CSK के पुराने सिपाही KKR की जीत के हीरो, कैसे मिली जीत? अजिंक्य रहाणे ने खोला राज, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी तीसरी जीत शानदार अंदाज में दर्ज की. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराते हुए 104 रनों का लक्ष्य महज 10.1 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत से केकेआर को दो अहम अंक और नेट रन रेट में बड़ा फायदा मिला. मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि टीम की प्लानिंग और परिस्थितियों को समझने में स्पष्टता थी, जो जीत की वजह बनी. Ajinkya Rahane Statement after KKR win over CSK.

IPL 2025 CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मौजूदा सीजन में अपनी तीसरी जीत शानदार अंदाज में दर्ज की. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आठ विकेट से हरा दिया. 104 रनों का छोटा लक्ष्य केकेआर ने महज 10.1 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत से न केवल टीम को दो महत्वपूर्ण अंक मिले, बल्कि उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर हुआ. छह मैचों में तीन जीत के साथ केकेआर अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. जीत के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई और कहा कि प्लानिंग और परिस्थितियों को पढ़ने में स्पष्टता रही. Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders.

रहाणे ने मैच के बाद कहा, “हम पिछले दो साल से यहां खेले हैं, मोईन (अली) ने यहां खेला है, डीजे (ड्वेन ब्रावो) को यहां की परिस्थितियों की जानकारी है. हमें नहीं लगा था कि विकेट इतना स्टिकी होगा और हमारे स्पिनर्स को इतनी मदद मिलेगी. हमारे पास जो योजनाएं थीं, वे आज सही साबित हुईं,” उन्होंने आगे कहा, “अभी टूर्नामेंट में लंबा सफर बाकी है, मैं ज्यादा चीजें साझा नहीं करना चाहता. आखिर में सब कुछ सटीक लगा. शुरू में लगा था कि यह विकेट 170-180 का है.” अजिंक्य रहाणे, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो तीनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं और तीनों को यहां की परिस्थिति की बेहतर जानकारी है, ऐसे में टीम की जीत में इनके अनुभव का लाभ मिला. Ajinkya Rahane Statement after KKR win over CSK.

सीएसके की बल्लेबाजी को केकेआर के स्पिनर्स ने खासा परेशान किया. सुनील नारायण ने 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने मिडिल ओवर्स में बेहतरीन नियंत्रण और लाइन से बल्लेबाजों को बांधकर रखा. रहाणे ने कहा, “मोईन ने हमें सेटअप करके दिया, उनके लिए खेलना और फिर बाहर बैठना मुश्किल होता है. सनी और वरुण ने मिडिल ओवर्स में डॉमिनेट किया. वैभव और हर्षित ने जिस तरह से आकर प्लान्स को अंजाम दिया, उससे मैं बहुत खुश हूं.”

बल्लेबाजी में भी बिना दबाव के खेला केकेआर

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने भी कोई चूक नहीं की. नारायण ने सिर्फ 19 गेंदों में तूफानी 44 रन बनाकर रन चेज को तेज शुरुआत दी. खुद रहाणे ने भी लय में नजर आते हुए अहम पारी खेली. अपने फॉर्म को लेकर रहाणे ने कहा, “मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं. पिछले दो-तीन साल से कड़ी मेहनत कर रहा हूं. यह ज्यादा आगे की सोचने से बेहतर है कि वर्तमान में रहा जाए.”

चेज के दौरान टीम की मानसिकता पर उन्होंने कहा, “पहले हमारा लक्ष्य दो अंक हासिल करना था, लेकिन छह ओवर के बाद हमने सोचा कि अगर जल्दी खत्म करें तो नेट रन रेट में मदद मिलेगी.”हालांकि जीत के बाद भी रहाणे जमीन से जुड़े दिखे और बड़ी तस्वीर पर फोकस करने की बात कही. रहाणे ने कहा, “कभी-कभी आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, फिर भी हार जाते हैं. पिछला मैच हम चार रन से हार गए थे, तो हमने नई शुरुआत की. लड़के अच्छी तैयारी कर रहे हैं, पॉजिटिव इंटेंट है.” 

पंजाब के खिलाफ अगला मुकाबला

इस जीत के साथ केकेआर ने एक जीत- एक हार का सिलसिला बरकरार रखते हुए, फिर से जीत हासिल की. अब वह छह मैचों में तीन जीत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है. उसके 6 अंक हैं और नेट रन रेट के मामले में भी वह 0.803 के साथ वह मजबूत स्थिति में है. केकेआर का अगला मैच अब 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जो अपने प्रचंड फॉर्म में है. ऐसे में यह मुकाबला काफी कांटे का होगा. 

‘आज हमारे पास…’, CSK की हार के बाद बोले कैप्टन धोनी, बताया कहां हो गई चूक, किसने की गलती

तो क्या आउट नहीं थे एमएस धोनी, DRS को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, Watch वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >