट करने की मांग की “स्पोर्ट्स ड्रामा या रॉयल रोमांस” में. दिल्ली कैपिटल्स ने इस ट्रेंड को भुनाते हुए रोमांटिक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ एक मजेदार ‘मूवी टीजर’ भी रिलीज कर दिया.

IPL 2025 Faf du Plessis and Preity Zinta Movie Teaser: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अपने सीजन का समापन शनिवार को जयपुर में पंजाब किंग्स पर छह विकेट की दमदार जीत के साथ किया. लेकिन इस मुकाबले के बाद इंटरनेट पर जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वह स्कोरकार्ड नहीं, बल्कि फाफ डु प्लेसिस और प्रीति जिंटा के बीच का एक वायरल पल था. मैच के बाद एक फैन ने दिल्ली कैपिटल्स के स्टैंड-इन कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की बातचीत की एक तस्वीर पोस्ट की और दोनों को विजुअल परफेक्शन बताते हुए उन्हें एक फिल्म में कास्ट करने की मांग कर डाली, चाहे वो स्पोर्ट्स ड्रामा हो या कोई रॉयल रोमांस. दिल्ली कैपिटल्स ने बिना देर किए इस ‘मूवी’ का टीजर रिलीज कर दिया.

फैन की इस पोस्ट में लिखा था, “कोई तो फाफ डुप्लेसी और प्रीति जिंटा को एक फिल्म में कास्ट कर लो. उसमें एक्शन हीरो वाला स्टाइल है, और वो तो वक्त के साथ और भी निखर रही हैं… इस परफेक्शन को बर्बाद मत होने दो.” फाफ ने भी इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी और पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “Make it happen.” (यानी “इसे सच कर दो.”) (Faf du Plessis and Preity Zinta Viral Image)

दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किया मूवी टीजर

इस वायरल मौके को दिल्ली कैपिटल्स ने तुरंत भुनाया और फाफ-प्रीति की बातचीत पर आधारित एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया. इस वीडियो में प्रीति की ही फिल्म कल हो ना हो का रोमांटिक गाना “कुछ तो हुआ है” बज रहा था. फ्रैंचाइजी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “We get it, guys. We get it!” यानी “समझ गए दोस्तों, समझ गए!” सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.  

हार के बाद बढ़ी पंजाब की मुश्किलें

पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच में किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए, जिसके जवाब में डीसी के समीर रिजवी ने 25 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी. जहां दिल्ली ने जीत के साथ गर्व से टूर्नामेंट को अलविदा कहा, वहीं पंजाब की टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. अब मुंबई के साथ उनके मैच में केवल जीत ही उन्हें प्लेऑफ में टॉप पर पहुंचा सकती है. 

पहली बार इस खेल में जीता भारतीय और बजा राष्ट्रगान, गर्व से फूले रवि शास्त्री, कहा- ये तो बस शुरुआत है

शर्मनाक कलंक का रिकॉर्ड! जीत में छिप गया CSK का दर्द, पहली बार IPL में हुई ऐसी शर्मशार

भारत बिना नहीं चला पाकिस्तान क्रिकेट, PSL 2025 फाइनल में हुआ ऐसा, मन मसोसकर रह गए पड़ोसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >