अपने हुए गैर, हार के बाद बोले KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे, इस खिलाड़ी को बताया मैच विनर अपनी गलतियों का भी किया खुलासा

IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल के 18वें सीजन के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से मात देकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में एक समय तक कोलकाता की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन ऐन मौके पर गिरे तीन विकेट ने उसकी मुश्किल बढ़ा दी. हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी गलतियों पर बात करते हुए आरसीबी के फिल सॉल्ट को मैच विनर बताया. Ajinkya Rahane comment after KKR vs RCB match

IPL 2025 के ओपनिंग मैच में केकेआर और आरसीबी के बीच जबरदस्त मैच हुआ. विराट कोहली और फिल सॉल्ट वाली RCB ने रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे सितारों से सजी KKR को 7 विकेट से मात दी. पहले मैच में हार झेलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने माना कि फिल सॉल्ट (Phil Salt) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलने के अपने अनुभव का पूरा उपयोग किया और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. शनिवार, 22 मार्च को हुए इस मुकाबले में सॉल्ट ने 31 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिससे आरसीबी ने 22 गेंद शेष रहते 175 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. KKR vs RCB

केकेआर द्वारा मेगा नीलामी से पहले रिलीज किए जाने के बाद, आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपये खर्च कर इंग्लिश बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया. सॉल्ट ने अपनी नई टीम को निराश नहीं किया और पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. रहाणे ने कहा कि सॉल्ट को केकेआर की ताकत और ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों की अच्छी समझ थी. उन्होंने पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “यह इस टूर्नामेंट की विशेषता है कि हर 2-3 साल में खिलाड़ी बदलते हैं, लेकिन टीमों का मूल ढांचा वही रहता है. जब आप किसी विशेष फ्रैंचाइज़ी के लिए खेल चुके होते हैं और फिर किसी अन्य टीम के लिए खेलते हैं, तो आपको उनकी रणनीति, खेलने की शैली और गेंदबाजों की क्षमता के बारे में पता होता है.” .

रहाणे ने आगे कहा, “फिल सॉल्ट को यह फायदा मिला और वह वास्तव में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले सीजन उन्होंने केकेआर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था, इसलिए वह इन परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं. इसलिए, उसे सलाम, उसने बेहतरीन बल्लेबाजी की.”  सॉल्ट ने पिछले साल केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 12 मैचों में 39.54 की औसत और 182 की स्ट्राइक रेट से कुल 435 रन बनाए थे. उस दौरान, सॉल्ट और सुनील नरेन की साझेदारी ने केकेआर को कई मुकाबलों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम को जल्द से जल्द एक इकाई के रूप में सुधार करना होगा. उन्होंने कहा, “हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन दो-तीन विकेट गंवाने से लय बिगड़ गयी. हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा. जब वेंकटेश (अय्यर) और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें लगा कि इस पिच पर 210-220 का स्कोर बनना चाहिये, लेकिन हमने विकेट गवां दिए.’’

विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने पावर प्ले के दौरान ही मैच को अपने कब्जे में ले लिया था. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में ही 80 रन बना लिए थे. रहाणे ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ मैदान पर ओस थी, लेकिन उनका पावर प्ले बहुत अच्छा था. हम शुरुआती विकेट नहीं ले पाए. हम इस मैच के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं और एक इकाई के रूप में सुधार करना चाहते हैं.’’

पहले मैच में हार के बाद केकेआर अब 26 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना करेगा, जहां वे अपनी पिछली गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे. जबकि आरसीबी का सामना सीएसके के साथ 28 मार्च को होगा. 

मुझ पर दबाव था लेकिन…, धमाकेदार जीत के बाद बोले पाटीदार, इन्हें दिया सारा क्रेडिट

रांची में जमेगा रंग, इस तारीख को खेलेगी टीम इंडिया, 12 साल बाद आएगी वेस्टइंडीज तो द. अफ्रीका से भी होगा मुकाबला

मैदान पर घुसा फैन और सीधा कोहली के पैर पर गिरा, फिर विराट ने जो किया लगने लगे नारे, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >