‘पाताल लोक में पहुंच गई है सीएसके’, शर्मनाक हार के बाद दिग्गज ने ली चुटकी, सुझाई आगे की राह

IPL 2025 CSK vs DC: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली 7 विकेट की करारी शिकस्त टीम की आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके सिर्फ 103 रन बना सकी, जिसे केकेआर ने 10.1 ओवर में हासिल कर लिया अब तक छह में से पांच मुकाबले हार चुकी सीएसके अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है, जिसे मुरली कार्तिक ने टीम का “सबसे निचला दौर” बताया.

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें 10.1 ओवर में 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, जो आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से उनकी सबसे बड़ी हार है. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम सिर्फ 103 रन पर सिमट गई. जवाब में केकेआर ने लक्ष्य को महज 61 गेंदों में हासिल कर लिया. इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले छह मैचों में से पांच में हार का सामना किया है और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गई है. टीम के इस लगातार खराब प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने चिंता जताई है और इसे सीएसके का “सबसे निचला दौर” बताया है. 

उन्होंने कहा कि अब चेन्नई के पास खोने को कुछ नहीं है. और टीम को आरसीबी के पिछले सीजन से सीख लेते हुए एकजुट होकर वापस��� की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “आप यहां से केवल ऊपर की ओर ही आ सकते हैं. आप इससे नीचे नहीं जा सकते. ऐसा लगता है कि वे पाताल लोक में पहुंच गए हैं. जिस तरह से यह सीजन गुजरा है, आपको लगता है कि यह अब मेरी टीम है और मैं इसके साथ क्या कर सकता हूं. जितना अधिक आप सामूहिक रूप से यहां से गहराई से देख सकते हैं, उतना ही आप स्थिति को उलट सकते हैं, जैसा कि पिछले साल आरसीबी ने किया था. उन्होंने खुद पर गहराई से विचार किया और लगातार छह मैच जीते. मुझे लगता है कि अभी भी उम्मीद है और जब तक आप हार नहीं मान लेते, तब तक उम्मीद बनी रहती है.” Murali Kartik on CSK Performance in IPL 2025.

हार के बाद धोनी भी निराश दिखे

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में आरसीबी ने अपने सीजन के शुरुआती सभी मैच गंवाए थ, लेकिन उसके बाद लगातार छह मैच जीते थे. वहीं, कप्तान एमएस धोनी इस हार के बाद काफी निराश नजर आए और उन्होंने टीम की खराब बल्लेबाज़ी को हार का मुख्य कारण बताया. धोनी ने कहा, “यह लगातार कई मैच बीत चुके हैं जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं. आज हमारी बल्लेबाजी कमजोर रही और बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे. हम कई विकेट जल्दी गंवा बैठे, और ऐसे में जब सामने क्वालिटी स्पिनर हों, तो वापसी मुश्किल हो जाती है.”

प्लेऑफ के लिए सीएसके की राह मुश्किल

चेन्नई की यह लगातार पांचवीं हार है. लगातार हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर खिसक गई है. अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पांच में उसे हार मिली है, मुंबई के खिलाफ खेला गया एल क्लासिको मैच, उसके द्वारा जीता गया, एकमात्र मैच था. इस सीजन में सभी टीमों को 14 मैच खेलने हैं, अब टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. यानी 8 मैचों में सभी में जीत और वो भी बड़े अंतर से. 

जेम्स एंडरसन को मिलेगा इंग्लैंड का सबसे बड़ा सम्मान, क्रिकेट में योगदान के लिए दिया जाएगा ‘नाइटहुड’

LSG vs GT: लखनऊ की पिच का कैसा रहेगा मिजाज? बैटर्स या बॉलर कौन रहेगा हावी, जानें टीमों का हेड टू रिकॉर्ड

‘ट्रेनिंग ले रहा…’ पीएसएल ओपनिंग सेरेमनी में उड़ा आदमी, लोगों ने बेतहाशा मजे, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >