चल फुट… विप्रज निगम के आउट होते ही काव्या मारन हुईं आक्रामक, ऐसे रिएक्शन देकर मनाया जश्न

Kavaya Maran Reaction on Vipraj Nigam Run Out: आईपीएल 2025 का SRH बनाम DC मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे हैदराबाद की प्लेऑफ उम्मीदें खत्म हो गईं. हालांकि मैच में SRH का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन टीम की मालकिन काव्या मारन अपने रिएक्शन के कारण सुर्खियों में रहीं. विप्रज निगम के रनआउट पर उनका आक्रामक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

IPL 2025 DC vs SRH– Kavaya Maran Reaction on Vipraj Nigam Run Out: आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. सोमवार (5 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच बारिश के कारण धुल गया. इसके कारण सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गईं. खैर, उनकी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन टीम से ज्यादा उनकी मालकिन काव्या मारन चर्चा में रहीं. उन्होंने सनराइजर्स के पूरे आईपीएल अभियान के दौरान कैच, छक्के, रन आउट और विकेट पर अपने रिएक्शंस से महफिल लूटी. इस मैच में भी उनका आक्रामक अंदाज वायरल हो गया.  

दरअसल मैच के 13वें ओवर में दिल्ली की पारी के दौरान त्रिस्टन स्टब्स के साथ गलतफहमी के चलते विप्रज निगम रनआउट हो गए. उन्होंने 17 गेंदों में 18 रन बनाए थे. दो रन लेने की कोशिश में वह अपनी विकेट गंवा बैठे. अपना विकेट गंवाने के बाद निगम साफ तौर पर निराश दिखे, लेकिन स्टेडियम में मौजूद SRH की मालिक काव्या मारन की प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन गई. वे निगम का विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा जैसे कह रही हों- बाहर जाओ, बाहर जाओ… उनके एक्सप्रेशन्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

काव्या मारन पूरे आईपीएल में अपनी टीम को हर मौके पर चीयर करती दिखीं हैं. उनके अंदाज की चर्चा भी पूरे आईपीएल में रही. कई बार तो उनका आक्रामक अंदाज हैरान भी कर गया. जैसे इस ऐक्शन ने तो वाकई खलबली मचा दी.

वहीं मैच की बात करें, तो SRH और DC के बीच जारी मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया. वे IPL इतिहास में पावरप्ले के भीतर तीन बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. कमिंस ने मैच की पहली ही गेंद पर करुण नायर को गोल्डन डक पर आउट किया. इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को  और तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक पोरेल को आउट किया. खास बात रही कि तीनों कैच ईशान किशन के खाते में गए. 

हालांकि शानदार गेंदबाजी और दिल्ली को मात्र 133 रन पर समेटने के बाद हैदराबाद बैटिंग करने उतरती, इससे पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी और मैच धुल गया. इस तरह हैदराबाद का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पूरी तरह खत्म हो गया. आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में 287 रन बनाकर हैदराबाद ने गजब की शुरुआत की, लेकिन अंत में उनका सफर 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 7 हार के साथ चल रहा है. अब उनका अगला मैच 10 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है.  

मोहम्मद सिराज को मिली हीरे की अंगूठी, रोहित शर्मा ने दिया खास तोहफा, Video

IPL 2025 Playoff Scenario: टॉप 7 के बीच प्लेऑफ की जंग, ऐसे हैं सभी के समीकरण

‘मैं टीम इंडिया का अगला सचिन तेंदुलकर बनूंगा’, जब विराट ने टीचर से किया था वादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >