पृथ्वी शॉ नहीं, CSK की स्क्वॉड में शामिल होगा ये खिलाड़ी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की लेगा जगह

IPL 2025 CSK Updated Squad: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, स्टार बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट के चलते सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया गया है. गायकवाड़ की जगह कई नामों पर चर्चा हुई, जिसमें पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल भी शामिल थे. अंततः CSK मैनेजमेंट ने ट्रायल के बाद म्हात्रे को रिप्लेसमेंट के तौर पर फाइनल किया.

IPL 2025 CSK Updated Squad: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा जब टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह अब युवा मुंबई बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया गया है. गायकवाड़ को कोहनी में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते वह बाकी सीजन में नहीं खेल पाएंगे. गायकवाड़ की जगह सीएसके में कई खिलाड़ियों के नामों की चर्चा हुई, लेकिन अब खबर आ रही है कि चेन्नई ने एक नाम फाइनल कर लिया है. पृथ्वी शॉ से लेकर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करने की जगह की चर्चा पर विराम लगाते हुए अब आयुष म्हात्रे को चेन्नई की स्क्वॉड में शामिल करने का फैसला लिया गया है. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक म्हात्रे, जो इस साल की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे, अब एमएस धोनी की अगुआई वाली CSK टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं. उन्हें तुरंत टीम से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कुछ औपचारिकताओं के चलते वह दो दिन बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि वह 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम के साथ हो जाएंगे. Ayush Mhatre set to replace Ruturaj Gaikwad.

गायकवाड़ जब चोटिल हुए थे, तब CSK मैनेजमेंट ने कुछ घरेलू खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए चेन्नई बुलाया था, जिनमें से 17 वर्षीय म्हात्रे ने अपने आक्रामक अंदाज और शानदार घरेलू प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. आंकड़ों पर नज़र डालें तो आयुष म्हात्रे ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 504 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है. वहीं, लिस्ट ए के 7 मुकाबलों में वह 458 रन ठोक चुके हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में आयुष ने कमाल का प्रदर्शन किया था.

स्पोर्ट्स स्टार के सूत्रों के मुताबिक, “टीम चाहती थी कि वह जल्द से जल्द टीम से जुड़ें, लेकिन कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं. उम्मीद है कि वह दो दिनों में टीम से जुड़ जाएंगे और वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले स्क्वॉड का हिस्सा होंगे.” मुंबई के कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि म्हात्रे में भविष्य में भारत के लिए खेलने की काबिलियत है. CSK के इस कदम से टीम को जहां एक युवा और आक्रामक बल्लेबाज़ मिला है, वहीं म्हात्रे के लिए यह एक बड़ा मंच साबित हो सकता है.

Ayush mhatre. Image: social media/x

गौरतलब है कि पांच बार की चैंपियन CSK का इस सीज़न में अब तक प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. टीम ने छह मुकाबलों में सिर्फ एक मैच जीत पाई है और दो अंक हासिल किए हैं. इसके साथ ही वह अंकतालिका में भी सबसे नीचे चल रही है. फिलहाल CSK की टीम लखनऊ में है, जहां वह सोमवार रात 14 अप्रैल को अपना सातवां मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेलेगी. 

Watch Video: मैच के बीच में ही विराट कोहली ने सैमसन को ‘हार्टबीट’ चेक करने को कहा, टेंशन में फैंस

तालिबान को ICC का मुंहतोड़ जवाब, महिला क्रिकेटरों के लिए बनाया स्पेशल टास्क फोर्स, ये देश आए समर्थन में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >