थर्ड अंपायर पर भड़कीं प्रीति जिंटा, कहा- ये नामंजूर, DC vs PBKS मैच में इस फैसले पर हुईं नाराज

IPL 2025 DC vs PBSK Preity Zinta Angry over 3rd Umpire Decision: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का अपना आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर जीता और पंजाब की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया. मैच के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने थर्ड अंपायर के एक फैसले पर नाराजगी जताते हुए उसे सोशल मीडिया पर गलत ठहराया.

IPL 2025 DC vs PBSK Preity Zinta Angry over 3rd Umpire Decision: आईपीएल का 66वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. यह मैच दिल्ली 6 विकेट से जीत गई. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लीग का आखिरी मैच था, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के लिए स्कोर बोर्ड पर टॉप-2 पहुँचने के लिए यह मैच बहुत अहम था. पंजाब की हार के बाद उनका टॉप-2 में पहुँचने का सपना अब धूमिल-सा हो गया है. हालांकि इसी मैच के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने थर्ड अम्पायर कि कड़ी आलोचना की. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी गलतियाँ मानी नहीं जा सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक शर्मनाक हार के बाद बॉलीवुड की प्रिय नायिका प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए मैच के थर्ड अम्पायर की कड़ी आलोचना की. दरअसल मैच के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब शशांक सिंह ने गेंद हवा में उड़ाई तो ऐसा लग रहा था कि उन्होंने छक्का जड़ दिया है. पर थर्ड अम्पायर के अनुसार ऐसा नहीं था. करुण नायर उस वक्त बॉउन्ड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने भी कहा कि गेंद बाउन्ड्री के पार ही गई थी. नायर ने ऐसा संकेत भी किया था. इसके बाद थर्ड अम्पायर को इस मामले की जांच करने कहा गया. हालांकि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि करुण का पैर बॉउन्ड्री को छू रहा हो. नतीजतन शशांक को उस गेंद में केवल एक ही रन मिला. 

एक फैन की ट्वीट पर प्रीति ने कॉमेंट करते हुए भी उन्होंने यही कहा कि करुण के अनुसार भी वह छक्का ही था. इसके बाद प्रीति ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए उन्होंने कहा, “इतने हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट में, जब थर्ड अम्पायर के पास कई तरह की तकनीकें मौजूद है, ऐसी गलतियाँ नामंजूर है और होनी भी नहीं चाहिए. मैंने खेल के बाद करुण से बात की और उन्होंने पुष्टि की कि वह गेंद जरूर एक छक्का थी. मैं बस इतना ही बोलना चाहती हूँ.”

ऐसा रहा मैच का हाल 

वहीं इस मैच की बात करें, तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 53, तो स्टोइनिस ने 44 रन की पारी खेली. इसके जवाब में दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन का टारगेट चेज किया. समीर रिजवी ने ने 25 गेंदों में 58 रन बनाए और करुण नायर ने 44 रन बनाकर टीम को जिताने में सहयोग किया.

क्या टॉप-2 खेल पाएगी पंजाब?

दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट की हार ने पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुँचने के सपने पर धक्का लगा है. अब पंजाब को किसी भी हाल में मुंबई के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना पड़ेगा वरना वह टॉप-2 में नहीं आ पाएंगे. हालांकि जीतने पर भी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि वह टॉप-2 में पहुंचेंगे. वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बड़ी मार्जिन से जीत जाते हैं और गुजरात चेन्नई को हर देती है तो RCB और GT पहले क्वालफाइअर में अपना नाम सुनिश्चित कर लेंगे.

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार.

पूरे IPL 2025 में गेंद फेंकी मात्र 18 और कमाई 10 करोड़ के पार, DC ने गजब की मेहरबानी

शुभमन गिल का करियर बनाने में किसका हाथ? योगराज सिंह ने बताया; इन दो लोगों को दिया क्रेडिट 

अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे हनुमानगढ़ी, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >