पिच.पिच..पिच…, अब हार के बाद भड़के दिनेश कार्तिक, नाराजगी जताते हुए कहा- हमें जो चाहिए था वो…

IPL 2025: आईपीएल 2025 में पिचें टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. केकेआर और सीएसके के बाद अब आरसीबी ने भी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर सवाल उठाए हैं. मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच की मांग की थी, लेकिन वैसी पिचें नहीं मिलीं. उन्होंने बताया कि टीम जल्द ही इस मसले पर क्यूरेटर से बात करेगी.

IPL 2025 Dinesh Karthik raises Pitch Issue: पिच, इस आईपीएल 2025 के सीजन में विरोधी टीमों के साथ सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो रही है. केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के कोच दिनेश कार्तिक ने भी अपनी पिच पर सवाल उठाए हैं. आरसीबी के मेंटर और पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मौजूदा आईपीएल सत्र में घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिचों को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने स्वीकार किया कि टीम ने सीजन की शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच की मांग की थी, लेकिन अब तक जो दो घरेलू मैच खेले गए हैं, उनमें पिचें उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं. कार्तिक के मुताबिक पिचें काफी चुनौतीपूर्ण थीं, जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन जल्द ही इस मसले को लेकर क्यूरेटर से बातचीत करेगा.

इस सत्र में आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दो मैच खेले हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम ने आठ विकेट पर 169 रन बनाए, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 163 रन ही बना सकी. दोनों ही मौकों पर पिच धीमी रही, जिससे बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं सके. कार्तिक का मानना है कि घरेलू मैदान पर टीम को परिस्थितियों का लाभ मिलना चाहिए और चिन्नास्वामी की पिचों पर पारंपरिक रूप से बड़े स्कोर बनते रहे हैं, लेकिन इस बार वैसा कुछ देखने को नहीं मिला.

क्यूरेटर से होगी बात

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “पहले दो मैचों के लिए हमने अच्छी पिच तैयार करने की मांग की थी, लेकिन हमें ऐसी पिचें मिलीं जिन पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था. हमने परिस्थितियों के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश ��ी, लेकिन हमें क्यूरेटर से इस बारे में बात करनी होगी. हमें पूरा भरोसा है कि वे अपना काम अच्छे से करेंगे.”

टी20 में जरूरी हैं बड़े शॉट

कार्तिक ने यह भी कहा कि टी20 क्रिकेट की मांग ही यही है कि मैचों में ज्यादा से ज्यादा रन बने, ताकि दर्शकों को रोमांच मिले और प्रसारकों को भी फायदा हो. कार्तिक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में लंबे शॉट तथा चौके छक्के काफी मायने रखते हैं और सभी हितधारक ऐसा चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट की प्रकृति ऐसी है कि इसमें जितने अधिक रन बनेंगे उतना प्रसारक को फायदा होगा और प्रशंसकों को भी खुशी होगी. वे सभी चौके छक्के देखना चाहते हैं. हम जो कर सकते हैं उसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे.’’ 

स्ट्राइक रोटेशन में भी मुश्किल

उन्होंने आगे कहा कि टीम किसी तय खाके पर नहीं चलती, बल्कि हर पिच को समझने की कोशिश करती है. लेकिन इस तरह की पिचों पर बल्लेबाजों को रन रोटेट करना भी मुश्किल हो जाता है और बड़े शॉट खेलना भी आसान नहीं होता. उन्होंने कहा, “हर पिच पर यह समझना जरूरी होता है कि उस पर खेलने का सबसे सही तरीका क्या है. लेकिन जब पिच ऐसी हो कि स्ट्राइक रोटेट करना भी कठिन हो जाए, तब स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है. लेकिन यह टी20 क्रिकेट है, जिसमें जोखिम लेना ही पड़ता है और ऐसे में विकेट भी गिर सकते हैं.”

IPL vs PSL: कहां बरसेगा ज्यादा पैसा, विजेता टीम होगी मालामाल, देखें पूरे अंतर का हिसाब किताब

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को पाकिस्तान ने किया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला

RCB की हार के बाद भी जीते विराट कोहली, रोहित शर्मा और क्रिस गेल भी मीलों दूर, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >