IPL 2025 का बेस्ट कैच! दुष्मंथा चमीरा बने सुपरमैन, हवा में मारा बाज सा झपट्टा, Video

Best Catch of IPL 2025 by Dushmantha Chameera: इस समय श्रीलंकाई खिलाड़ियों की फुर्ती चर्चा में है. आईपीएल 2025 के 48वें मैच में दिल्ली को कोलकाता से 14 रन से हार मिली, लेकिन दुष्मंथा चमीरा चमीरा का कैच सबका ध्यान खींच गया. उन्होंने बाउंड्री पर शानदार डाइव लगाकर ऐसा कैच पकड़ा, जिसे ‘बेस्ट कैच ऑफ द सीजन’ कहा जा रहा है. इससे पहले भी कुसल मेंडिस ने ऐसा ही जबरदस्त कैच लिया था.

Best Catch of IPL 2025 by Dushmantha Chameera: श्रीलंका के खिलाड़ी उड़ते हैं. ऐसा आईपीएल में हो रहा है. अभी कुछ दिन पहले कुसल मेंडिस ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच लिया था, अब ऐसा ही कारनामा दुष्मंथा चमीरा ने किया है. आईपीएल 2025 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में केकेआर ने शानदार खेल दिखाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 190 रन ही बना सकी. हालांकि हार के बावजूद दुष्मंथा का कैच चर्चा का विषय बन गया. उनके कैच को आईपीएल 2025 का अब तक का बेस्ट कैच कहा जा रहा है.

हुआ कुछ ऐसा- मिचेल स्टार्क केकेआर की पारी में दिल्ली की ओर से आखिरी ओवर बॉलिंग करने आए. ओवर की तीसरी गेंद पर स्टार्क ने यॉर्कर से ब्लॉकहोल खोजने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाफ-वॉली होने के कारण फुल टॉस चली गई. इस सीजन में केकेआर के लिए अपना पहला मैच खेल रहे भारतीय ऑलराउंडर बाएं हाथ के बल्लेबाज अनुकूल रॉय ने गेंद को लेग साइड में मारा गेंद बाउंड्री रोप की ओर जाती दिख रही थी, लेकिन तभी चमीरा ने अचानक से छलांग लगाकर शानदार डाइविंग कैच लपका. श्रीलंकाई खिलाड़ी के इस कैच ने स्टार्क को सफलता तो दिलाई ही, दर्शकों को भी हैरान कर दिया. 

श्रीलंकाई खिलाड़ी के शानदार कैच ने कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा को भी चौंका दिया था. रैना ने इस कैच को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बताया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ने बिल्कुल सही समय पर छलांग लगाई और गेंद को सटीकता से जज किया, जो इसे ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ बनाता है. वहीं आकाश चोपड़ा ने भी इस कैच की सराहना की और कहा कि “क्या कैच था! ये श्रीलंकाई खिलाड़ी तो उड़ते हैं. कुछ दिन पहले कामिंदु मेंडिस ने ऐसा ही कैच लिया था और अब दुष्मंथा चमीरा ने भी बाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका.”

वहीं मैच की बात करें तो सुनील नरेन (3/29) और वरुण चक्रवर्ती (2/39) की शानदार स्पिन गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हराया. दिल्ली की टीम 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 190/9 तक ही पहुंच सकी, जबकि 14 ओवर में उनका स्कोर 136/3 था. फाफ डु प्लेसिस ने 62, अक्षर पटेल ने 43 और विप्रज निगम ने 38 रन की तेज पारियां खेलीं, लेकिन अंतिम ओवर तक जीत नहीं दिला सके. इस जीत के साथ KKR 9 मैचों में 4 जीत के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि DC 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है.

इयान बिशप ने सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा, वैभव सूर्यवंशी की तुलना करते हुए कही बड़ी बात

106 मी. छक्का, सुपरमैन कैच, हैट्रिक विकेट और चार रिव्यू, मिचेल स्टार्क ने फेंका गजब का रोमांचक ओवर

कुलदीप यादव को बैन करने की उठी मांग, रिंकू सिंह को जड़े दो तमाचे, तमतमा गया KKR बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >