IPL का नंबर 1 बॉलर, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

IPL 2025 MI vs RCB: वानखेड़े में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने 10 साल बाद मुंबई को हराकर बड़ी जीत दर्ज की. तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की साझेदारी ने मैच को रोमांचक मोड़ दिया था. आखिरी ओवरों में RCB के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और टीम को 12 रन से जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर का रिकॉर्ड बना लिया. Bhuvneshwar Kumar record most wicket by Fast Bowler in IPL.

IPL 2025 MI vs RCB, Bhuvneshwar Kumar Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमांच का चरम रहा. 10 साल बाद आरसीबी ने जीत दर्ज की, लेकिन यह जीत इतनी आसान नहीं रही. एक समय पर जब लगा कि बंगलुरु के लिए यह बाएं हाथ का खेल होगा तभी एमआई के तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने बाजी पलटनी चालू कर दी. हालांकि क्रिकेट का दस्तूर ही यही है कि जब तक अंतिम गेंद न फेंक दी जाए, तब तक फैसला नहीं होता. ठीक इसी तरह इस मैच में भी चैलेंजर्स के गेंदबाजों ने वापसी करवाई और अपनी टीम को 12 रनों से जीत दिलवाई. इस मैच में जीत के साथ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल इतिहास में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru.

भुवनेश्वर अब आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को पीछे छोड़ दिया है. यह मुकाम उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हासिल किया. इस मैच में भुवनेश्वर ने 48 रन देकर तिलक वर्मा का अहम विकेट झटका, जो उस वक्त RCB के लिए मैच का रुख बदलने वाला साबित हुआ. अब भुवनेश्वर के नाम 179 मैचों में 184 विकेट हो गए हैं, जबकि ब्रावो के नाम 161 मैचों में 183 विकेट हैं. Bhuvneshwar Kumar record most wicket by Fast Bowler in IPL

IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार (भारत): 180 मैचों में 184 विकेट

ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज): 161 मैचों में 183 विकेट

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका): 122 मैचों में 170 विकेट

जसप्रीत बुमराह (भारत): 134 मैचों में 165 विकेट

उमेश यादव (भारत): 148 मैचों में 144 विकेट

संदीप शर्मा (भारत): 131 मैचों में 141 विकेट

35 वर्षीय भुवनेश्वर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे लगातार और कुशल गेंदबाजों में से एक रहे हैं. भुवनेश्वर अपनी स्विंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके पास बेहतरीन वैरिएशन भी है, जैसे कि स्लोअर बॉल और यॉर्कर, जिसे वह बड़ी सटीकता के साथ अंजाम देते हैं. अपनी गेंदों को मिक्स करने की उनकी क्षमता, खासकर डेथ ओवरों के दौरान, उन्हें खेल के सभी चरणों में एक विश्वसनीय गेंदबाज बनाती है. भुवनेश्वर अब आईपीएल के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. उनसे ऊपर केवल युजवेंद्र चहल (206 विकेट, 162 मैच) और पीयूष चावला (192 विकेट, 192 मैच) हैं.

वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन विराट कोहली, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा की धमाकेदार पारियों की बदौलत RCB ने 221/5 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. जवाब में मुंबई की शुरुआत खराब रही, लेकिन तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मैच में जान फूंक दी. आखिरी ओवरों तक मुकाबला कांटे का बना रहा, लेकिन क्रुणाल पांड्या, हेजलवुड और भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी ने RCB को 12 रन से जीत दिला दी. मुंबई 209 रन ही बना सका. 

‘एक ही पांड्या जीत सकता है’, मैच जिताऊ गेंदबाजी के बाद बोले क्रुणाल, लास्ट ओवर की स्ट्रेटजी का किया खुलासा

MI vs RCB मैच में अंतिम ओवर का रोमांच, 6 गेंद और 19 रन की जरूरत, फिर क्रुणाल पांड्या ने ऐसे बदला पूरा मोमेंटम

MI के खिलाफ जीत से गदगद पाटीदार, किस रणनीति ने दिलाई जीत; किया खुलासा, प्लेयर ऑफ द मैच भी कर दिया डेडीकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >