बालों में चंपी, केरल से आता है तेल! अक्षर की हेयर-केयर पर सैमसन ने खोला बड़ा राज, देखें मजेदार Video

IPL 2025 Axar Patel and Sanju Samson Funny Moments: आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो में अक्षर पटेल हेयर केयर टिप्स देते दिखे, तो संजू सैमसन ने मजाक में कहा पटेल को केरल से नारियल तेल भेज रहा हूं. दोनों खिलाड़ी इस मजाक पर खूब हंसे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अक्षर कभी बाल झड़ने की समस्या से जूझ चुके हैं और उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया था

IPL 2025 Axar Patel and Sanju Samson Funny Moments: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के इस सीजन का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. प्लेऑफ की तेज होती रेस में अब टीमों के बीच लड़ाई शुरू हो चुकी है. हालांकि टीमें मैच से पहले अपने खिलाड़ियों के साथ माहौल को हल्का रखती हैं. आईपीएल की फ्रेंचाइजी के साथ काम करने वाली सोशल मीडिया टीमें अक्सर खेल से जुड़ी ऐसी रणनीतिक चीजें पेश करती हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई हों. खेल के अलावा, इन टीमों का काम क्रिकेटरों की गंभीरता से हटकर उनकी मजेदार और हल्की-फुल्की जिंदगी को भी सामने लाना होता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने अगले आईपीएल 2025 मैच से पहले अपलोड किया है. इस वीडियो में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल और राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन नजर आ रहे हैं.

21 सेकेंड के इस वीडियो का पूरा संदर्भ तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसमें पटेल किसी को बालों की देखभाल के टिप्स देते दिख रहे हैं. वे साफ तौर पर हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के खिलाफ सलाह देते हैं. अक्षर पटेल कहते हैं, “बचपन से मैंने अपने बाल मेंटेन किए हैं, नो हेयर प्रोडक्ट और हर एक दिन छोड़कर चंपी (मालिश). लेकिन इसमें ट्विस्ट तब आता है जब उनके साथ खड़े संजू सैमसन कहते हैं.

इसी बात को मजाक में लेते हुए संजू सैमसन ने हंसी में कहा, “पटेल को केरल से नारियल तेल भेज रहा हूं.” उनकी यह बात सुनकर दोनों ही खिलाड़ी भरपूर हंसी हंसते हैं. आपको बता दें केरल एक ऐसा राज्य है जो नारियल समेत कई चीजों के लिए मशहूर है. जबकि एक समय अपने बाल गंवा चुके अक्षर पटेल की परफेक्ट हेयरस्टाइल का एक बड़ा कारण उनका हाई-एंड हेयर ट्रांसप्लांट भी है. उनके बाल कुछ ज्यादा ही झड़ चुके थे, जिसके बाद उन्होंने अपने बालों का ट्रांसप्लांट करवाया था. 

गौरतलब है कि पटेल और सैमसन की दोस्ती काफी पुरानी है. करीब एक दशक पहले दोनों ने एक ही सीरीज़ (जिम्बाब्वे दौरा) के दौरान भारत के लिए पहली बार प्रतिनिधित्व किया था. तब से अब तक सैमसन ने जितने भी 58 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उनमें से आधे से ज्यादा मैचों में पटेल भी टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी आईपीएल में एक ही टीम के लिए नहीं खेला.

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो इस सीजन दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी. इस मैच से पहले दोनों ही टीमें अपने मैच हारकर आमने सामने होंगी. जहां राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ मैच गंवाया था, तो दिल्ली को मुंबई ने शिकस्त दी थी. 

46 की उम्र और शादी के 8 साल बाद पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया ये नाम

‘क्या फालतू बैटिंग…’ बुरे प्रदर्शन के बाद निराश रहाणे, श्रेयस के सामने कर दिया इजहार

पाकिस्तान क्रिकेट में छिड़ी विरासत की लड़ाई; शोएब अख्तर का तीखा रिएक्शन, जानें मामले की क्या है वजह?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >