गुरु के सामने नहीं चली चेले की चाल, हार के बाद बोले पंत कहां हुई चूक, गिनाए कारण

IPL 2025 CSK vs LSG: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला चेन्नई और लखनऊ के बीच बेहद यादगार रहा. धोनी ने विकेट के पीछे से लेकर बल्लेबाजी तक अपनी पुरानी कप्तानी की झलक दिखाई और CSK को सातवें मैच में दूसरी जीत दिलाई. लखनऊ को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कप्तान ऋषभ पंत ने हार के बाद कहा कि टीम की गलतियों पर चर्चा की. Rishabh Pant Statement

IPL 2025 CSK vs LSG, Rishabh Pant Statement: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 30वां मुकाबला यादगार रहा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में धोनी की पुराने नेतृत्व वाली कप्तानी की झलक सामने आई. विकेट के पीछे शानदार विकेटकीपिंग, निर्णय और फिर बल्लेबाजी ने आखिरकार सातवें मैच में दूसरी जीत नसीब हुई. सीएसके के खिलाफ मिली 5 विकेट से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी टीम साझेदारियां नहीं बना सकी और पावरप्ले में गेंदबाजी करना अब भी उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

पंत ने आखिरकार एक शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनकी टीम को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में CSK से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई ने यह जीत लगातार पांच मैच हारने के बाद हासिल की. मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने कहा, “हमें लगता है कि हम एक टीम के तौर पर 10-15 रन कम रह गए. हम तब विकेट गंवाते रहे जब हमारे पास मोमेंटम था. हमें साझेदारियां बनाते रहना चाहिए था. पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन फिर भी हम 15 रन और बना सकते थे. मैं हर मैच के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन कभी-कभी चीजें काम नहीं कर पातीं.”

गेंदबाजी में बदलाव न करना चूक साबित हुई

अपनी बल्लेबाजी को लेकर पंत ने कहा, “धीरे-धीरे लय में आ रहा हूं, हर मैच को एक-एक करके ले रहा हूं.” उन्होंने आगे कहा, “हमने कई खिलाड़ियों से चर्चा की, लेकिन हम रवि बिश्नोई को आखिर तक नहीं बचा पाए, और उनका आखिरी ओवर आज नहीं हो पाया. पावरप्ले में गेंदबाजी हमारे लिए एक चिंता का विषय रही है, लेकिन हम वापसी कर सकते हैं. एक टीम के तौर पर हम हर मैच से सकारात्मक बातें निकालने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं.”

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. 167 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए जब सीएसके को आखिरी चार ओवरों में 44 रन चाहिए थे, तब पंत के पास इन-फॉर्म स्पिनर रवि बिश्नोई का एक ओवर बचा हुआ था. बिश्नोई ने अपने पहले तीन ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट चटकाए थे. इसके बावजूद पंत ने उन्हें गेंद न थमाते हुए शार्दुल ठाकुर और आवेश खान जैसे तेज गेंदबाजों को तरजीह दी. यह फैसला टीम को भारी पड़ा और चेन्नई ने तीन गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. मैच के बाद पंत ने कहा कि बिश्नोई को लेकर टीम में चर्चा हुई थी, लेकिन उनका आखिरी ओवर डालना मुमकिन नहीं हो पाया.

CSK vs LSG मैच का हाल

जहां तक मैच की बात है, चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. लेकिन इस बार लखनऊ के ओपनर पूरन और मार्कम नहीं चल पाए. लखनऊ के लिए पहले हाफ में कप्तान पंत ने धीमी लेकिन महत्वपूर्ण 49 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. एलएसजी के लिए पंत के साथ मिशेल मार्श (25 गेंदों में 30 रन, 2 चौके और 2 छक्के) के बीच 50 रन की साझेदारी को छोड़कर कुछ खास नहीं रहा. पंत ने अंत में अब्दुल समद (11 गेंदों में 20 रन, 2 छक्के) के साथ 53 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत LSG ने 20 ओवर में 166/7 का स्कोर खड़ा किया. CSK के लिए रविंद्र जडेजा (2 विकेट, 24 रन) और मथीशा पथिराना (2 विकेट, 45 रन) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही. डेब्यू कर रहे शेख रशीद (19 गेंदों में 27 रन, 6 चौके) और रचिन रवींद्र (22 गेंदों में 37 रन, 5 चौके) के बीच 52 रन की साझेदारी हुई. लेकिन 15 ओवर में स्कोर 111/5 हो गया. इसके बाद शिवम दुबे  ने 37 गेंदों में नाबाद 43 रन (3 चौके और 2 छक्के) और एमएस धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें  4 चौके और 1 छक्का शामिल थे. दोनों ने टीम को पांच विकेट और तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी. हालांकि यह चेन्नई की सात मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है, लेकिन वे अब भी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. वहीं, लखनऊ सात में से तीसरी हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गया है.

खुद के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं चाहते थे धोनी! बताया- कौन सा खिलाड़ी था असली हकदार

एलएसजी के खिलाफ छा गए धोनी, जीत के साथ बनाए दो अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में अब तक नहीं हुआ ऐसा

MS Dhoni Video: फिर दिखा धोनी का पुराना रूप, इस फैसले ने पलट दिया मैच का रुख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >