अगर वह एक रन…, आखिरी ओवर में क्या सोच रहे थे आशुतोष शर्मा, खुद बताया विजयी छक्के का राज

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया। आशुतोष शर्मा (66*) ने विप्रज निगम (39 रन) के साथ अहम साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई और विजयी छक्का जड़ा. उन्होंने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंपनी पारी, अंतिम ओवर और मेंटर केविन पीटरसन के साथ अनुभव साझा किए. Ashutosh Sharma Commenst on his Innings.

IPL 2025 में DC vs LSG के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को एक विकेट से हराकर जीत दर्ज की. डीसी के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 66 रन* की पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से निकालते हुए जीत दिलाई. शर्मा ने विपराज निगम (39 रन) के साथ साझेदारी करके अपनी टीम को जीत के नजदीक पहुंचाया और अंत में विजयी छक्का भी लगाया. अपनी इस पारी के लिए उन्होंने अपनी मानसिकता, पिछले सीजन से मिली सीख और इंग्लिश लीजेंड केविन पीटरसन के साथ अनुभव साझा किए. Ashutosh Sharma on winning Six.

मध्य प्रदेश के निवासी और रेलवे के युवा बल्लेबाज ने पिछले साल पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ शानदार डेब्यू किया था और उसी फॉर्म को आगे बढ़ाया. उन्होंने 65/5 के संकट से टीम को उबारते हुए 210 रन के लक्ष्य का पीछा किया और तमाम भविष्यवाणियों को गलत साबित कर दिया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा था. यह खेल का हिस्सा है. लेकिन यह मेरी बल्लेबाजी का हिस्सा नहीं था. मैं बहुत सामान्य था, अगर वह (मोहित शर्मा) एक रन लेता, तो मैं छक्का मार देता. मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था. मैं बस प्रक्रिया का पालन कर रहा था, जितना संभव हो सके उतना गहराई तक जाऊं और 20वें ओवर तक बल्लेबाजी करूं.” Ashutosh Sharma comments on his Innings.

घरेलू क्रिकेट का अनुभव आया काम

आशुतोष ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2024) में विशाखापत्तनम में खेला था, जिससे उन्हें पिच की स्थिति का अंदाजा था. उन्होंने कहा, “मैंने इस विजाग विकेट पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 खेला है. मैं समझ सकता था कि यह दोनों पारियों में कैसा व्यवहार करता है. मैं स्थिति को आसानी से समझ सकता था. विकेट मेरे लिए अच्छा था.”

पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ उनका पिछला सीजन शानदार रहा, लेकिन पंजाब ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया और अब वह सिर्फ इतिहास बन चुका है. उन्होंने कहा, “मैंने पिछले सीजन से सभी सकारात्मक चीजें लीं और अब खुद को लागू किया है और जो गलतियां मैंने की थीं, उन्हें नहीं दोहरा रहा हूं. मैंने घरेलू क्रिकेट में जो सीखा है, उसे लागू कर रहा हूं.”

केविन पीटरसन से सीखने का अवसर

आशुतोष ने इंग्लैंड के महान बल्लेबाज केविन पीटरसन को टीम का मेंटर बनाए जाने को एक बड़ा अवसर बताया. उन्होंने कहा, “उनका टीम में होना वाकई अच्छा है. वह एक लीजेंड हैं. मैं उनसे बल्लेबाजी के बारे में बात करता हूं और वह अपने समय में क्या करते थे. मैं उसके साथ आनंद ले रहा हूँ.” अपनी धमाकेदार पारी के बाद उन्होंने केविन की ओर इशारा करते हुए यह दर्शाया कि यह उन्हीं की बदौलत है. 

DC vs LSG मैच का पूरा लेखा-जोखा

डीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. एलएसजी की ओर से मिशेल मार्श (72 रन, 36 गेंद) और निकोलस पूरन (75 रन, 30 गेंद) ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे टीम ने 209/8 का स्कोर खड़ा किया. हालांकि, डीसी के गेंदबाजों ने पारी के अंत में वापसी की. कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके तो सबसे सफल मिचेल स्टार्क रहे, उन्होंने 42 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं विप्रज निगम और मुकेश कुमार के खाते में 1-1 विकेट आए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी की 65/5 की खराब शुरुआत के बाद *आशुतोष शर्मा (66*), ट्रिस्टन स्टब्स (34 रन, 22 गेंद) और विपराज निगम (Vipraj Nigam) (39 रन, 15 गेंद) ने शानदार पारियां खेलीं और टीम को तीन गेंद शेष रहते जीत दिलाई. एलएसजी के लिए शार्दुल ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन अंत में आशुतोष को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. यह जीत दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद खास रही, और इस मैच में आशुतोष शर्मा ने खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में साबित कर दिया.

हार के बाद मिले संजीव गोएनका और ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर बवंडर, LSG मालिक ने भी दिया जवाब

ऋषभ पंत की चुहलबाजी, कुलदीप यादव को जबरिया आउट करने पर थे उतारू, रोमांचक मैच में मस्ती का तड़का, Video

ऋषभ पंत की वजह से हारे नवाब! जिसका उन्हें मलाल नहीं; नाजुक क्षण में LSG को यह गलती पड़ी भारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >