लगातार हार के बाद कैप्टन कूल से मिले CSK मालिक, मुलाकात पर रैना का बड़ा बयान, बोले- धोनी ऐसी ऑक्शन…

IPL 2025 CSK CEO Kasi Vishwanath Met MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की उम्मीदें सनराइजर्स से मिली हार के साथ खत्म हो गईं. टीम 9 में से सिर्फ 2 मैच जीत सकी और अब अंक तालिका में सबसे नीचे है. बुरे प्रदर्शन के बाद सुरेश रैना ने खराब टीम चयन को लेकर मैनेजमेंट पर सवाल उठाए और धोनी की भूमिका पर सफाई दी.

IPL 2025 CSK CEO Kasi Vishwanath Met MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2025 का सफर अब समाप्त हो चुका है. सनराइजर्स हैदराबाद से मिली 5 विकेट की हार ने चेन्नई के प्लेऑफ के रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए हैं. पांच बार की चैंपियन टीम सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद से लगातार गिरावट में रही और खुद को संभाल नहीं सकी. 9 मैचों में 7 हार और सिर्फ 2 जीत के साथ CSK अब अंक तालिका में सबसे नीचे समाप्त करने के खतरे में है. इस शर्मनाम प्रदर्शन के बाद टीम की रणनीति अब सवालों के घेरे में है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मेगा नीलामी के दौरान टीम मैनेजमेंट की खराब भर्तियों को लेकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम संयोजन और प्रदर्शन को देखकर यह स्पष्ट है कि फ्रेंचाइजी के दिग्गज एमएस धोनी इस फैसले में शामिल नहीं हो सकते.

इस बार जिन खिलाड़ियों को खरीदा गया, उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा. आर अश्विन, रचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी फेल साबित हुए, जिससे टीम मैनेजमेंट को उन्हें बाहर बैठाना पड़ा. वहीं शिवम दुबे, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मथीशा पथिराना जैसे रिटेन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी फीका रहा. टीम के खराब ऑक्शन को लेकर एमएस धोनी की आलोचना हो रही है, क्योंकि कहा जाता है कि नीलामी में फैसले लेने में उनकी अहम भूमिका रहती है. आर अश्विन ने भी टीम में वापसी पर धोनी का आभार जताया था. चेन्नई ने उन पर 9 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे. इस बीच चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी का समर्थन किया है. MI से करारी हार के दौरान सुरेश रैना ने CSK की नीलामी रणनीति की आलोचना की थी और SRH से मिली हार के बाद उन्होंने फिर से अपना बयान दोहराया.

रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “टीम मैनेजमेंट हमेशा एमएस को कॉल करता है, मुझे याद है. लेकिन मैं खुद कभी भी नीलामी की योजना में शामिल नहीं रहा. टीम मैनेजमेंट से मेरी इस पर कभी चर्चा नहीं हुई. हां, एमएस को कभी-कभी कॉल आता था कि किसी खिलाड़ी को लेना है या नहीं, लेकिन वो पूरी तरह से इसमें शामिल नहीं होता था.” “जिस तरह से इस बार नीलामी की गई, आप समझ सकते हैं कि धोनी ऐसा ऑक्शन कर ही नहीं सकता. वो सिर्फ 4-5 खिलाड़ियों के नाम देता है, बस.”

सीजन के बीच में ही कई चोटों की वजह से CSK को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भी लेने पड़े. अयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस को ऋतुराज गायकवाड़ और गुरजपनीत सिंह के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया. रैना ने आगे कहा, “एक 43 साल का कप्तान, जो सिर्फ ब्रांड और फैंडम के लिए नहीं बल्कि मेहनत से खेल रहा है, विकेटकीपिंग कर रहा है, कप्तानी कर रहा है और पूरी टीम का भार अपने कंधों पर उठा रहा है. बाकी 10 खिलाड़ी क्या कर रहे हैं? 18 करोड़, 17 करोड़, 12 करोड़ वाले खिलाड़ी कप्तान को कोई जवाब नहीं दे रहे.”

मैच के बाद धोनी की टीम के सीईओ कासी विश्वनाथ से चर्चा भी हो रही थी. रैना ने बात की शुरुआत में ही सीईओ काशी और उनकी पत्नी रूपा के बारे में बात की थी. रैना इस पर आगे कहा, “कोर ग्रुप को अब मालिकों के साथ बैठकर चर्चा करनी होगी. दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद से घर में हार मिली है. ऐसे में बड़ा सवाल उठेगा और जल्द ही एक बड़ी मीटिंग होगी.”

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई पर जमकर दबदबा दिखाया

चेन्नई की टीम एक बार फिर बल्लेबाजी में लड़खड़ा गई और चिदंबरम स्टेडियम में 19.5 ओवर में सिर्फ 154 रन बना सकी. नए खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन बनाए. SRH के हर्षल पटेल ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया. 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत भले धीमी रही, लेकिन इशान किशन (44), कमिंदु मेंडिस (32*) और नितीश रेड्डी (19*) की पारियों ने टीम को 5 विकेट से 18.4 ओवर में जीत दिला दी.

‘ज्यादा चारा खा लिया’, टेस्ट में फेल, तो जमीन पर बल्ला पटकने लगे जडेजा, रैना और इशान ने लिए मजे, देखें Video

ये क्या है! फ्री हिट पर हवाबाजी कर बैठा बल्लेबाज, उखड़ पड़ीं काव्या मारन, देखें रिएक्शन Video

पहलगाम हमले पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, बाले पाकिस्तान के खिलाफ 100 प्रतिशत ये एक्शन जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >