‘कैप्टन’ रोहित का संदेश और पलट गया सारा मैच, डगआउट में बैठे-बैठे हिटमैन ने कैसे दिलाई MI को जीत?

IPL 2025 DC vs MI: आईपीएल 2025 में दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. दिल्ली को 7 ओवर में 61 रन चाहिए थे, तभी गेंद बदली गई और मैच का रुख पलट गया. कर्ण शर्मा की शानदार गेंदबाजी और आखिरी ओवर में तीन रनआउट ने बाजी पलटी. इस रणनीतिक बदलाव का श्रेय रोहित शर्मा को दिया गया, जिसे मैच का टर्निंग पॉइंट माना गया. Rohit Sharma Decision at Crucial Moment.

IPL 2025 DC vs MI, Rohit Sharma Decision at Crucial Moment: आईपीएल 2025 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने ऐसा पलटवार किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में 145 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे और उन्हें जीत के लिए बाकी 7 ओवर में सिर्फ 61 रन चाहिए थे. इसी दौरान मुंबई ने गेंद बदलने की मांग की, जिसे अंपायरों ने मंजूरी दे दी. इसके बाद जो हुआ, वो एक परफेक्ट थ्रिलर साबित हुआ. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में एमआई ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुकाबला 12 रन से अपने नाम कर लिया. दिल्ली की पारी के अंतिम ओवर में तीन रनआउट, लेकिन उससे पहले कर्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी से एक अहम विकेट दिलाया, जिसका पूरा श्रेय रोहित शर्मा को दिया गया और यही मैच का परफेक्ट मोमेंट माना गया.  

मैच खत्म होने के बाद यह खुलासा हुआ कि इस जीत में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. दरअसल 7 साल बाद करुण नायर ने आईपीएल में वापसी करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 22 गेंदों पर ही फिफ्टी जड़ी और उसके बाद आक्रामक ढंग से बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद पर 5 छक्के और 12 चौके की सहायता से 89 रन ठोक दिए. दिल्ली की पारी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही थी, 12 ओवर में ही उसने 135 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए थे और सबसे खास बात थी कि उसके केवल 2 विकेट ही गिरे थे. लेकिन इसी दौरान हार्दिक पांड्या ने गेंद बदलने की डिमांड कर दी. 

यह सुझाव रोहित शर्मा की तरफ से आया, जबिक वे इंपैक्ट प्लेयर रूल के तहत मैदान से बाहर ही थे. उन्होंने डगआउट से हार्दिक को स्पिन अटैक लाने का सुझाव दिया. चूंकि गेंद सूखी थी, रोहित की रणनीति पूरी तरह सफल रही. हार्दिक ने कर्ण शर्मा को बॉलिंग अटैक पर लगाया और उसी ओवर में केएल राहुल का विकेट झटक दिया. इसके बाद मिचेल सैंटनर ने भी अपनी बॉलिंग का जादू दिखाते हुए एक और विकेट ले लिया. स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में यह भी दिखा कि रोहित, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ चर्चा कर रहे थे, जिसके बाद यह रणनीति मैदान में पहुंचाई गई.

दिल्ली के लिए करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला सका. आखिरी ओवरों में एमआई के कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने 193 रनों पर ऑलआउट होते हुए मैच गंवा दिया. कर्ण शर्मा ने 18वां ओवर फेंका जब दिल्ली को 39 रन की जरूरत थी और बैटिंग क्रीज पर आशुतोष शर्मा थे, जिन्होंने पिछले दो मैच पहले हार के मुंह से निकालकर जीत दिलाई थी, लेकिन कर्ण ने 15 रन देकर मैच को टाइट बनाए रखा. उसके बाद 19वें ओवर में बुमराह ने सारी कसर पूरी कर दी. उनके आखिरी तीन विकेट एक ही ओवर में रन आउट के रूप में गिरे, जिससे वे आत्मविनाश मोड में चले गए. मुंबई की जीत में स्पिन जोड़ी कर्ण शर्मा (3/36) और मिचेल सैंटनर (2/43) ने भी अहम भूमिका निभाई. यह आईपीएल 2025 में मुंबई की छह मैचों में दूसरी जीत है.

बुमराह और करुण नायर में चली गहमा-गहमी, इधर रोहित ले रहे थे मजे, हिटमैन के फनी अंदाज देखें Video

CSK vs LSG Pitch Report: लखनऊ की पिच पर पंत के जांबाज या धोनी के बल्लेबाज, किसका रहेगा जोर?

पाकिस्तानी लीग PSL में शतक का ईनाम, थमा दिया हेयर ड्रायर! जमकर उड़ा मजाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >