अजिंक्य रहाणे ने रिव्यू क्यों नहीं लिया? कम स्कोर के बावजूद मिली हार में कहां हुई चूक? KKR कप्तान ने खुद बताया

IPL 2025 PBKS vs KKR, Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल के एक कम स्कोर वाले लेकिन रोमांचक मुकाबले में केकेआर को पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 रन से हार का सामना करना पड़ा. 112 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 95 रन पर सिमट गई. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए और सबसे छोटे लक्ष्य का सफल बचाव करने का रिकॉर्ड बनाया. मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजी विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी गलती स्वीकारी. उन्होंने कहा अपने विकेट पर रिव्यू भी नहीं लिया था, जबकि गेंद स्टंप्स को छोड़ते हुए जा रही थी, इस पर भी उन्होंने बात की.

IPL 2025 PBKS vs KKR, Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल के एक कम स्कोर वाले लेकिन रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. 112 रन जैसे मामूली लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही केकेआर की टीम 95 रन पर सिमट गई. इस हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जिम्मेदारी लेते हुए माना कि टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 111 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैच में वापसी करते हुए केकेआर को 95 रन पर ढेर कर दिया. इसके साथ ही उसने आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे लक्ष्य का सफल बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. मैच के बाद रहाणे ने कहा, “मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, मैंने गलत शॉट खेला था.” Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders.

पंजाब की इस जीत के हीरो रहे युजवेंद्र चहल, जिन्होंने 4 विकेट लेकर KKR की पारी को ढहाने में अहम भूमिका निभाई. रहाणे युजवेंद्र चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, लेकिन उन्होंने मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू नहीं लिया. बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी और रिव्यू लेने पर फैसला बदल सकता था. रहाणे ने इस पर कहा, “वह गेंद विकेट को मिस करती, लेकिन सब कुछ वहीं से शुरू हुआ. उस समय कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था. मैं खुद भी पक्का नहीं था, इसलिए रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया.”

केकेआर ने कहां की गलती?

उनके आउट होते ही कोलकाता की पारी बिखर गई और टीम ने अपने आखिरी आठ विकेट केवल 33 रन के अंदर गंवा दिए. रहाणे ने स्वीकार किया कि पिच आसान नहीं थी, लेकिन इतना छोटा लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. रहाणे ने बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा, “एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमने बेहद खराब प्रदर्शन किया और हम सब इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं. हमारे गेंदबाजों ने इस पिच पर बेहतरीन गेंदबाजी की और पंजाब जैसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम को 111 रन पर रोक दिया. व्यक्तिगत रूप से, आपको हमेशा आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनाए रखनी होती है. इस विकेट पर सीधे बल्ले से खेलना फायदेमंद था, स्वीप शॉट खेलना मुश्किल था. इरादा बनाए रखना जरूरी है, लेकिन क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने चाहिए. हम लापरवाह हो गए और इसकी जिम्मेदारी हम सब को लेनी चाहिए.”

आगे की तैयारियों पर फोकस करेंगे रहाणे

उन्होंने आगे कहा, “अभी दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है. यह हमारे लिए एक आसान लक्ष्य था, लेकिन हमने खुद मुश्किल बना दिया. अब ऊपर (ड्रेसिंग रूम) जाकर खुद को शांत रखना है और फिर टीम से क्या कहना है, उस पर सोच-विचार करना है. टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी भी आधा हिस्सा बाकी है. हमें इस पर मंथन करना होगा और आगे बढ़ना होगा.”

PBKS vs KKR मैच का हाल

मैच की बात करें तो, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. प्रियांश आर्य (12 गेंदों में 22 रन, तीन चौके और एक छक्का) और प्रभसिमरन सिंह (15 गेंदों में 30 रन, दो चौके और तीन छक्के) ने टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े. हालांकि, हर्षित राणा (3/25) की शानदार पावरप्ले गेंदबाज़ी और रामंदीप सिंह की चुस्त फील्डिंग ने PBKS को पावरप्ले के अंत तक 54/4 पर ला दिया. इसके बाद सुनील नारायण (2/14) और वरुण चक्रवर्ती (2/21) ने पारी को समेटते हुए पंजाब को 15.3 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट कर दिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की शुरुआत लड़खड़ाती रही. हालांकि अंगकृष रघुवंशी (28 गेंदों में 37 रन, पांच चौके और एक छक्का) और आंद्रे रसेल (11 गेंदों में 17 रन, एक चौका और दो छक्के) ने कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन युजवेंद्र चहल (4/28) और मार्को यानसेन (3/17) की शानदार गेंदबाज़ी ने मैच को पंजाब के पक्ष में मोड़ दिया और KKR की पूरी टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर सिमट गई. पंजाब ने यह मुकाबला 16 रन से जीत लिया.

इस जीत के साथ PBKS अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, उसके खाते में चार जीत और दो हार के साथ कुल आठ अंक हैं. वहीं KKR सात मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है.

अमेरिका के इस शहर में होंगे 2028 ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबले, ICC ने की घोषणा

‘ससुराल में मौज-मस्ती करने आया हूं’ ग्लेन मैक्सवेल फिर हुए फ्लॉप तो फैंस ने उड़ाया मजाक

Watch Video: लंगड़ाते हुए एमएस धोनी ने फैंस को टेंशन में डाला, लोग पूछ रहे – ‘ये भी बाहर हुए तो…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >