LSG के खिलाफ क्यों हारी GT, शुभमन गिल ने बताया यहां चूकी गुजरात, एक्सपेरीमेंट में गंवाया मैच!

IPL 2025 GT vs LSG Shubman Gill Statement: आईपीएल 2025 के 64वें मैच में गुजरात को लखनऊ के हाथों 33 रन से हार मिली. अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करती आई GT की शिकस्त के पाछे के कारणों पर शुभमन गिल ने मैच के बाद बात की.

IPL 2025 GT vs LSG Shubman Gill Statement: आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया. अब तक शानदार प्रदर्शन करती आई गुजरात को इस मैच में धक्का लगा, जब लखनऊ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उसके गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर 235 रन जड़ दिए. अब तक कई बार 200 का स्कोर चेज कर चुकी गुजरात के लिए बीता दिन बेहतर नहीं रहा और वह निर्धारित ओवर में 9 विकेट गंवाकर 202 ही बना सकी. प्ले ऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 33 रन की हार के बाद कहा कि उन्होंने विरोधी टीम को 15-20 रन अतिरिक्त बनाने दिए.

गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने 15-20 रन अतिरिक्त दिए. अगर हम उन्हें 210-220 पर रोक लेते तो बेहतर होता, 210 और 230 के बीच यह बहुत बड़ा अंतर था.’’ गिल से जब यह पूछा गया कि क्या पहले गेंदबाजी का फैसला सिर्फ प्ले ऑफ से पहले चीजों को परखने के लिए किया गया था तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, ईमानदारी से. हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की, हां, हमें विकेट नहीं मिले. लेकिन उन्होंने अगले 14 ओवर में 180 रन बनाए जो काफी अधिक थे. हम 17वें ओवर तक मैच में बने रहे. शाहरुख और रदरफोर्ड ने अच्छी बल्लेबाजी की. अगले मैच में लय वापस पाना महत्वपूर्ण होगा.’’

GT vs LSG मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो मिचेल मार्श ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 64 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से 117 रन बनाने के अलावा पूरन (नाबाद 56 रन, 27 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की जिससे सुपर जाइंट्स ने दो विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में टाइटंस की टीम विल ओरोर्के (27 रन पर तीन विकेट), आयुष बडोनी (चार रन पर दो विकेट) और आवेश खान (51 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने शाहरूख खान (57 रन, 29 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के) और शेरफेन रदरफोर्ड (38 रन, 22 गेंद, एक चौका, तीन छक्के) के बीच चौथे विकेट की 40 गेंद में 86 रन की साझेदारी के बावजूद नौ विकेट पर 202 रन ही बना सकी.

गुजरात इस हार के बाद भी 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. हालांक टॉप 2 के लिए अब आरसीबी भी जोर लगाएगी, ताकि एलिमिनेटर का अतिरिक्त फायदा उसे मिल सके.

RR छोड़ देंगे यशस्वी जायसवाल! इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Watch: पहली ही गेंद फेंकते समय धड़ाम से गिरे अरशद खान, उसी ओवर में दूसरी बार भी फिसले

‘ऋषभ पंत को निकाल देगा LSG’ पत्रकार के पोस्ट पर भड़का 27 करोड़ी खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >