अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में मैक्सवेल और रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका

IPL 2025 Abhishek Sharma Record: आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचते हुए ग्लेन मैक्सवेल और आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

IPL 2025 Abhishek Sharma Record: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर कोलकाता के खिलाफ मैच से समाप्त हो गया. असल में यह इस सीजन दोनों टीमों का आखिरी मैच था, जिसमें एसआरएच ने बाजी मारते हुए 110 रनों से जीत हासिल की. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक खास मुकाम हासिल किया है, वह लगातार दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट दोनों सीजन में 180 से अधिक रहा है. शर्मा ने यह उपलब्धि रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए IPL के 68वें मैच में हासिल की.

अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में 193.39 की स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए हैं, जबकि पिछले सीजन उन्होंने 484 रन बनाए थे, वो भी 204.21 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ. वह IPL में दो या उससे अधिक सीजन खेलने में 180+ स्ट्राइक रेट के साथ 400+ रन बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं. पहले खिलाड़ी पंजाब किंग्स (PBKS) के ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने यह कारनामा 2014 और 2023 में किया था. इसके अलावा, वह IPL में 400 से अधिक रन 200+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं. पहले खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2019 में 510 रन बनाए थे.

अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर

अभिषेक शर्मा छोटे फॉर्मेट में सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक माने जाते हैं. अपनी साफ-सुथरी स्ट्राइकिंग के लिए मशहूर, शर्मा ने पहली बार तब ध्यान आकर्षित किया था जब उन्हें 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने उठाया था. सनराइजर्स हैदराबाद में 2019 से शामिल अभिषेक ने बल्लेबाजी के साथ-साथ कभी-कभी लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन भी फेंकी है. उन्होंने SRH के लिए सबसे तेज 50 का रिकॉर्ड भी बनाया है, जो केवल 16 गेंदों में पूरा किया था. IPL में खेले अपने 77 मैचों में हैदराबाद के ओपनर अभिषेक ने 1816 रन बनाए हैं, उनका औसत 27.10 और स्ट्राइक रेट 162 है. उनके नाम नौ फिफ्टी और एक शतक भी है.

KKR vs SRH मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें, तो सनराइजर्स ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सीजन के शुरुआती मैच वाला करिश्मा दोहराते हुए टीम ने 20 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन जड़ दिए. इसमें अभिषेक शर्मा (32), ट्रेविस हेड (76) हेनरिच क्लासेन (105) ईशान किशन (29) ने योगदान दिया. वहीं इतने बड़े लक्ष्य के सामने केकेआर पूरी तरह बिखरा नजर आया. उसका कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और पूरी टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई. 

दोनों टीमों की पॉइंट्स टेबल में स्थिति

दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर थीं. इस हार के बाद पिछली बार की चैंपियन केकेआर ने पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान के साथ अपना सफर खत्म किया, वहीं एसआरएच ने छलांग लगाते हुए 6वें स्थान पर सीजन समाप्त किया.  

गजब! PSL फाइनल में टॉस से मात्र 10 मिनट पहले इंग्लैंड से आया खिलाड़ी, हीरो बन टीम को दिला दी जीत

SRH और KKR का IPL 2025 सफर समाप्त, आखिरी मैच के बाद दोनों कप्तानों ने कही ये बातें

MS Dhoni ने रिटायरमेंट पर दिया चौंकाने वाला बयान, क्या ‘माही’ ने खेल लिया आखिरी मैच?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >