106 मी. छक्का, सुपरमैन कैच, हैट्रिक विकेट और चार रिव्यू, मिचेल स्टार्क ने फेंका गजब का रोमांचक ओवर

IPL 2025 DC vs KKR Mitchell Starc Last Over: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में केकेआर और दिल्ली के बीच आखिरी ओवर ने रोमांच की सारी सीमाएं लांघ दीं. 106 मीटर का छक्का, चमत्कारी कैच, रन आउट और कुल चार रिव्यू के साथ ओवर में हर पल नया ड्रामा दिखा. अरुण जेटली स्टेडियम में मिचेल स्टार्क का ओवर आईपीएल इतिहास के सबसे यादगार पलों में दर्ज हो गया.

IPL 2025 DC vs KKR Mitchell Starc Last Over: आईपीएल में हर रोज कुछ न कुछ ऐसा घटता है, जो भूत में तो नहीं हुआ होता और भविष्य में जिसकी संभावना भी मुश्किल ही होती है. मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में आखिरी ओवर में ऐसा ही कुछ हुआ, जिसमें रोमांच की हर झलक देखने को मिली. इसमें जबरदस्त हिटिंग, फुर्तीली फील्डिंग और चार रिव्यू और तीन विकेट आ गए. आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई और इसकी पहली पारी के आखिरी ओवर में ये सब हुआ.  

दरअसल केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे. 20वां ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आए और क्रीज पर थे बर्थडे बॉय आंद्रे रसेल. मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे रसेल ने मिशेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा, जिससे दर्शक झूम उठे और KKR ने 200 रन का आंकड़ा पार किया.

स्टार्क ने इसके बाद एक बाउंसर फेंका जिसे वाइड करार दिया गया. DC ने उस फैसले को रिव्यू किया लेकिन उन्हें असफलता मिली. यह इस ओवर में पहला रिव्यू था. अगली गेंद पर एक लेग-बाय रन मिला और रोवमैन पॉवेल स्ट्राइक पर आ गए. उन्हें एलबीडब्ल्यू दिया गया और उन्होंने भी रिव्यू लिया, लेकिन वो भी बेकार गया.

इसके बाद डेब्यू कर रहे अनुकुल रॉय क्रीज पर आए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए. यहां पर दुश्मंथा चमीरा ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर डाइव लगाकर सीजन का सबसे शानदार कैच पकड़ लिया. यह कैच इतना शानदार था कि इसे आईपीएल का बेस्ट कैच तक कहा जा रहा है. 

इसके बाद असली ड्रामा शुरू हुआ. स्टार्क हैट्रिक पर थे और क्रीज पर हर्षित राणा थे. राणा गेंद चूक गए और रसेल ने रन चुराने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने डायरेक्ट हिट से उन्हें रन आउट कर दिया. सबको लगा ओवर खत्म हो गया, लेकिन तभी स्टार्क ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस से रिव्यू की मांग की, रन आउट को नहीं बल्कि यह जांचने के लिए कि क्या बैट से किनारा हुआ था ताकि हैट्रिक पूरी हो सके.

ये गजब का सीन था जब रन आउट के बाद रिव्यू लिया गया. तीसरे अंपायर ने साफ कर दिया कि बैट का कोई संपर्क नहीं था और इस तरह DC ने ओवर में अपना दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया. हालांकि हैट्रिक और रिव्यू दोनों ही बेकार गए, लेकिन टीम की हैट्रिक जरूर हो गई. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने एक उलझी हुई सी रन चुराई और KKR ने पारी का अंत 204/9 पर किया, लेकिन अंतिम ओवर का रोमांच सभी का ध्यान खींच ले गया.

DC vs KKR मैच के बाद प्लेऑफ की स्थिति

वहीं मैच के नतीजे की बात करें, तो केकेआर के 204 रन के जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 ही बना सका. इस जीत के बाद केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी कायम हैं. वह अब 10 मैचों में 4 जीत के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गया है. केकेआर के 10 मैचों में 9 पॉइंट है और अगर वह अपने 4 और मैचों में से सभी जीतता है, तो उसका अंतिम चार में पहुंचना तय है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरा मैच गंवाकर चौथे स्थान पर खिसक गया है. दिल्ली अब अपना अगला मैच 5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. 

कुलदीप यादव को बैन करने की उठी मांग, रिंकू सिंह को जड़े दो तमाचे, तमतमा गया KKR बल्लेबाज

‘मैच का टर्निंग पॉइंट था’, जीत के बाद रहाणे ने इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, पर रह गई एक कसक, बोले- सच कहूं तो…

लगातार दूसरा मैच हारी DC, केकेआर के खिलाफ कहां हुई गलती; अक्षर पटेल ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >