आउट होने के बाद गुस्से से आग-बबूला कोहली, पटका बल्ला-फेंके ग्लव्स, जमकर निकाली भड़ास, Video

IPL 2025 MI vs RCB, Virat Kohli smashes Bat: आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 10 साल बाद उसके घर में हराया. पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट आउट हुए, लेकिन विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए शानदार अर्धशतक लगाया. आउट होने पर कोहली का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बैट-ग्लव्स फेंक दिए. हालांकि वानखेड़े में उनकी यह पारी लंबे वक्त तक याद की जाएगी.

IPL 2025 MI vs RCB, Virat Kohli smashes Bat: आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने जबरदस्त जीत दर्ज की. 10 साल आरसीबी ने इस मैदान पर मुंबई को शिकस्त दी.  मुंबई के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. इन-फॉर्म बल्लेबाज फिल सॉल्ट पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन गए. इसके बाद ओपनर के रूप में विराट कोहली अपने पुराने रूप में नजर आए और धमाकेदार पारी खेली. हालांकि जब वे आउट हुए तो उनका गुस्सा उनके चेहरे पर साफ नजर आया. वानखेड़े स्टेडियम में वह एक बड़ी पारी के बाद आउट होकर लौटे तो पवेलियन में बैट और ग्लव्स फेंकते दिखे.

कोहली शुरुआत से ही आक्रामक मूड में नजर आए और उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए. महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने वाले कोहली बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे और लग रहा था कि वह मुंबई के खिलाफ एक यादगार शतक जड़ देंगे. लेकिन 15वें ओवर में टाइम-आउट के ठीक बाद जब वह MI के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का सामना करने उतरे, तब उन्होंने एक जोखिम भरा शॉट खेलने की कोशिश की. लेग साइड की ओर खेला गया उनका शॉट टॉप-एज हो गया और डीप स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर नमन धीर ने आसान कैच लेकर कोहली की पारी पर ब्रेक लगा दिया. Angry Virat Kohli Smashes Bat and Throws Gloves.

कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. आउट होने के बाद कोहली का गुस्सा उनके चेहरे और हावभाव से साफ झलक रहा था. ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही उन्होंने बल्ला जमीन पर पटका और ग्लव्स फेंक दिए. ऐसा लगा कि उनकी नाराजगी इस बात से थी कि वह सेट होकर भी अपना विकेट गंवा बैठे और टीम को उस वक्त उनकी जरूरत थी. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया.

हालांकि इस मुकाबले में कोहली ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी अपने नाम की. वह टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम पर उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है और अब इस मैदान पर उनके कुल रन 838 हो गए हैं. यह मैदान कोहली के पसंदीदा मैदानों में से एक माना जाता है, जहां वह बार-बार बेहतरीन पारियां खेलते आए हैं.

मैच की बात करें तो कोहली के आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन भी बिना खाता खोले पांड्या का शिकार बन गए. हालांकि कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला और 29 गेंदों में 62 रन बनाकर टीम को मजबूती दी और आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की. इसके जवाब में मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन 209 रन तक ही पहुंच सकी. 

बस 27 की उम्र में संन्यास, ‘दर्द भरे दिनों’ से जूझते ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी की घोषणा, अब कोचिंग और कमेंट्री में दिखाएगा जौहर

जहीर खान बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? खुद बयान देकर मचाई खलबली, बीच IPL कह दी दिल की बात

IPL का नंबर 1 बॉलर, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >