IPL 2025 का पहला ‘एल क्लासिको’ आज, जानें CSK vs MI मैच में पिच रिपोर्ट, मौसम, संभावित XI और कहां देख पाएंगे लाइव ऐक्शन

IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल में आज रविवार 23 मार्च पहले डबल हेडर वाले दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता अपने चरम पर रहेगी. ऐसे में इस एल क्लासिको मैच से पहले आइये जानते हैं कि चेन्नई का मौसम और पिच का बर्ताव कैसा रहेगा. साथ ही प्रोबैबल प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत के बाद आज रविवार को ही इस सीजन का एक और धमाकेदार मुकाबला होने वाला है. रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होने वाले आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी. इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे. पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के दौरान टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर-रेट के चलते सजा मिली थी. 

CSK vs MI मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े धुरंधर आमने सामने होंगे, लेकिन वे कप्तान सूर्यकुमार यादव और रूतुराज गायकवाड़ नहीं बल्कि धोनी और रोहित शर्मा. महेंद्र सिंह धोनी एक साल बाद फिर से क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे तो रोहित शर्मा टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद आईपीएल में लौट रहे हैं. इन दो टीमों ने अब तक आईपीएल की पांच-पांच ट्रॉफी अपने नाम पर की हैं, एक और ट्रॉफी के लिए दोनों ही धुरंधर टीमें एक और ‘एल क्लासिको’ मैच के लिए तैयार हैं. तो आइये जानते हैं, इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल.

CSK vs MI: कब शुरू होगा मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 7.30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा.

CSK vs MI: टीवी पर कहां देख पाएंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार उपलब्ध होगी.

CSK vs MI: चेन्नई का मौसम 

रविवार को चेन्नई में मैच के दिन आंधी-तूफान आने की संभावना है, लेकिन मैच से पहले ही इसके साफ हो सकती है. हालांकि, गीली आउटफील्ड के कारण मैच देरी से शुरू होने की संभावना है, लेकिन मैच पूरी तरह धुल जाने की संभावना नहीं है. मैच 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास के तापमान पर शुरू होना चाहिए.

CSK vs MI: चेपक स्टेडियम पिच रिपोर्ट

चेपॉक पारंपरिक रूप से अपनी स्पिन-अनुकूल पिचों के लिए जाना जाता है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनरों को काफी मदद मिलती है. ओस पिच के व्यवहार में भूमिका निभा सकती है, खासकर मैच के बाद के चरणों में. एमए चिदंबरम की पिच आम तौर पर स्पिनरों को मदद करती है. आईपीएल में, टीमें आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, और यह प्रवृत्ति जारी रहने की उम्मीद है. इस सतह पर 170 रन से अधिक का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है, और ओस का खेल पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है. 

वहीं दोनों टीमों की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर अभी तक कुल 71 मैच खेले हैं, जिनमें 51 मैचों में जीत हासिल की है, तो 20 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम ने MA चिदंबरम स्टेडियम में कुल 15 मुकाबले खेले हैं. इसमें टीम ने 8 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है, तो 7 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है.

CSK vs MI: हेड टू हेड का रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं. शुरुआती सीजनों से ही मुंबई का चेन्नई के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है. आंकड़ों के अनुसार, मुंबई ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई 17 बार ही विजयी हो सकी है. हालांकि, अगर पिछले 7 मुकाबलों की बात करें, तो CSK का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली रहा है. इस दौरान चेन्नई ने 5 मैचों में जीत हासिल की, जबकि मुंबई सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सकी है.

CSK vs MI: संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की संभावित एकादश में रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम कुरेन, आर अश्विन, नूर अहमद और मथीशा पथिराना शामिल हो सकते हैं. वहीं, इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खलील अहमद, मुकेश चौधरी और श्रेयस गोपाल को मौका मिल सकता है.

मुंबई इंडियंस (MI) की संभावित एकादश में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट और अर्जुन तेंदुलकर के खेलने की संभावना है. वहीं, इंपैक्ट प्लेयर के रूप में कर्ण शर्मा, अश्वनी कुमार और मुजीब उर रहमान टीम में शामिल हो सकते हैं.

CSK vs MI: टीम स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन , विजय शंकर , सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस. श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना.

मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह

रांची में जमेगा रंग, इस तारीख को खेलेगी टीम इंडिया, 12 साल बाद आएगी वेस्टइंडीज तो द. अफ्रीका से भी होगा मुकाबला

विराट कोहली को इग्नोर कर आगे बढ़ गए रिंकू सिंह, ओपनिंग सेरेमनी में ये कैसा ब्लंडर, देखें Video

IPL में आज SRH vs RR, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच का बर्ताव, प्लेइंग XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >