11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची PBKS टॉप 2 की रेस में, DC के खिलाफ धर्मशाला में छूटे मैच की ऐसी रहेगी तैयारी

IPL 2025 DC vs PBKS Match Preview: पंजाब किंग्स की नजरें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज कर 11 साल बाद आईपीएल के शीर्ष दो में जगह बनाने पर टिकी हैं. 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी पंजाब टीम इस बार पहला खिताब जीतने का सपना देख रही है.

IPL 2025 DC vs PBKS Match Preview: एक दशक की नाकामी के बाद सफलता की नयी दास्तान लिख रही पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो उसकी नजरें 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होंगी . इससे पहले 2014 सत्र में पंजाब टीम लीग में शीर्ष पर रही थी लेकिन फाइनल में हार गई. पंजाब पिछले 18 साल के लीग के इतिहास में एक बार और ही प्लेआफ में पहुंच सकी है. 11 बरस का इंतजार खत्म करने के बाद अब पंजाब की नजरें शीर्ष दो में रहने पर ही नहीं बल्कि एक और फाइनल खेलकर पहला खिताब जीतने पर लगी है. 

आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब टीम के हौसले और बढ़ गए जब उसके विदेशी खिलाड़ी मार्कस स्टोइिनस, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी और काइल जैमीसन तीन दिन पहले टीम से जुड़े. ये चारों चयन के लिये उपलब्ध होंगे जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस से हारकर यहां पहुंची दिल्ली का सामना करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण लीग एक सप्ताह के लिये स्थगित होने के बाद ये विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए थे. पंजाब और दिल्ली के बीच आठ मई को धर्मशाला में मैच पहली पारी के बाद बीच में रद्द कर दिया गया था.

टूर्नामेंट बहाल होने के बाद पंजाब टीम ने अपने विदेशी खिलाड़ियों को वापिस बुला लिया. आईपीएल प्लेआफ में तीन अलग अलग टीमों की कप्तानी करने वाले पहले कप्तान बने पंजाब के श्रेयस अय्यर पर काफी दारोमदार होगा जो बतौर कप्तान अपना शानदार फॉर्म कायम रखना चाहेंगे.

पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले अय्यर 2019 और 2020 में दिल्ली को प्लेआफ तक ले जा चुके हैं. दिल्ली की टीम 2020 में उनकी कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी. पंजाब के लिये प्रभसिमरन सिंह (458 रन), अय्यर (435 रन), प्रियांश आर्य (356 रन), अर्शदीप सिंह (11 विकेट) और युजवेंद्र चहल (13 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया है.

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को कई मौके मिले लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव साफ नजर आया. तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लौट जाने से भी उसके प्रदर्शन पर असर पड़ा. अब टीम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेगी.

DC vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वॉड 

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई.

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी.

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

‘मुझे पता है…’, साई सुदर्शन ने इंग्लैंड दौरे से पहले भरी हुंकार, इसके लिए जमकर बहा रहे पसीना

बीच IPL 2025 पंजाब किंग्स को लेकर चंडीगढ़ कोर्ट पहुंचीं प्रीति जिंटा, बिजनेस पार्टनर मचा दिया बवाल

WTC 2025 Final के लिए अंपायर और अधिकारियों की हुई घोषणा, ICC ने भारत से इन्हें दिया मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >