जडेजा फंसे तो धोनी ने उठाया हथौड़ा, बैट को पीट-पीटकर कर दिया पतला, देखें Video

IPL 2025 CSK vs SRH MS Dhoni Thumps Bat with Hammer: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपक में खेले गए आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में एमएस धोनी ने अपना 400वां टी20 मैच खेला. भीड़ ने धोनी को देखने के लिए स्टेडियम भर दिया, लेकिन उनकी टीम को सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी. मैच से पहले धोनी का ड्रेसिंग रूम में बल्ले को हथौड़े से ठोकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जो चर्चा का विषय बन गया.

IPL 2025 CSK vs SRH MS Dhoni Thumps Bat with Hammer: आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपक स्टेडियम में खेला गया. यह महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक ऐतिहासिक मैच रहा. धोनी चेपक मैदान पर अपना 400वां टी20 मुकाबला खेलने के लिए उतरे और इस खास मौके को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक स्टेडियम में मौजूद थे. मगर यह मुकाबला धोनी और सीएसके के लिए उम्मीदों के विपरीत साबित हुआ. उनकी पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम को 9वें मैच में सातवीं हार देखनी पड़ी. भले ही उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन धोनी के प्रशंसक उन्हें मैदान पर बस खेलते देखना चाहते हैं. हालांकि इस मैच में धोनी अपनी बल्लेबाजी के लिए उतरते इससे पहले पवेलियन में वे बल्ले को हथौड़े से पीटते दिखे. 

मैच से पहले एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला, जब मैदान पर बल्लेबाजों के बल्लों की जांच के लिए ‘गॉज टेस्ट’ किया गया, जब रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए. मैदानी अंपायर ने उनका बैट चेक किया, लेकिन वह टेस्ट में फेल हो गया, जिससे उन्हें अपना बल्ला बदलना पड़ा. यह दृश्य कैमरों में कैद हुआ और जैसे ही फुटेज सीएसके ड्रेसिंग रूम में पहुंचा, धोनी भी सतर्क हो गए. उन्होंने तुरंत बल्ले की जांच की. धोनी लगातार अपने बल्ले को पीटते नजर आए. उन्होंने दो बार बल्ले को टेस्ट किया. पहली बार में उन्होंने खुद ही बल्ले को गॉज से  गुजारा, लेकिन बैट का निचला हिस्सा पार नहीं हुआ, तो उन्होंने फिर से उसे पीटना शुरू कर दिया.  कुछ समय ड्रेसिंग रूम में बिताकर पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही मैदान पर उतरे.

आईपीएल 2025 के नए नियमों के तहत अंपायरों को यदि किसी बल्ले को लेकर संदेह होता है, तो वे उसका परीक्षण कर सकते हैं. हालांकि, बल्लेबाजी में यह सतर्कता रंग नहीं ला पाई. धोनी 10 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने एक चौका जरूर लगाया, लेकिन 16वें ओवर में अभिषेक शर्मा की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौटे. जैसे ही धोनी आउट हुए, पूरा चेपक स्टेडियम एकदम शांत हो गया. इस तरह उनका 400वां टी20 मुकाबला एक फीकी याद बन गया. सीएसके को इस महत्वपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई के 154 रन के जवाब में एसआरएच ने 18.4 ओवर में 155 रन बनाकर मैच जीत लिया.

इस मैच में हार के बाद सीएसके के लिए प्लेऑफ एक टेढ़ी खीर बन गया है. पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम अब सबसे नीचे पहुंच गई है. 9 मैचों में सीएसके के केवल 4 पाइंट हैं, जो उसे दो मैच जीतने पर मिले हैं. उसे अभी इस सीजन में 5 मैच और खेलने हैं, अगर वह अपने सभी मैच जीत जाए, तो भी उसके 14 पॉइंट ही होंगे, जबकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को 16 अंकों की जरूरत होगी. अगर वह 14 पॉइंट के बल पर सेमीफाइनल की राह पाना चाहती है तो उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा. यानी अब सीएसके का सफर एक तरह से समाप्त हो गया है, अब कोई चमत्कार ही उसका भला करेगा. 

हर्षल पटेल ने काटा गदर, धोनी पर बनाया दबदबा और बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड

SRH की जीत में पैट कमिंस ने इन्हें दिया क्रेडिट, लेकिन रह गई एक कसक, बोले- काश हम इसे…

CSK की हार के बाद भड़के धोनी, लगातार चूक पर इन खिलाड़ियों पर बरसे, केवल इस खिलाड़ी की तारीफ की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >