अद्भुत अश्विन ने रचा कीर्तिमान, बना दिया आईपीएल इतिहास का नया रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

IPL 2025 R Ashwin Record: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 अहम विकेट लिए और इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ते हुए लीग के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. 38 वर्षीय अश्विन ने इस मैच में नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन लौटाया और अपने कुल विकेटों की संख्या 185 तक पहुंचा दी.

IPL 2025 R Ashwin Record: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. मंगलवार को पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 38 वर्षीय अश्विन ने चार ओवर में 48 रन देकर दो विकेट झटके. इन दो विकेटों के साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर को पछाड़ते हुए आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने इस मैच में दो विकेट हासिल किए, उन्होंने नेहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल को चलता किया.

आईपीएल में अब तक अश्विन ने 217 मैचों में 29.92 की औसत और 7.18 की इकॉनमी से 185 विकेट लिए हैं. इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 रहा है. दूसरी ओर, ‘प्रिंस ऑफ स्विंग’ कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 179 मैचों में 27.28 की औसत और 7.57 की इकॉनमी से 184 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का है. अश्विन से ऊपर अब सिर्फ पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 164 मैचों में 22.83 की औसत से 206 विकेट हासिल किए हैं. जबकि दूसरे नंंबर पर पूर्व दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला हैं. उन्होंने 192 मैचों में 26.60 की औसत से 192 विकेट झटके हैं. अब इस लिस्ट में अश्विन का नाम शुमार हो गया है. उनके नाम पर 185 विकेट हो गए हैं. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल – 164 मैच, 206 विकेट

पीयूष चावला – 192 मैच, 192 विकेट

रविचंद्रन अश्विन – 217 मैच, 185 विकेट

भुवनेश्वर कुमार – 179 मैच, 184 विकेट

मंगलवार के आईपीएल 2025 मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स (PBKS) के ओपनर प्रियांश आर्य के पहले आईपीएल शतक की बदौलत टीम ने 219 रन बनाए और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. प्रियांश को उनकी तूफानी पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में तीन जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि चेन्नई एक जीत और चार हार के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है.

श्रेयस अय्यर की हुंकार; ‘यही माइंडसेट…’, प्रियांश आर्या का हवाला और सभी टीमों को चेतावनी

अब मैक्सवेल पर लगा लाखों का जुर्माना, CSK vs PBKS मैच में इस गलती का मिली सजा

हार पर हार! CSK ने फिर गंवाया मैच, पिछले 4 मैचों से कहां हो रही चूक? कप्तान गायकवाड़ ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >