क्या LSG में ऋषभ की ही नहीं चल रही? जहीर खान से हुई तीखी बहस! ये है पूरा मामला, देखें Video

IPL 2025 DC vs LSG Rishabh Pant and Zaheer Khan Intense Chat: आईपीएल 2025 के 40वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की पारी 99 रन के बाद लड़खड़ा गई. इस मैच में चौंकाने वाली बात यह रही कि पंत सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, इसको लेकर वे काफी नाराज नजर आए और जहीर खान से उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

IPL 2025 DC vs LSG Rishabh Pant and Zaheer Khan Intense Chat: मंगलवार को आईपीएल 2025 के 40वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनका फैसला पहले दो विकेटों तक ठीक दिखाई दिया, लेकिन 99 रन पर जैसे ही दूसरा विकेट गिरा, उसके बाद तो विकेटों का पतझड़ा-सा आ गया. मुकेश कुमार ने दिल्ली की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ की बल्लेबाजी तहस नहस कर दी. हालांकि दो विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत की जगह बैटिंग करने अब्दुल समद आ गए फिर एक विकेट गिरा, लेकिन पंत आखिरकार 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऋषभ पंत अब तक के सबसे बड़े फ्लॉप साबित हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सबसे चौंकाने वाली रही, वह यह थी कि पंत नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए, जबकि उनसे पहले अब्दुल समद, आयुष बदोनी और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों को भेजा गया.आयुष बदोनी के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके और मुकेश कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए. हालांकि इससे पहले पंत और टीम के मेंटर जहीर खान के बीच बेंच पर बहस होती भी देखी गई, जिसे देखकर ऐसा लगा कि वे बल्लेबाजी पोजिशन के बारे में बात कर रहे हैं. इसका एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है. 

एलएसजी कप्तान जब डगआउट की ओर लौटे, तो वह साफ तौर पर गुस्से में दिखे. दरअसल डेविड मिलर और आयुष बडोनी 17-19 ओवर तक काफी धीमा खेल रहे थे, यह देखकर ऋषभ पंत डगआउट में ही लगातार इधर उधर चहल कदमी करते दिखे, इसके बाद वे जहीर खान से बात करते दिखे और आउट होने के बाद फिर नाराजगी दिखाई, ये देखकर साफ लगा कि वे टीम के निर्णयों से खुश नहीं थे.  

ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श ने एक बार फिर लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े. लेकिन इसके बावजूद मेज़बान टीम एकाना स्टेडियम में सिर्फ 159/6 रन ही बना सकी. जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया. पूर्व भारतीय क्रिकेटरों अनिल कुंबले और सुरेश रैना ने पंत की इस झुंझलाहट पर अपनी राय रखते हुए कहा कि यह टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें इतनी देर से बल्लेबाजी पर भेजे जाने के कारण थी.

अनिल कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,  “अगर आप दबाव कम करने के लिए देर से आकर फ्री होकर बल्लेबाजी करना चाहते थे, तो भी ये बहुत ज्यादा देर हो गई. ऋषभ जिस तरह से नाराजगी जता रहे थे, उससे साफ था कि उनके साथ गलत हुआ है. शायद वह ऊपर बल्लेबाजी करना चाहते थे. यह उनका फैसला था या कोच जस्टिन लैंगर का या फिर मेंटर जहीर खान का? किसका फैसला था? क्योंकि वो बेहद निराश लग रहे थे.” रैना ने कहा, “20 ओवर बाकी हैं. आपको विकेटकीपिंग करनी है, कप्तानी करनी है और टीम को जिताना है. वो जहीर खान से इसी बात पर चर्चा कर रहे थे, ‘मैंने कहा था, मुझे ऊपर भेजो.’” हालांकि इसका वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने पहले जारी किया था, लेकिन अब उसे हटा लिया गया, आप ऋषभ पंत के आउट होने वाली गेंद को देख सकते हैं, इसमें भी वे अनमने ढंग से बल्ला चलाते हैं.

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हालांकि उनकी टीम को कुछ हद तक सफलताएं मिल रही हैं. एसएसजी अपने 9 मैचों में 5 जीत के साथ 5वें स्थान पर है. दो बार लगातार प्लेऑफ तक पहुंची सुपर जाएंट्स को अपने कप्तान से बहुत उम्मीदें होंगी, जब वे अपने अगले मुकाबले के लिए 26 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डंस में उतरेगी.

‘पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पूरी तरह बंद करो’; पूर्व क्रिकेटर, विराट कोहली भी पहलगाम हमले को लेकर आक्रोशित

‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी…, पहलगाम हमले से गंभीर समेत क्रिकेटरों में उबाल, भावुक पोस्ट कर जताया आक्रोश

PSL 2025 में IPL को याद कर रहे रमीज राजा, पाकिस्तानी सोशल मीडिया ने जमकर सुनाया, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >