जब मुरली कार्तिक ने पूछा- मैच कहां गया? अक्षर ने दिया ऐसा जवाब; सुनकर मच गया शोर, Video

IPL 2025 DC vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली को सीजन की पहली हार मिली, जबकि मुंबई ने आखिरी ओवरों में वापसी कर 12 रन से जीत दर्ज की. दिल्ली की पारी 19वें ओवर में तीन रनआउट के साथ लड़खड़ा गई और मैच फिसल गया. मुंबई के लिए यह राहत भरी जीत रही, वहीं दिल्ली के लिए झटका. मैच के बाद अक्षर पटेल ने हार पर मजेदार जवाब देकर सबको हंसा दिया. Axar Patel Hilarious Response over Murali Kartik question.

IPL 2025 DC vs MI, Axar Patel Hilarious Response: रविवार रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. वहीं लगातार हार से हलकान मुंबई को सुकून मिला, जब आखिरी ओवरों में दबाव बनाए रखते हुए उसने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की. कप्तान हार्दिक पांड्या की मुंबई ने अंतिम ओवरों में दिल्ली की पारी को लड़खड़ाया और मैच अपने नाम कर लिया. दिल्ली के तीन बल्लेबाज अंतिम ओवर में (19वें) रनआउट हो गए और वह एक ओवर शेष रहते 12 रन से हार गई. इस पहली हार के बाद अक्षर पटेल से मैच की हार के कारणों पर चर्चा की गई और उन्होंने इस दौरान पहले ही सवाल पर ऐसा गजब का जवाब दिया कि खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 

मुंबई के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए करुण नायर (89) और अभिषेक पोरेल (33) ने 119 रन की साझेदारी कर दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. लेकिन इसके बाद कर्ण शर्मा ने पोरेल, केएल राहुल (15) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) को जल्दी आउट कर मैच की तस्वीर बदल दी. मैच के बाद कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल से उनकी निराशा के बारे में पूछा और मजाकिया अंदाज में सवाल किया, “आपके हिसाब से मैच कहां गया?” इस पर अक्षर ने मुस्कुराते हुए चुटीला जवाब दिया, “मुंबई के पास.” अक्षर खुद भी अपने जवाब पर खिलखिला कर हंस पड़े.

मैच के बाद और क्या बोले अक्षर?

अक्षर ने मैच हारने का ठीकरा मिडिल ऑर्डर की “सॉफ्ट डिसमिसल्स” यानी लापरवाह बल्लेबाजी पर फोड़ा. उन्होंने कहा, “मैच हमारी पकड़ में था. मिडिल ऑर्डर में कुछ खराब शॉट्स और सॉफ्ट डिसमिसल्स ने मैच का रुख बदल दिया. हर बार निचले क्रम पर निर्भर नहीं रह सकते. ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, बस ऐसा एक दिन था. पहले हाफ के बाद हम खुश थे.”

अक्षर ने फील्डिंग में चूकों को भी जिम्मेदार ठहराया, जिससे मुंबई 200 से ऊपर पहुंच गई. हालांकि उन्होंने अपनी स्पिन यूनिट की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “अगर हम कैच पकड़ते तो उन्हें कम स्कोर पर रोक सकते थे. हमें अपनी तीनों स्पिनरों पर भरोसा है, जिनमें से दो पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं. कुलदीप इस सीजन में शानदार गेंदबाजी कर रहा है. जब भी विकेट चाहिए होता है, मैं उसके पास जा सकता हूं. आज कई सकारात्मक चीजें भी रहीं. हमें बस इस मैच को भूल जाना चाहिए.”

हार के बाद पॉइंट्स टेबल में फिसली दिल्ली

इस पहली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक गई है. जबकि मुंबई इंडियंस को कुछ हद तक राहत मिली है और वह 7वें स्थान पर आई है. दिल्ली का अगला मुकाबला अब 16 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इस सीजन का यह 32वां मुकाबला भी दिल्ली में ही खेला गया. 

‘कैप्टन’ रोहित का संदेश और पलट गया सारा मैच, डगआउट में बैठे-बैठे हिटमैन ने कैसे दिलाई MI को जीत?

बुमराह और करुण नायर में चली गहमा-गहमी, इधर रोहित ले रहे थे मजे, हिटमैन के फनी अंदाज देखें Video

CSK vs LSG Pitch Report: लखनऊ की पिच पर पंत के जांबाज या धोनी के बल्लेबाज, किसका रहेगा जोर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >