कुलदीप यादव को बैन करने की उठी मांग, रिंकू सिंह को जड़े दो तमाचे, तमतमा गया KKR बल्लेबाज

IPL 2025 Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया, लेकिन मैच के बाद एक विवाद ने सबका ध्यान खींचा. दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को दो बार थप्पड़ मारते नजर आए. दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से हैं लेकिन अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेलते हैं. उनकी इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा कुलदीप यादव पर फूट पड़ा है.

IPL 2025 Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: आईपीएल 2025 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का 48वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने शानदार खेल दिखाते हुए 14 रन से मुकाबला जीत लिया. हालांकि इस मैच के खत्म होने के बाद एक विवाद सामने आ गया, जिसमें कुलदीप यादव रिंकू सिंह को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. कुलदीप और रिंकू एक ही राज्य (उत्तर प्रदेश) से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अलग-अलग आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं. मैच के खत्म होने के बाद बातचीत करते नजर आए, तभी कुलदीप ने रिंकू को अचानक थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उन्होंने दोबारा यह हरकत की.

यह घटना उस समय हुई जब दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे. दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को दो बार थप्पड़ मारते हुए देखा गया. यह वाकया उस समय कैमरे में कैद हुआ जब मैच खत्म हो चुका था और खिलाड़ी मैदान पर आपस में बातचीत कर रहे थे. इस वीडियो में कुलदीप, रिंकू और कुछ अन्य खिलाड़ी हँसी-मज़ाक करते दिखते हैं. तभी अचानक कुलदीप यादव ने रिंकू को एक थप्पड़ मारा, जो शायद मजाक के तौर पर था, लेकिन रिंकू इस हरकत से थोड़े असहज और हैरान नजर आए. 

इसके बाद कुलदीप ने दोबारा रिंकू को थप्पड़ मारा और इस बार रिंकू साफ तौर पर नाराज हो गए और उन्होंने कुलदीप से कुछ कहा भी. हालांकि वायरल क्लिप में ऑडियो नहीं है, इसलिए इस हरकत का सही संदर्भ पता नहीं चल पाया है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा साफ देखने को मिलाकई लोगों ने इसे “सबसे खराब व्यवहार” बताया और कुछ ने तो बीसीसीआई से कुलदीप पर बैन लगाने की मांग तक कर डाली.

यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल में किसी खिलाड़ी को थप्पड़ मारा गया हो. आईपीएल के शुरुआती सीजन में हरभजन सिंह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए थे और मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मुकाबले के बाद उन्होंने एस. श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्पिनर कुलदीप यादव का बल्लेबाज रिंकू सिंह को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कुलदीप यादव की कड़ी आलोचना हो रही है और कई यूजर्स ने इसे “अस्वीकार्य व्यवहार” बताया है. कुछ प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं:

एक यूजर ने लिखा, “आखिर कुलदीप यादव को रिंकू को सरेआम थप्पड़ मारने का हौसला कैसे मिला? केएल राहुल के बाद कुलदीप धोखाधड़ी की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कभी दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. बीसीसीआई को उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए.”

एक यूजर ने लिखा, “रिंकू सिंह और कुलदीप यादव के बीच मामला काफी गंभीर हो गया.”

एक यूजर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बीसीसीआई से कार्रवाई की मांग कर दी. उन्होंने कहा, “अभी-अभी यह वीडियो देखा. भले ही यह मज़ाक हो या मज़ाक, यह स्वीकार्य व्यवहार नहीं है. यह मत भूलिए कि यह कार्यस्थल है. और कार्यस्थल पर इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है. मेरा अनुरोध है. बीसीसीआई और आईपीएल को कुलदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.”

DC vs KKR मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो कोलकाता पहले बल्लेबाजी करते हुए 204/9 रन बनाने में सफल रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत लड़खड़ाई और सात ओवर में टीम 62/3 पर थी. इसके बाद फाफ डु प्लेसिस (62) और अक्षर पटेल (43) ने चौथे विकेट के लिए 76 रन जोड़कर मैच में वापसी की उम्मीदें जगाईं. हालांकि, सुनील नारायण (3/29) ने निर्णायक समय पर तीन अहम विकेट लेकर दिल्ली की रन-चेज की कमर तोड़ दी. दिल्ली की टीम 20 ओवर में 190/9 रन ही बना सकी और घरेलू मैदान पर यह उनकी चार में तीसरी हार रही.

प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ी केकेआर, पिछड़ी दिल्ली

अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम ने पिछले वीकेंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी की थी, तब वह प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ दो जीत दूर थी. लेकिन लगातार दो घरेलू मुकाबले हारकर दिल्ली अब अंक तालिका में दूसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है. यह इस सीजन में दिल्ली की चौथी हार थी. वहीं जीत के बाद केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं और वह पॉइंट्स टेबल में 10 मैच में 4 जीत के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है.  

‘मैच का टर्निंग पॉइंट था’, जीत के बाद रहाणे ने इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, पर रह गई एक कसक, बोले- सच कहूं तो…

लगातार दूसरा मैच हारी DC, केकेआर के खिलाफ कहां हुई गलती; अक्षर पटेल ने बताया

38 साल के हुए हिटमैन, जन्मदिन पर जानिए; भारतीय क्रिकेट को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचाने वाले रोहित शर्मा की शानदार उपलब्धियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >