IPL 2025: 74 मैच में लगे 74 दिन, आखिरी दिन बंटे 47.65 करोड़ रुपये, देखें किसको कितना मिला?

IPL 2025 Every Winner Prize Money: आईपीएल 2025 के के 74 मैचों का आयोजन 74 दिनों में हुआ। 22 मार्च से शुरू हुई लीग का 3 जून को आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबले से अंत हुआ. आखिरी दिन खिलाड़ियों को कुल 47 करोड़ 65 लाख रुपये की इनामी राशि बांटी गई, देखें किस-किस को कितनी पुरस्कार राशि मिली.

IPL 2025 Every Winner Prize Money: 47 करोड़ 65 लाख रुपये. यह वह रकम है, जो आईपीएल 2025 के आखिरी दिन खिलाड़ियों को बांटी गई. इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने 18वें सीजन में 74 मैच खेलने में कुल 74 दिन लगा दिए. 22 मार्च से शुरू हुई लीग में खूब धूम धड़ाका हुआ, लेकिन 7 मई को आया ठहराव 10 दिन तक खिंच गया. भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रुकी लीग 17 मई को शुरू हुई, तो एक बार फिर से फैंस के दिल खिल उठे. क्वालिफायर की रेस में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरु ने बाजी मारी. अंत में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार, 3 जून को खिताबी भिड़ंत हुई.  

फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी. आरसीबी ने 6 रन से मैच जीतकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती. 18 सालों तक इंतजार करने के बाद विराट कोहली भी भावुक होकर रो बैठे. इस जीत के बाद आईपीएल में पैसों की बारिश हुई. जिसमें अंतिम दिन 47 करोड़ 65 लाख की रकम बांटी गई. 

टॉप-4 टीमों को कितना पैसा मिला?

नयी आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को ट्रॉफी के साथ ईनाम के तौर पर 20 करोड़ रूपये मिले जबकि उपविजेता पंजाब किंग्स की झोली में 12 करोड़ 50 लाख रूपये आये. आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता. तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रूपये और चौथे स्थान पर रही गुजरात टाइटंस को साढे छह करोड़ रूपये मिले.

दिल्ली का मैदान रहा सबसे बेस्ट

आईपीएल के पहले सत्र 2008 में विजेता टीम को चार करोड़ 80 लाख और उपविजेता को दो करोड़ 40 लाख रुपये मिले थे. दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को अरुण जेटली स्टेडियम के लिये सर्वश्रेष्ठ पिच और मैदान का पुरस्कार मिला. ईनाम के तौर पर उसे 50 लाख रुपये दिये गए. इस स्टेडियम में इस सत्र में सात मैच हुए. डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा,‘‘यह पुरस्कार हमारे क्यूरेटरों, स्टाफ और प्रबंधन के अथक परिश्रम की वजह से मिला है. हम आगे भी क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का उच्चतम स्तर बनाये रखने के लिये काम करते रहेंगे.’’

IPL 2025 के आखिरी दिन मिले पुरस्कार की सूची

विजेता आरसीबी : 20 करोड़ रुपये

उपविजेता पंजाब किंग्स : 12 करोड़ 50 लाख रुपये

तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस : सात करोड़ रुपये

चौथा स्थान गुजरात टाइटंस : साढ़े छह करोड़

आरेंज कैप विजेता(साइ सुदर्शन) : 10 लाख रुपये

परपल कैप विजेता (प्रसिद्ध कृष्णा) : 10 लाख रुपये

उदीयमान खिलाड़ी (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रुपये

सबसे बेशकीमती खिलाड़ी (सूर्यकुमार यादव) : 15 लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर (वैभव सूर्यवंशी): 10 लाख रुपये और एक टाटा कर्व कार

फैंटेसी किंग (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रुपये

सर्वश्रेष्ठ कैच (कामिंडु मेंडिस): 10 लाख रुपये

सर्वाधिक डॉट गेंद (मोहम्मद सिराज) : 10 लाख रुपये

सुपर सिक्सेस (निकोलस पूरन) : 10 लाख रुपये

सबसे ज्यादा चौके (साइ सुदर्शन) : 10 लाख रुपये

फेयरप्ले पुरस्कार (चेन्नई सुपर किंग्स) : 10 लाख रुपये

पिच और मैदान (डीडीसीए) : 50 लाख रूपये

RCB vs PBKS Final मैच में पुरस्कार विजेता

प्लेयर आफ द मैच : क्रुणाल पंड्या , पांच लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर : जितेश शर्मा, एक लाख रुपये

सर्वाधिक डॉट गेंद : क्रुणाल पांड्या , एक लाख रुपये

सर्वाधिक चौके : प्रियांश आर्य, एक लाख रुपये

फैंटेसी किंग : शशांक सिंह, एक लाख रुपये

सर्वाधिक छक्के : शशांक सिंह, एक लाख रुपये.

विराट के आगे श्रेयस अय्यर को नहीं भूलना! धोनी-रोहित के बाद कैप्टन के सारे गुण तो दिखा दिए, अब और क्या?

विराट से मिलने भागी-भागी आईं अनुष्का शर्मा, IPL 2025 जीतने के बाद विरुष्का का सेलीब्रेशन, देखें वीडियो

‘ये जीत पांच दर्जे नीचे’, IPL 2025 जीत से ज्यादा विराट को इससे है सबसे ज्यादा प्यार, खुद बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >