टी20 में 4,449 रन बनाने वाले खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री, गुजरात टाइटंस ने और मजबूत किया अपना स्क्वॉड

IPL 2025 Dasun Shanaka Joins Gujarat Titans Squad: आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों की चोटों की वजह से टीमों को लगातार बदलाव करने पड़ रहे हैं. गुजरात टाइटंस को पहले कैगिसो रबाडा और फिर ग्लेन फिलिप्स के चोट के कारण बाहर होने से दोहरा झटका लगा. ग्लेन फिलिप्स की जगह अब श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है. शनाका आईपीएल 2025 के शेष सत्र में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे.

IPL 2025 Dasun Shanaka Joins Gujarat Titans Squad: आईपीएल 2025 की शुरुआत से ही खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की खबरें आ रही हैं. लगातार टीमों को उनकी जगह रिप्लेसमेंट किए जा रहे हैं. गुजरात टाइटंस को दोहरा झटका लगा था, पहले उनके तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा चोट किसी कारणवश अपने घर लौट गए. उसके बाद उसके ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स बाहर हो गए. हालांकि गुजरात टाइटंस (GT) ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर फिलिप्स के स्थान पर श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को आईपीएल 2025 के शेष सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. लीग द्वारा जारी एक मीडिया बयान में कहा गया, “गुजरात टाइटंस (GT) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के शेष सत्र के लिए घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है.”

ग्लेन फिलिप्स (Glenn Philips) को 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लग गई थी. यह चोट उस वक्त लगी जब प्रसिध कृष्णा के ओवर में ईशान किशन ने पॉइंट की ओर एक शॉर्ट बॉल को पुश करके रन चुराने की कोशिश की. फिलिप्स ने रन को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में वह चोटिल हो गए और कुछ देर बाद मेडिकल टीम के साथ मैदान से बाहर ले जाए गए.

एक भी मैच नहीं खेल पाए थे फिलिप्स

वह विश्व स्तर के क्षेत्ररक्षक माने जाते हैं और GT ने उन्हें एसआरएच के खिलाफ फील्डिंग के लिए इस्तेमाल किया था. उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार क्षेत्ररक्षण किया था और उन्हें उस टूर्नामेंट का बेस्ट फील्डर घोषित किया गया था. फिलिप्स को आईपीएल 2025 के मेगा-ऑक्शन में GT ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि ग्लेन फिलिप्स अभी तक आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए थे. 

अनुभवी ऑलराउंडर हैं शनाका

दासुन शनाका एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, उन्होंने श्रीलंका के लिए 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1456 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 19.67 और 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने 33 विकेट भी लिए हैं. उन्होंने 71 वनडे और 6 टेस्ट मैच भी खेले हैं. वनडे में उन्होंने 1299 रन बनाए हैं (औसत 22.39) जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं उन्होंने 27 विकेट भी लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 140 रन बनाए हैं और 13 विकेट झटके हैं.

शानदार रहा है टी20 कैरियर

शनाका 2022 एशिया कप विजेता श्रीलंकाई टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. वह टी20 लीग सर्किट में भी जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 243 टी20 मैचों में 4449 रन बनाए हैं और 91 विकेट झटके हैं. वह इससे पहले 2023 में भी GT का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले थे और 10 रन बनाए थे. इस बार उन्हें 75 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है. हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि क्या टीम उन्हें खेलने का मौका देगी. 

गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में बेहतर

गुजरात टाइटंस का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है. उसने अब तक खेले गए 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है. उसे आखिरी मैच में लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. अब उसका अगला मुकाबला अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा. यह मैच 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से होगा.  

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उखड़ा क्लासेन का स्टंप, मां के साथ बैठे बेटे अंगद का सेलीब्रेशन वायरल, Video

SRH के खिलाफ जीत के बाद गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा- वो सब कुछ कर सकता है

भारत में होगा वर्ल्डकप, पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई, क्या इंडिया खेलने आएगी पाक टीम! जानें अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >