कौन है लकी चार्म जो मैदान पर आया? अभिषेक शर्मा ने बताया, शतक के लिए युवी ही नहीं किसी और को भी कहा थैंक्यू

IPL 2025 PBKS vs SRH: आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में पंजाब और हैदराबाद के बीच रनों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली. मोहाली में खेले गए इस मैच में कुल 492 रन बने. पंजाब ने 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन अभिषेक शर्मा के 40 गेंदों में शतक ने सबको चौंका दिया. मैच के बाद अभिषेक ने अपनी इस पारी और मुश्किल दौर से वापसी को लेकर भावुक बातें साझा कीं. Abhishek Sharma Statement after Amazing Century.

IPL 2025 PBKS vs SRH: आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ऐसा महामुकाबला देखने को मिला, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. मोहाली के मैदान पर दोनों टीमों ने रनों की बारिश कर दी और कुल मिलाकर 492 रन बन गए. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस की तेजतर्रार पारी की मदद से 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन इस स्कोर के आगे जो तूफान आया, उसने सभी को चौंका दिया. अभिषेक शर्मा ने मात्र 40 गेंदों पर ही शतक जड़कर किंग्स के स्कोर को बौना साबित कर दिया. अपने शतक के बाद उन्होंने इस शानदार पारी के बारे में बात की. 

अभिषेक ने कहा कि ये उनके लिए बेहद खास दिन था, क्योंकि पिछली कुछ पारियों में वो रन नहीं बना पा रहे थे. उन्होंने कप्तान और टीम प्रबंधन का धन्यवाद किया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया. ट्रेविस हेड के साथ तालमेल, विकेट की स्थिति और शॉट्स की योजना पर भी उन्होंने खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता, युवराज सिंह और सूर्यकुमार यादव का भी आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उन्हें हौसला दिया. Abhishek Sharma Statement after Amazing Century.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उन्होंने कहा, किसी भी खिलाड़ी के लिए उस फॉर्म से गुजरना आसान नहीं है. टीम और कप्तान का विशेष उल्लेख, बल्लेबाजों को बहुत सरल संदेश, हालांकि मैं अच्छा नहीं कर रहा था. ट्रैविस के साथ बात हुई और यह हम दोनों के लिए एक खास दिन था. मैं विकेट के पीछे कभी कुछ नहीं खेलता, मैं कुछ शॉट आजमा रहा था क्योंकि मैं इस विकेट के आकार और उछाल के कारण कुछ शॉट बनाना चाहता था. पूरी टीम मेरे माता-पिता का इंतजार कर रही है.”

माता पिता टीम के लिए भाग्यशाली

अपना शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने जेब से पर्ची निकाली, जिसमें उन्होंने इस पारी को अपनी टीम के फैंस को समर्पित किया. यह मैच देखने के लिए अभिषेक के माता पिता भी मौजूद थे. उन्होंने कहा, “वे (माता-पिता) टीम और ऑरेंज आर्मी के लिए बहुत भाग्यशाली हैं. हमने कुछ भी बात नहीं की, हम सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल दिखाना चाहते थे. यह बहुत खास था और मैं सोच रहा था कि मैं हार का सिलसिला तोड़ना चाहता हूं, एक खिलाड़ी और एक युवा खिलाड़ी के तौर पर यह बहुत कठिन था, लेकिन टीम का मूड बहुत अच्छा था. युवी (पाजी) (Yuvraj Singh) का विशेष उल्लेख, मैं उनसे बात कर रहा हूं और सूर्यकुमार यादव का भी धन्यवाद. मैं उनके संपर्क में हूं और वे मेरे लिए हमेशा मौजूद रहे हैं.” Abhishek Sharma Thanks Suryakumar Yadav.

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 171 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर पंजाब को मैच से बाहर कर दिया. खासकर अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे. इस शतक ने न सिर्फ मैच की दिशा पलटी, बल्कि अभिषेक को भी फिर से लाइमलाइट में ला खड़ा किया. इस जीत से सनराइजर्स का चार मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला रुका और वह पॉइंट्स टेबल में उछलकर सीधे आठवें नंबर पर आ गई, जो अब तक 10वें पर थी. 

बीच मैच कंगारू फाइट! मैक्सवेल से भिड़े ट्रेविस हेड, बीच बचाव को उतरे अंपायर

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लिखा इतिहास, शानदार शतक से बना दिए तीन गजब के रिकॉर्ड, लिस्ट देखें

शिष्य अभिषेक शर्मा की पारी से गदगद गुरु युवराज सिंह, आधी रात ही दिया रिएक्शन, बोले- ये हजम नहीं हो रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >