CSK के नए मेंबर डेवाल्ड ब्रेविस का हालिया फॉर्म, अगर मिला मौका तो आंकड़े देख दहल जाएंगी टीमें

IPL 2025 MI vs CSK, Dewald Brevis Current Form: चेन्नई सुपर किंग्स ने घायल गुरजपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को 2.2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है. ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और अब एल-क्लासिको में अपने पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं. हालिया फॉर्म में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रेविस से सीएसके को अहम मुकाबलों में बड़ी उम्मीदें होंगी. आइये देखते हैं उनके बल्ले में फिलहाल कितनी धार है.

IPL 2025 MI vs CSK, Dewald Brevis Current Form: जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ‘एल-क्लासिको’ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी, सभी की निगाहें युवा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर होंगी, जो पीली जर्सी में अपने पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं. CSK ने आईपीएल 2025 के शेष सीजन के लिए घायल गुरजपनीत सिंह के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया है. ब्रेविस इससे पहले MI का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने 10 मैचों में 230 रन बनाए थे. उनका औसत 23.00 का रहा, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 और स्ट्राइक रेट 133.72 थी. अब CSK ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है. चेन्नई आईपीएल के अहम क्षणों में खड़ी है, यहां से एक भी हार उसके रास्ते को कठिन बनाएगी. ऐसे में आइये जानते हैं, डेवाल्ड ब्रेविस के हालिया फॉर्म को, क्या वह सीएसके को जरूरी राह दिखा सकेंगे.

ब्रेविस को CSK ने ऐसे समय पर टीम में शामिल किया है जब वह एक बार फिर से सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया था. उस टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैचों में 506 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे. हालांकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक खेले गए दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन इस साल उन्होंने अपनी फॉर्म से खुद को एक रोमांचक युवा प्रतिभा के रूप में दोबारा स्थापित किया है. Dewald Brevis Batting Record.

SA20 2025 लीग में चैंपियन टीम के रहे अहम सदस्य

21 वर्षीय ब्रेविस SA20 2025 में MI केप टाउन की चैंपियन टीम का अहम हिस्सा थे. उन्होंने 12 मैचों की 10 पारियों में 291 रन बनाए थे, औसत 48.50 रहा और स्ट्राइक रेट 184 से ज्यादा थी. इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो अर्धशतक जड़े, जिसमें 73* उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. वह टीम के तीसरे और टूर्नामेंट के छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने इस दौरान 25 छक्के भी लगाए. अब तक खेले गए 81 टी20 मुकाबलों में ब्रेविस ने 76 पारियों में 1,787 रन बनाए हैं, उनका औसत 26.27 और स्ट्राइक रेट 144.93 है. उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 है.

शानदार बल्लेबाजी से खींचा सीएसके का ध्यान

‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर ब्रेविस, अपनी बल्लेबाजी शैली और शॉट्स के चलते महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं. वे इस समय साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट, CSA 4-डे सीरीज डिविजन 1 (2024/25) में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने 8 मैचों की 12 पारियों में 573 रन बनाए हैं, औसत 47.75 और स्ट्राइक रेट 88 से अधिक है. इसमें उनके दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें 159 उनका सर्वोच्च स्कोर है. वह फिलहाल टाइटंस की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

पिछली चार पारियों में उनके बल्ले ने उगले रन

अपनी पिछली चार पारियों में ब्रेविस ने 16 और 99, 148, 80, 0 और 26 रन बनाए हैं. CSA प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिविजन 1 में भी ब्रेविस का जलवा कायम है. इस टूर्नामेंट में टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 पारियों में 398 रन बनाए हैं. उनका औसत 66.33 और स्ट्राइक रेट 156.07 है. इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 102 है. वह इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के टॉप स्कोरर और ओवरऑल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

एकमात्र जीत ही चेन्नई का रास्ता करेगी सुगम

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में काफी संघर्ष कर रही है. मुंबई के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद उसे लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि बीच में उसे अपनी टीम का कप्तान भी बदलना पड़ा और कमान एकबार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में आई. उनके आने के बाद टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की. लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पीली जर्सी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. फिलहाल चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 7 मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ सबसे नीचे हैं. लेकिन अब आगे के मैचों में केवल जीत ही सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बनाए रख सकती है. इसी सिलसिले में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स एकबार फिर मुबई इंडियंस के खिलाफ रविवार, 20 अप्रैल को उतरेगी.  

छीना जाएगा सम्मान! भारत के पूर्व कप्तान का नाम स्टैंड्स से हटाया जाए, पारित हुआ आदेश

बैटिंग में फेल बाबर आजम, कप्तानी में बनाया रिकॉर्ड, PSL इतिहास में छा गई पेशावर जाल्मी

भारत-पाकिस्तान में दो लीग, लेकिन जलवा एक ही नाम का, छा गए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >