अब मैक्सवेल पर लगा लाखों का जुर्माना, CSK vs PBKS मैच में इस गलती की मिली सजा

IPL 2025 CSK vs PBKS: बीसीसीआई ने चेन्नई के खिलाफ मैच में आचार संहिता तोड़ने पर पंजाब किंग्स के ग्लेन मैक्सवेल पर कार्रवाई की है. मैक्सवेल पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. यह सजा आईपीएल 2025 के 22वें मुकाबले में नियम उल्लंघन के चलते दी गई है. Glenn Maxwell Fined.

IPL 2025 CSK vs PBKS: बीसीसीआई ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कार्रवाई करते हुए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 22वें लीग मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन्हें यह सजा दी गई है. मैच के दौरान मैक्सवेल ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते उन्हें यह सख्त सजा दी गई है. हालांकि, उन्होंने यह हरकत कब की, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. Chennai Super Kings vs Punjab Kings.

मैक्सवेल पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया. आईपीएल मीडिया रिलीज में कहा गया, “ग्लेन मैक्सवेल ने अनुच्छेद 2.2 (मैच के दौरान फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग) के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया. आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है.” खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बीसीसीआई की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.2 “मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्सचर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है. Glenn Maxwell Fined.

आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का क्या है नियम 2.2

BCCI की नियमावाली के अनुच्छेद 2.2 के तहत ऐसे सभी कार्य शामिल हैं जो सामान्य क्रिकेट गतिविधियों से इतर होते हैं, जैसे- विकेटों को लात मारना या जानबूझकर गिराना, और ऐसे किसी भी वस्तु को नुकसान पहुंचाना जो स्टेडियम का हिस्सा हो. इसमें विज्ञापन बोर्ड, बाउंड्री फेंस, ड्रेसिंग रूम के दरवाजे, शीशे, खिड़कियां या अन्य स्थायी संरचनाएं शामिल हैं. अगर कोई खिलाड़ी गुस्से या निराशा में आकर बल्ला घुमा देता है और उससे कोई वस्तु टूट जाती है, तो वह भी इस नियम के अंतर्गत अपराध माना जाएगा, चाहे वह जानबूझकर हो या लापरवाही में.

क्या हो सकती है संभावित वजह

वहीं मंगलवार को न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में मैक्सवेल बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रहे और केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट जरूर लिया. पूरे सीजन में अब तक मैक्सवेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि उन पर जुर्माने की वजह को ऐसा माना जा रहा है कि जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस वक्त सिर्फ एक रन बनाकर आउट होने के बाद मैक्सवेल आपा खो बैठे. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया था और यहीं से उनके गुस्से की शुरुआत हुई होगी.

CSK vs PBKS मैच का हाल

पंजाब को मंगलवार को एक नया हीरो मिला, जब युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा. आर्य ने पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था. उन्होंने पंजाब को चेन्नई को हराने में मदद की. आर्य ने अपनी किस्मत और पावर हिटिंग का फायदा उठाते हुए 42 गेंदों पर सात चौकों और नौ चौकों की मदद से 103 रन बनाए. पंजाब ने छह विकेट पर 219 रन बनाए. 

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर डेवोन कॉनवे 49 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शिवम दुबे और रचिन रवींद्रन ने क्रमशः 36 और 42 रन बनाए. अंत में एमएस धोनी ने 12 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली, लेकिन यह पारी सीएसके को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी. इस तरह, सीएसके को इस सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में पंजाब ने 18 रन से जीत दर्ज कर न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए, बल्कि पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में भी जगह बना ली. दूसरी ओर, चेन्नई को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी और टीम नौवें पायदान पर पहुंच गई.

हार पर हार! CSK ने फिर गंवाया मैच, पिछले 4 मैचों से कहां हो रही चूक? कप्तान गायकवाड़ ने बताया

एमएस धोनी ने रचा इतिहास, CSK की हार के बावजूद हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

‘उम्मीद से ज्यादा…’, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कितना फायदा हुआ? संसद में दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >