‘मुंबई में घंटों…’, किसने सुधारी केएल राहुल की बल्लेबाजी स्किल? धमाकेदार पारी के बाद खुद खोला राज

IPL 2025, KL Rahul: आईपीएल में पुराने सितारों की वापसी शुरू हो गई है. केएल राहुल ने बेटी के जन्म के कारण दो मैच मिस किए, लेकिन वापसी करते ही शानदार पारी खेल डाली. दिल्ली के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए, मगर चेन्नई के खिलाफ 77 रन ठोककर जीत दिलाई. पिछला सीजन उनके लिए मुश्किलों भरा था, मगर मेहनत रंग लाई और चैंपियंस ट्रॉफी में भी असर दिखाॉ.

IPL 2025, KL Rahul: आईपीएल के पुराने सितारे अब लौट रहे हैं. केएल राहुल के बाद बुमराह की भी वापसी हो गई है. बुमराह की वापसी का खेल तो अभी दिखना बाकी है, लेकिन राहुल ने वापसी करते ही धमाका कर दिया. अपनी बेटी के जन्म के चलते वे दो मैचों से बाहर रहे थे. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ थोड़ा कम बोला वहां उन्होंने 5 गेंदों पर 15 रन बनाए, लेकिन चेन्नई के गढ़ में उन्होंने आतिशी पारी खेली. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 51 गेंदों पर 77 रनों की मैच-विजेता पारी खेली. लेकिन उनका पिछला सीजन आसान नहीं था. इस पर उन्होंने साल मेहनत की, जिसका नतीजा चैंपियंस ट्रॉफी में भी दिखा.  

राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मेंटर केविन पीटरसन से बात करते हुए कहा, “मैंने पिछले एक साल में अपने व्हाइट-बॉल खेल पर कड़ी मेहनत की है. इसमें अभिषेक नायर का बड़ा योगदान है. जब से वह भारतीय टीम से जुड़े हैं, हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हमने मुंबई में घंटों साथ में बैठकर बात की और प्रैक्टिस की. वहीं से मुझे व्हाइट-बॉल क्रिकेट में फिर से मजा आने लगा.” KL Rahul reveals Abhishek Nayar helped him improve batting.

राहुल की आक्रामक सोच उनके खेल में आए स्पष्ट बदलाव को दर्शाती है. IPL 2019 के बाद से उन्होंने किसी भी सीजन में 138.8 का स्ट्राइक रेट पार नहीं किया था. 2020 (129.34) और 2023 (113.22) में उनका इरादा विशेष रूप से कमजोर पड़ा, हालांकि उन्होंने हर पूर्ण सीजन में 520 से 670 रन तक बनाए थे, सिवाय 2023 के जब वह केवल 9 मैच खेल पाए थे. अब DC में कप्तानी की जिम्मेदारी न होने के कारण और नई टीम के साथ खेलने से राहुल के खेल में आजादी नजर आ रही है.

राहुल का आत्मविश्वास हाल ही में समाप्त हुए चैम्पियंस ट्रॉफी में भी नजर आया, जहां भारत ने खिताब जीता. राहुल ने विकेटकीपर और फिनिशर की दोहरी भूमिका निभाते हुए 4 पारियों में 140 रन बनाए, जिनमें से 3 में वे नाबाद रहे. उनका स्ट्राइक रेट 97.90 रहा, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए.

जो टीम ज्यादा बाउंड्री-छक्के मारेगी, वही जीतेगी

राहुल ने आगे कहा, “कहीं न कहीं मैं बाउंड्री और छक्के मारने का मजा खो बैठा था. मैं गेम को बहुत गहराई तक ले जाना चाहता था और वही सोच मेरे दिमाग में बैठ गई थी. लेकिन अब मैंने महसूस किया है कि मुझे फिर से वही मजा लेना है. क्रिकेट बदल चुका है, खासकर T20 क्रिकेट अब सिर्फ बाउंड्री और छक्कों का खेल है. जो टीम ज्यादा बाउंड्री-छक्के मारेगी, वही जीतेगी.” उन्होंने अंत में कहा, “अब मैं बस खेल का आनंद ले रहा हूं, ज्यादा सोच नहीं रहा. सिर्फ गेंद देख रहा हूं और आक्रामक होकर बॉलर और विपक्षी टीम पर दबाव बनाना है और बाउंड्री मारने का मजा लेना है.”

इस IPL सीजन में राहुल अब तक 8 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. अगर उनका यह फॉर्म जारी रहा, तो वे अपने 2024 के आंकड़ों (45 चौके और 19 छक्के) को आराम से पार कर सकते हैं. 2024 का सीजन विवादों में भी रहा, जब LSG के मालिक संजीव गोयनका के साथ ऑन-फील्ड बहस ने सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया. गोयनका ने बाद में कहा कि वे ऐसी मानसिकता वाले खिलाड़ी चाहते हैं जो मैच जीतने का जुनून रखते हों और उन्होंने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर इतिहास ही रच दिया. 

ANI के इनपुट के साथ.

IPL 2025 में शुरू होगा ‘शिकार’, लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘शेर’, टेंशन में RCB कैंप!

पैर लगाया और फूट पड़ा फव्वारा, जान लगाकर भागे अंपायर और खिलाड़ी, देखें Video

‘CSK को सख्त होकर धोनी को बाहर करना चाहिए’: पूर्व क्रिकेटर, सलाह देते हुए आगे कहा, उन्हें 2023 में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >